अगर न नभ में बादल होते- कविता में से
1. बादल कहाँ से जल भरकर लाते हैं?
बादल सिंधुं से जल भरकर लाते हैं।
2. नभ में बादल आने पर मोर और मेंढक क्या करते हैं?
नभ में बादल आने पर मोर खुश होकर शोर मचाते हैं और मेंढक तान सुनाते हैं।
3. नभ में बादलों के न आने के कारण किसान क्या नहीं कर पाएंगे?
नभ में बादलों के न आने के कारण किसान खेती-बाड़ी नहीं कर पाएगा औ बीज नहीं बो पाएँगे।
4. कौन-सी ऋतु न आने पर हम रिमझिम बूंदों के लिए रोते हैं?
वर्षा ऋतु ग्रीष्म ऋतु बसंत ऋतु
सही उत्तर पर गोला लगाइए
वर्षा ऋतु
5. रिक्त स्थान भरिए
नहीं .......................... फिर घहराती,
नहीं ......................... फिर छहराती
सब ............ से गाल भिगोते,
अगर न नभ में बादल ---------
उत्तर - घटाएँ ,छटाएँ,आँसू,होते
6. यदि साल भर वर्षा नहीं होगी तो क्या होगा?
यदि साल भर वर्षा न हो तो जीवन जीना मुश्किल हो जाएगा। जीव-जंतु पानी के अभाव से
मर जाएँगे। फसलें सूख जाएँगी।
7. आपको कौन-सा मौसम अच्छा लगता है और क्यों?
मुझे वसंत का मौसम अच्छा लगता है । इस मौसम में न ज़्यादा जाड़ा पड़ता है ने ज़्यादा गर्मी। मौसम अत्यंत सुहावना
रहता है।
प्रिय पौधा माधुरी Q/A
1.हरित पौधों की देखभाल किस प्रकार की?
हरित पौधों की देखभाल बहुत लगन से की। वह समय पर पौधों को खाद-पानी देता ।
गरमी,सरदी और तेज़ धूप से उनकी रक्षा करता था।
2. ताई ने हरित को पौधों के विषय में क्या जानकारी दी?
ताई ने हरित को पौधों के बारे में यह बताया कि
पेड़-पौधों में भी मनुष्य के समान जीवन है। वह भी मनुष्य की तरह स्पर्श इत्यादि का अनुभव करते हैं और
उनमें भी सुनने की शक्ति होती है।
3.हरित क्यों उदास दिखाई दे रहा था?
हरित उदास दिखाई दे रहा था क्योंकि उसका प्रिय
पौधा उसे दिखाई नहीं दिया। किसी ने उसे चुरा लिया था,
जिसे वह पुष्प प्रदर्शनी में प्रदर्शित करने वाला था।
4.ताई ने हरित को क्या समझाया?
ताई ने हरित को समझाया कि जिसने भी
पौधा चुराया है वह उसे पुष्प प्रदर्शनी में ज़रूर लेकर
आएगा हम उसे वहाँ पकड़ लेंगे।
5.वाक्य पूरे करो-
क. पेड़-पौधों
ख. नृत्य
ग. स्पर्श
घ. पुरस्कार
बुद्धिमान राजा Q/A
1.चीन का राजा भारत जाने की दिशी और रास्ता क्यों जानना चाहता था?
चीन का राज भारत पर आक्रमण करने के लिए इसकी दिशा और रास्ता जानना चाहता था।
2.चीन के राजा ने सैनिकों की भर्ती क्यों शुरू कर दी?
चीन के राजा ने अपने राज्य का विस्तार करने के लिए सैनिकों की भर्ती शुरू कर दी।
3.वृद्ध के साथी ज़ोर-ज़ोर से क्यों रोन लगे?
वृद्ध के साथियों को जब यह लगा कि वे अब इस जन्म में अपनी मातृभूमि भारत को कभी नहीं देख सकेंगे तब यह सोचकर वे ज़ोर-ज़ोर से रोने लगे।
4.कलिंग के राजा ने गुप्त बैठक क्यों बुलाई?
कलिंग के राजा ने अपने राज्य को चीन के राजा के आक्रमण से बचाने के लिए बुद्दिमान व्यक्तियों से विचार-विमर्श करने के लिए गुपत बैठक बुलाई।
5.क ) बुद्दिमान व्यक्तियों ने किलिंग के राजा से कहा।
ख) चीन के राजा ने बंदियों से कहा।
ग) दूसरे वृद्ध व्यक्ति ने चीन के राजा से कहा।
अँधेर नगरी Q /A
1.अँधेर नगरी में सारी चीज़ें कितने में मिलती थीं?
अँधेर नगरी में सारी चीज़ें टके सेर में मिलती थीं।
2. गोवर्धन दास अंधेर नगरी में ही क्यों रहना चाहता था?
गोबर्धनदास अँधेर नगरी में ही रहना चाहता था क्योंकि और जगह दिन भर भीख माँगो तो भी पेट नहीं भरता मगर यहाँ सारी चीज़ें टके सेर और सस्ती मिलती थीं।
3. फरियादी राजा के पास क्या फरियाद लेकर आया?
फरियादी राजा के पास यह फरियाद लेकर आया कि कल्लू बनिया की दीवार गिर जाने के कारण उसकी बकरी दबकर मर गई । इसलिए उसे न्याय चाहिए।
4. सिपाही गोबर्धनदास को क्यों पकड़ लेते हैं?
सिपाही गोबर्धनदास को पकड़ लेते हैं क्योंकि कोतवाल को फाँसी देने को ले गए तो फाँसी का फंदा बड़ा निकला । इस पर राजा ने हुक्म दिया कि किसी तंदरुस्त आदमी को सज़ा दी जाए । नहीं तो न्याय नहीं होगा।
5. महंत ने गोवर्धन दास को कैसे बचाया?
महंत ने गोबर्धनदास को अपनी चतुराई और बुद्धिमत्ता से बचाया। उसने राजा से कहा कि इस समय ऐसी शुभ घड़ी है जो इस समय मरेगा,सीधा स्वर्ग जाएगा। यह सुनकर राजा फाँसी पर चढ़ गया और गोबर्धनदास बच गया।
चाँद का कुर्ता माधुरी Q/A
1.चाँद ने किस चीज़ के लिए हठ की?
चाँद ने ऊन का एक मोटा झिंगोला सिलवाने के लिए माँ से हठ की।
2.माँ को किस बात का डर था?
4. माँ को डर था कि वह सही नाप का कुर्ता उसके लिए बना पाएगी या नहीं क्योंकि उसका आकार हर रोज़ बदलता रहता है।
3.जाड़े में चाँद का क्या हाल होता है?
जाड़े में चाँद का बहुत ही बुरा हाल होता है।वह ठिठुर-ठिठुर कर किसी तरह अपनी यात्रा पूरी करता है।
4.(क) चाँद ने माता से कहा।
(ख) माता ने चाँद से कहा।
भाषा की बात
1. कविता में प्रयुक्त हुए कारक चिन्ह को शब्दों के साथ लिखिए -
माता से
बच्चे की
आंखों