Thursday, February 19, 2026

ANNUAL Q/A MADHURI

    अगर न नभ में बादल होते- कविता में से  

1. बादल कहाँ से जल भरकर लाते हैं? 

बादल सिंधुं से जल भरकर लाते हैं।

2. नभ में बादल आने पर मोर और मेंढक क्या करते हैं?
नभ में बादल आने पर मोर खुश होकर शोर मचाते हैं और मेंढक  तान सुनाते हैं।

 3. नभ में बादलों के न आने के कारण किसान क्या नहीं कर पाएंगे? 
नभ में बादलों के न आने के कारण किसान खेती-बाड़ी नहीं कर पाएगा औ बीज नहीं बो  पाएँगे।

4. कौन-सी ऋतु न आने पर हम रिमझिम बूंदों के लिए रोते हैं?
वर्षा ऋतु  ग्रीष्म ऋतु  बसंत ऋतु
सही उत्तर पर गोला लगाइए 
वर्षा ऋतु

5. रिक्त स्थान भरिए 
नहीं .......................... फिर घहराती, 
नहीं ......................... फिर छहराती 
सब ............ से गाल भिगोते,
अगर न नभ में बादल ---------
उत्तर - घटाएँ ,छटाएँ,आँसू,होते

6. यदि साल भर वर्षा नहीं होगी तो क्या होगा?
यदि साल भर वर्षा न हो तो जीवन जीना मुश्किल हो जाएगा। जीव-जंतु पानी के अभाव से
मर जाएँगे। फसलें सूख जाएँगी।
7. आपको कौन-सा मौसम अच्छा लगता है और क्यों?
मुझे वसंत का मौसम अच्छा लगता है । इस मौसम में न ज़्यादा जाड़ा पड़ता है ने ज़्यादा गर्मी। मौसम अत्यंत सुहावना
रहता है।

   प्रिय पौधा माधुरी Q/A  

1.हरित पौधों की देखभाल किस प्रकार की?

 हरित पौधों की देखभाल बहुत लगन से की। वह समय पर पौधों को खाद-पानी देता ।
गरमी,सरदी और तेज़ धूप से उनकी रक्षा करता था।
2. ताई ने हरित को पौधों के विषय में क्या जानकारी दी?
ताई ने हरित को पौधों के बारे में यह बताया कि
पेड़-पौधों में भी मनुष्य के समान जीवन है। वह भी मनुष्य की तरह स्पर्श इत्यादि का अनुभव करते हैं और
उनमें भी सुनने की शक्ति होती है।
3.हरित क्यों उदास दिखाई दे रहा था?
हरित उदास दिखाई दे रहा था क्योंकि उसका प्रिय
पौधा उसे दिखाई नहीं दिया। किसी ने उसे चुरा लिया था,
जिसे वह पुष्प प्रदर्शनी में प्रदर्शित करने वाला था।
4.ताई ने हरित को क्या समझाया?
 ताई ने हरित को समझाया कि जिसने भी
पौधा चुराया है वह उसे पुष्प प्रदर्शनी में ज़रूर लेकर
आएगा हम उसे वहाँ पकड़ लेंगे। 
5.वाक्य पूरे करो-
क. पेड़-पौधों 
ख. नृत्य 
ग. स्पर्श 
घ. पुरस्कार

बुद्धिमान राजा Q/A

 1.चीन का राजा भारत जाने की दिशी और रास्ता क्यों जानना चाहता था?

चीन का राज भारत पर आक्रमण करने के लिए इसकी दिशा और रास्ता जानना चाहता था।

2.चीन के राजा ने सैनिकों की भर्ती क्यों शुरू कर दी?

चीन के राजा ने  अपने राज्य का विस्तार करने के लिए सैनिकों की भर्ती शुरू कर दी। 

3.वृद्ध के साथी ज़ोर-ज़ोर से क्यों रोन लगे?

वृद्ध के साथियों को जब यह लगा कि वे अब इस जन्म में अपनी मातृभूमि भारत को कभी नहीं देख सकेंगे तब यह सोचकर वे ज़ोर-ज़ोर से रोने लगे।

4.कलिंग के राजा ने गुप्त बैठक क्यों बुलाई?

कलिंग के राजा ने अपने राज्य को चीन के राजा के आक्रमण से बचाने के लिए बुद्दिमान व्यक्तियों से विचार-विमर्श करने के लिए गुपत बैठक बुलाई।

5.क ) बुद्दिमान व्यक्तियों ने किलिंग के राजा से कहा।

ख) चीन के राजा ने बंदियों से कहा।

ग) दूसरे वृद्ध व्यक्ति ने चीन के राजा से कहा।

   

अँधेर नगरी Q /A
1.अँधेर नगरी में सारी चीज़ें कितने में मिलती थीं?
अँधेर नगरी में सारी चीज़ें टके  सेर  में मिलती थीं।
2. गोवर्धन दास अंधेर नगरी में ही क्यों रहना चाहता था?
गोबर्धनदास अँधेर नगरी में ही रहना चाहता था क्योंकि और जगह दिन भर भीख माँगो तो भी पेट नहीं भरता मगर यहाँ सारी चीज़ें टके सेर और सस्ती मिलती थीं।
3. फरियादी राजा के पास क्या फरियाद लेकर आया?
फरियादी राजा के पास यह फरियाद लेकर आया कि कल्लू बनिया की दीवार गिर जाने के कारण उसकी बकरी दबकर मर गई । इसलिए उसे न्याय चाहिए।
4. सिपाही गोबर्धनदास को क्यों पकड़ लेते हैं?
सिपाही गोबर्धनदास को पकड़ लेते हैं क्योंकि कोतवाल को फाँसी देने को ले गए तो फाँसी का फंदा बड़ा निकला । इस पर राजा ने हुक्म दिया कि किसी तंदरुस्त आदमी को सज़ा दी जाए । नहीं तो न्याय नहीं होगा।
5. महंत ने गोवर्धन दास को कैसे बचाया?
महंत ने गोबर्धनदास को अपनी चतुराई और बुद्धिमत्ता से बचाया। उसने राजा से कहा कि इस समय ऐसी शुभ घड़ी है जो इस समय मरेगा,सीधा स्वर्ग जाएगा।  यह सुनकर राजा फाँसी पर चढ़ गया और गोबर्धनदास बच गया।

चाँद का कुर्ता माधुरी Q/A
1.चाँद ने किस चीज़ के लिए हठ की?
चाँद ने ऊन का एक मोटा झिंगोला सिलवाने के लिए माँ से हठ की।

2.माँ को किस बात का डर था?
4.      माँ को डर था कि वह सही नाप का  कुर्ता  उसके लिए बना पाएगी या नहीं क्योंकि उसका  आकार  हर रोज़ बदलता रहता है।

3.जाड़े में चाँद का क्या हाल होता है?
जाड़े में चाँद का बहुत  ही बुरा हाल होता है।वह ठिठुर-ठिठुर कर किसी तरह अपनी यात्रा पूरी करता है।
4.(क) चाँद ने माता से कहा।
(ख) माता ने चाँद से कहा।

भाषा की बात
1. कविता में प्रयुक्त हुए कारक चिन्ह को शब्दों के साथ लिखिए -
 माता से
बच्चे की
आंखों को
जाड़े से
बदन में
ऊन का
2. युग्म शब्दों द्वारा वाक्य पूरे कीजिए-
मजदूर रात- दिन मेहनत करता है।
आसमान में चांद का आकार घटता- बढ़ता रहता है।
पर्वतीय रास्ता ऊँचा- नीचा होता है।
मेरे बस्ते में मोटी- पतली सभी तरह की पुस्तकें हैं।

  हार की जीत Q/A

पाठ में से 
1.     1. खड्गसिंह बाबा भारती के पास क्यों आया था? 
    खड्गसिंह ने बाबा भारती के घोड़े सुलतान की बहुत प्रशंसा सुनी थी । 
     इसलिए उसे देखने चला आया।

2.     2. बाबा भारती ने डाकू खड़ागसिंह से क्या प्रार्थना की और क्यों?
       बाब भारती ने डाकू खड्गसिंह से यह प्रार्थना की कि धोखा देकर घोड़ा छीनने 
    की घटना का वह  किसी के सामने ज़िक्र न करे क्योंकि लोगों को यदि इस घटना का   पता चल जाएगा तो वे किसी गरीब पर विश्वास नहीं करेंगे।

3.      3. बाबा भारती खड्गसिंह  के जाने के बाद क्यों डर गए?  
    बाबा भारती खड्गसिंह के जाने के बाद डर गए क्योंकि जाते-जाते 
    खड्गसिंह ने बाबा से कहा कि वह सुलतान को उनके पास रहने नहीं देगा।

4.      4.क. बाबा भारती के घोड़े का नाम क्या था?              सुलतान   
      ख. घोड़ा देखने में कैसा था?                          बाँका 

5.    5.      किसने किससे कहा                              किसने किससे कहा
     क) मैं बिल्कुल ठीक हूँ।              खड्गसिंह ने बाबा भारती से
ख.      ख) उसकी चाल तुम्हारा मन मोह लेगी।        बाबा भारती ने खड्गसिंह से
ग.     ग) कहते हैं, देखने में भी बड़ा सुंदर है।           खड्गसिंह ने  बाबा भारती  से
घ.     घ) अब कोई गरीब की सहायता से मुँह नहीं मोड़ेगा।       बाबा भारती ने खड्गसिंह से


  बेट्टिना का साहस -माधुरी Q/A 

1. किन शब्दों ने बेट्टिना  की सोचने की दिशा बदल दी?

तुम्हारा नया जीवन एक विशेष उद्देश्य के लिए हुआ है। सेविका के इन शब्दों ने बेट्टिना  के 

सोचने की दिशा बदल दी।

2. बिस्तर पर पड़े पड़े बेट्टिना की आँखों से आँसू क्यों बहने लगे?

दुर्घटना के बाद बेट्टिना को लगा कि वह अब कभी नृत्य नहीं कर पाएगी। 

यह सोचकर उसकी आँखों से बेबसी के  आँसू बहने लगे।

3. बेट्टिना  सफलता के शिखर पर फिर से किस प्रकार पहुँची?

दृढ़ संकल्प,कठोर साधना और निरंतर प्रयास के कारण बेट्टिना 

सफलता के शिखर पर फिर से पहुँची ।

4. नृत्य के बिना बेट्टिना   का जीवन अधूरा था कैसे?

    नृत्य बेट्टिना  के शौक और आय दोनों के साधन थे। इसलिए इसके बिना  

उसका   जीवन अधूरा था।

5.क)बेट्टिना  लगभग कितने मीटर ऊपर उछली?

तीन

ख) टेरेंस लेविस कौन थे?

चिकित्सक

ग) बेट्टिना के माता-पिता उसे मालिश के लिए कहां लेकर जाते थे?

तरण-ताल

6.क)बेट्टिना ------------- मैं प्रमुख भूमिकाएँ निभाती है।

नृत्य- नाटिकाओं

ख) शिक्षक बेरी उसकी-------------- और दृढ़ संकल्प शक्ति से परिचित थे।

प्रतिभा

ग) अधिक दवाओं के कारण उसके --------------- मैं खराबी आ गई।

गुर्दों

भाषा की बात

1. विशेषण        विशेष्य

विकट             परिस्थिति

गहरी             चोट 

भयानक        दुर्घटना

दृढ़                 संकल्प 

भयंकर             पीड़ा

2. र का प्रयोग कीजिए-

दुर्घटना सुप्रसिद्ध सामग्री पर्व प्रयास दर्द वर्ष गुर्दों केंद्र प्रकार

कोशिश करने वालों की हार नहीं होती - माधुरी

कविता में से

1.कैसा व्यक्ति कभी हार नहीं सकता?

लगातार कोशिश करने वाला व्यक्ति कभी हार नहीं सकता।

2.नन्हीं चींटी से मनुष्य क्या सीख सकता है?

नन्हीं चींटी से मनुष्य यह सीख सकता है कि बार-बार असफल

होने पर उसे कभी भी निराश नहीं होना चाहिए।

3.सफलता प्राप्त करने के लिए क्या आवश्यक है?

सफलता प्राप्त करने के लिए मन का विश्वास,उत्साह और संघर्ष आदि गुण आवश्यक है।

4. गोताखोर कब सफल होता है?

सिंधु में बार-बार डुबकियाँ लगाने पर गोताखोर सफल होता है। 

भाषा की बात

1.समान अर्थ वाले शब्दों का मिलान कीजिए

कोशिश -- प्रयास, नौका ---नाव, मोती --- माणिक, रगों--- नसों

2.कविता में संयुक्त व्यंजनों का प्रयोग हुआ है-

विश्वास,स्वीकार,त्याग,उत्साह,मुट्ठी

3.चार-चार शब्द लिखिए-

संज्ञा -- नौका,चींटी,पानी,मोती,मैदान,गोताखोर,दाना,सिंधु

सर्वनाम - तुम ,इसी, उसकी,कुछ

क्रिया -- फिसलती है,चलती है,अखरता हैं,लगता है,भरता है,डर,मिलते,

विशेषण -- गहरे ,नन्हीं,दूना,खाली



ANNUAL VBQ VH जीवन मूल्य

 ANNUAL VBQ VH जीवन मूल्य

1.पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए हमें क्या करना चाहिए?
उत्तर - पेड़ काटना नहीं चाहिए।
ज़्यादा से ज़्यादा पेड़ लगाना चाहिए।
गाड़ियों का कम इस्तेमाल करना चाहिए।
कागज़ का कम प्रयोग करना चाहिए।
2.अपने अंदर विश्वास पैदा करने के लिए आप कैसा प्रयास कर सकते हैं?
बार-बार कोशिश करनी चाहिेए।
मेहनत और लगन से काम करना चाहिए।
घबराना नहीं चाहिए।
हार नहीं मानना चाहिए।
3.आप किसी विकट परिस्थिति में समस्या का समाधान किस प्रकार करेंगे?
समझदारी से काम करना चाहिए।
घबराना नहीं चाहिए।
हिम्मत से काम करना चाहिए।
4.अँधर नगरी पाठ से हमें क्या सीख मिलती है?
गुरु की बात माननी चाहिए।
लालच नहीं करना चाहिए।
बुद्धि और समझदारी से काम करना चाहिए।

5.अपने परिवार  के सदस्यों से जिद्द करना कैसा है?
अपने परिवार  के सदस्यों से जिद्द करना उचित नहीं है। हमें अपने माता-पिता की मज़बुरिय़ों को समझना चाहिए।
हमें अपनी बातों को माता-पिता के सामने प्यार से रखना चाहिए।
6. हमें बाबा भारती की तरह सब पर विश्वास करने वाला और  सबकी मदद करने वाला होना चाहिए? क्यों?
हमें बाबा भारती की तरह सब पर विश्वास करने वाला और  सबकी मदद करने वाला होना चाहिए क्योंकि
अगर हम किसी की मदद करेंगे तो हमारी मुसीबत के समय हमें भी कोई मदद करेगा।
7.बाबा भारती के जीवन से हमें क्या सीख मिलती है?
हमें दीन-दुखियों की मदद करना चाहिए।
हमें जानवरों से प्यार करना चाहिए और उनकी देखभाल करना चाहिए।
हमें ईश्वर भक्त होना चाहिए।
8.बेट्टिना के जीवन से हमें क्या सीख मिलती है?
हमें मुसीबत के समय घबराना नहीं चाहिए।
हमें हिम्मत और साहस से काम लेना चाहिए।
अपने लक्ष को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।
9.हम किसी भी विकट परिस्थिति का सामना कैसे करेंगे?
or
यदि हम ठान लें कि किसी भी विकट परिस्थिति में हार नहीं मानेंगे ,तो सफलता कैसे प्राप्त करेंगे,उदाहरण सहित लिखिए।
हाँ, मैं इस बात से सहमत हूँ। क्योंकि मनुष्य जब विकट परिस्थिति में हार नहीं मानता बल्कि निरंतर प्रयासों में जुटा रहता है तो ईश्वर भी उसका साथ देते हैं और उसे सफलता प्राप्त हो ही जाती है।
10.असफलतों को चुनौती की तरह स्वीकार करने से हमें क्या लाभ होगा?
असफलताओं को चुनौती की तरह स्वीकार करने से व्यक्ति अपनी कमजोरियों को दूर करेगा और कठिन से कठिन कार्य को आसानी से कर सकेगा। असफल होने पर भी उसकी हिम्मत नहीं टूटेगी और उसकी संकल्प शक्ति बढ़ जाएगी। अंततः व्यक्ति अपने लक्ष्य को प्राप्त कर ही लेगा।

Thursday, February 12, 2026

वाक्यांश को लिए-फ्लैस कार्ड, क्विज

https://notebooklm.google.com/notebook/60ac7951-8992-483e-bb30-33307d818872?artifactId=b28103f3-fd11-4540-8cea-98c4d814da3a    फ्लैस कार्ड

 

https://notebooklm.google.com/notebook/60ac7951-8992-483e-bb30-33307d818872?artifactId=62ec3536-0175-4465-b3b4-c813563ff125 क्विज

पर्यायवाची अमोलिका क्विज ,फ्लैसकार्ड


https://notebooklm.google.com/notebook/60ac7951-8992-483e-bb30-33307d818872?artifactId=865d936d-8aec-46f2-afbd-482b915683ee Quiz 

https://notebooklm.google.com/notebook/60ac7951-8992-483e-bb30-33307d818872?artifactId=2d758d2b-7863-4674-bb95-f63341078a6a फ्लैसकार्ड

अनेक शब्दों के लिए एक शब्द -अमोलिका से

 अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

(One Word Substitution)

अनेक शब्दों के स्थान पर एक शब्द का प्रयोग भाषा को सरल तथा प्रभावशाली बनाता है; जैसे- 

आज्ञा का पालन करने वाला- आज्ञाकारी ।

जो कभी न मरे अमर

जिसका आकार हो साकार

जिसे बुढ़ापा न आए अजर

जो किए हुए उपकार को कृतघ्न

जो परीक्षा देता हो परीक्षार्थी

जो किए हुए उपकार को  नहीं मानता-कृतघ्न

जिसकी उपमा न हो अनुपम

कम खर्च करने वाला मितव्ययी

जिसकी तुलना न हो अतुलनीय

दूर की सोचने वाला दूरदर्शी

जो ईश्वर को मानता हो-आस्तिक

जिसका आकार न हो-निराकार

जिसके आने की तिथि निश्चित न हो अतिथि

जिसकी आत्मा महान हो-महात्मा

जो सब कुछ जानता हो-सर्वज्ञ

नगर में रहने वाला-नागरिक

सप्ताह में एक बार होने-साप्ताहिक

गाने वाला-गायक

सुनने वाला-श्रोता

जो देखने योग्य हो-दर्शनीय




कारक -अमोलिका पेज 23-24

 7

कारक (Case)

इन वाक्यों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और समझिए- बिल्ली ने चूहे को देखा।

उसने अपने पंजे से झपट्टा मारा।

चूहा खाने के लिए उसने अपना मुँह खोला।

दूसरा चूहा अलमारी से नीचे आया।

बिल्ली की नज़र दूसरे चूहे पर पड़ी।

उसके हाथ से चूहा छूटकर बिल में जा छिपा।

● हाय! बिल्ली भूखी रह गई।

ऊपर लिखे वाक्यों में ने, को, से, के लिए, से, की, पर, में, हाय! कुछ विशेष चिह्न हैं। ये शब्द संज्ञा या सर्वनाम का संबंध वाक्य के अन्य शब्दों से प्रकट कर रहे हैं। इनको कारक - चिह्न, विभक्ति या परसर्ग कहते हैं। अतः,

संज्ञा अथवा सर्वनाम के जिस रूप से वाक्य का अन्य शब्दों के साथ संबंध प्रकट हो, उस रूप (शब्द) को कारक कहते हैं।

कारक के भेद (Kinds of Case)

कारक के आठ भेद होते हैं-

-

1. कर्ता कारक (ने) (Nominative Case) – संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से क्रिया के करने वाले का बोध होता है, उसे कर्ता कारक कहते हैं; जैसे- (क) मान्या ने जूस पिया।

(ख) लता ने गीत गाया।

2. कर्म कारक (को) (Objective Case) - जिस वस्तु या पदार्थ का क्रिया के व्यापार पर फल पड़े, उसे कर्म कारक कहते हैं; जैसे-

(क) माँ बच्चे को खिलाती है।

(ख) रीता सुरभि को खिलौने देती है। 3. करण कारक (से, के द्वारा) (Instrumental Case) – कर्ता जिस साधन के द्वारा क्रिया करता है, उसे करण कारक कहते हैं; जैसे- (क) नवीन कार से स्कूल जाता है। (ख) शिव पेंसिल से चित्र बनाता है। 4. संप्रदान कारक (को, के लिए) (Dative Case) - जिसके लिए क्रिया की जाती है, उसका बोध कराने वाले संज्ञा या सर्वनाम को संप्रदान कारक कहते हैं; जैसे- (क) गरीबों को वस्त्र दो। (ख) गुरु जी के लिए जल लाओ।


23

5. अपादान कारक (से-अलग होने के संदर्भ में) (Ablative Case)- संज्ञा के जिस रूप से पृथक होने का बोध हो, उसे अपादान कारक कहते हैं; जैसे-

(क) वृक्ष से पत्ते गिरते हैं। (ख) नल से पानी गिरता है। 6. संबंध कारक (का, के, की) (Genitive Case)- संज्ञा के जिस रूप से एक वस्तु या पदार्थ का दूसरी वस्तु या पदार्थ से संबंध का बोध हो, उसे संबंध कारक कहते हैं; जैसे-

(क) यह कनिष्क का स्कूटर है। (ख) वह दिव्या का घर है।

7. अधिकरण कारक (में, पर ) (Locative Case) -संज्ञा के जिस रूप से क्रिया के आधार का बोध हो, उसे अधिकरण कारक कहते हैं; जैसे-

(क) गन्ने में मिठास होती है।

(ख) भौंरा फूल पर बैठा है।

-8. संबोधन कारक (हे! अरे!) (Vocative Case) – संज्ञा के जिस रूप से किसी को पुकारने या सावधान करने का बोध हो, उसे संबोधन कारक कहते हैं; जैसे- (क) हे प्रभु! सबका कल्याण करो। (ख) हाय! मैं लुट गया।

आइए दोहराएँ

संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से वाक्य के किसी दूसरे शब्द के साथ उसका संबंध प्रकट हो, उसे कारक कहते हैं।

अभ्यास

1. नीचे दिए गए वाक्यों में रंगीन छपे कारक का नाम लिखिए-

(क) आभा छत पर टहल रही है।------------

(ख) उड़ते बाज़ के मुँह से साँप नीचे गिर गया।----------

(ग) देश के लिए अपना सर्वस्व त्याग दो।------------

2. उचित विकल्प चुनिए-

(क) परसर्ग किसके साथ जोड़े जाते हैं?

(i) संज्ञा (ii) सर्वनाम (iii) संज्ञा और सर्वनाम

(ख) संबंध कारक का कारक-चिह्न है-

(i) का (ii) ने (iii) में

24




Tuesday, February 3, 2026

PRE ANNUAL EXAMINATION, 2025-26

 

DAV  PUBLIC SCHOOL,CSPUR,BBSR-21

PRE ANNUAL EXAMINATION, 2025-26

 

·        Please check that this question paper contains 4 printed pages

·        Check that this question paper contains 13 questions.

·        Write down the Serial Number of the question in the left side of the margin before attempting it.

CLASS - V

SUB – H.HINDI

Time : 2 Hours                                                 Maximum Marks : 50

 

सामान्य  निर्देश- 

          इस प्रश्न पत्र में चार खंड हैं ।

          खंड-क 5 अंक का ,खंड-ख 10 अंक का ,खंड-ग 15 अंक का,खंड-   20 अंक का है   

          प्रश्नों के सभी उपभागों के उत्तर साफ़ और सुंदर अक्षरों में लिखिए ।

    उत्तर लिखने से पहले सभी प्रश्नों को ध्यान से पढ़िए । 

 

खंड -क (अपठित गद्यांश-5 अंक)

 1. निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर लिखिए।             (5x1=5)

विज्ञान ने आधुनिक जीवन को नया रूप देकर उसे अधिक उपयोगी और महत्वपूर्ण बना दिया है। इसी कारण इस युग को विज्ञान का युग कहते हैं। हमारे जीवन की हर गतिविधि को विज्ञान प्रभावित करता है। सवेरे बिस्तर छोड़ते ही हमारे सामने दैनिक समाचार-पत्र और चाय का प्याला हाथ में होता है। चाय की चुस्कियों के साथ हम ताजे-ताजे समाचार भी गटकते जाते हैं। क्या आपको मालूम है कि समाचार-पत्र और चाय का प्याला आपके हाथों तक पहुँचाने में विज्ञान का कितना हाथ है। चाय की पत्तियाँ जिन कारखानों में तैयार होती हैं वे विज्ञान के सहारे ही चलते हैं। समाचार-पत्र के प्रकाशन में भी कागज के बनाने से लेकर उसके मुद्रण तक सभी कामों में विज्ञान के बल से चलने वाली मशीनों की भागीदारी होती है। विद्यार्थी की पुस्तकें कापियाँ, पेन-पेंसिल तथा अन्य सामग्री भी विज्ञान की सहायता के बिना तैयार नहीं हो सकतीं। 

 

क) इस युग को विज्ञान का युग क्यों कहते हैं

ख) हमारे जीवन  को कौन प्रभावित करता है?

ग) सवेरे होते ही हमारे हाथों में क्या होता है 

घ) विज्ञान विद्यार्थियों  की सहायता कैसे करता है?

ङ) संयुक्त अक्षर वाले दो शब्द लिखिए।

                                  खंड-ख  (लेखन-10 अंक) 

2. निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर अनुच्छेद लिखिए।             (1X5=5) 

क) समय का महत्त्व    ख) राष्ट्रीय झंडा    ग) स्वामी  दायानंद सरस्वती                       

ख) शुल्क माफी के लिए प्रधानाचार्य को पत्र लिखिए ।                     (1X5=5)

अथवा 

पत्र लिखकर दादाजी को बताइए कि बेट्टिना किस प्रकार फिर से सफलता प्राप्त की।

 

खंड-ग (व्याकरण-15)  

3.निम्नलिखित वाक्यों के काल विकल्पों में से छाँटकर लिखिए।          (2x1=2)  

 क) अपाहिज घोड़े की पीठ पर बैठ गया। (वर्तमान काल,भविष्यत काल,भूत काल )

 ख) मैं यह घोड़ा आपके पास रहने नहीं दूँगा। (वर्तमान काल,भविष्यत काल,भूत काल )

4.निम्नलिखित वाक्यांशों के लिए सही शब्द विकल्पों में से छाँटकर लिखिए। (3x1=3)  

 क) जो भगवान को मानता हो -         (भक्त, नास्तिक, आस्तिक, परमात्मा)

ख) जो साथ पढ़ता  हो -                          (छात्रावास , लोकप्रिय , सहपाठी, सहपठी) 

ग) जो साथ घर में रहे-           (अतिथि,पड़ोसी,वनवासी,नागरिक)

5.निम्नलिखित वाक्यों में आए  विशेषण को रेखांकित कीजिए।                           (2x1=2)  

 क) मुझे सुंदर फूल पसंद हैं। 

ख) बाज़ार से  एक किलो  आम लेकर आओ। 

6.निम्नलिखित वाक्यों में संयुक्त क्रिया पहचानकर लिखिए।                               (2x1=2)  

क) दीवार गिर पड़ी।

ख) कारीगर को पकड़ लाओ। 

7. निम्नलिखित वाक्यों में सही कारक चिह्न भरिए।                                           (2x1=2) 

क) गीता  ------- पु्स्तक पढ़ी।          (के, से, के लिए,ने) 

ख) पेड़  ------ फल गिरता  है।           (में, का , से, को)  

8. निम्नलिखित मुहावरों के अर्थ लिखिए।                                                       (2x1=2) 

 क) हाथ साफ़ करना

 ख) मुँह मोड़ लेना 

11. विकल्पों           9.विकल्पों में से चुनकर सही पर्यायवाची शब्द लिखिए।                   (2x1=2)    क) सूर्य –     (भानु, सेवक, निशा, हिमपात) 

  ख) हाथी     (सर्प ,गज, विषधर,केहरी)  

खंड-घ (पाठ्य पुस्तक-20 अंक)  

10. निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं  तीन के उत्तर लिखिए ।                              (3x1=3)

क) बादलों के अभाव में कौन से जीव-जंतु खुशी व्यक्त नहीं कर पाते

ख) चाँद का कुर्ता सिलने में माँ को क्या कठिनाई आ रही थी

ग) गोताखोर को सिंधु में पहली बार क्या नहीं मिलता है

11. निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए।                     (5x2=10) 

क) हरित में पेड़-पौधों में रुचि कैसे पैदा हुई

ख) चीन के राजा का अपनी प्रजा के प्रति व्यवहार कैसा था

ग) कोतवाल को फाँसी की सजा क्यों नहीं दी जा सकी

घ) यदि हरित का पौधा नहीं मिलता तो क्या होता?

 ङ) बाबा भारती को कैसे पता चला कि सुलतान अस्तबल में वापस आ गया है?

च) जब डॉक्टर लेविस बेट्टिना के पास पहुँचे,तो उन्होंने सबसे पहले क्या पाया? 

12. रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए।                                                                   (4x1=4)  

क) हरित को ------- का पुरस्कार मिला।

ख) नृत्य के बिना बेट्टिना का जीवन ------ था। 

ग) अब कोई ------- की सहायता से मुँह नहीं मोड़ेगा।

घ) राजा को वह ---------- बहुत पसंद आया  ।

 

13. निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लिखें ।                                    (1x3=3) 

क) किसी भी विकट परिस्थिति से निपटने के लिए हमें क्या करन चाहिए

ख) हार की जीत पाठ से हमें क्या सीख मिलती है?  

xxxxx

 

ANNUAL Q/A MADHURI

    अगर न नभ में बादल होते- कविता में से   1. बादल कहाँ से जल भरकर लाते हैं?  बादल सिंधुं से जल भरकर लाते हैं। 2. नभ में बादल आने पर मोर और ...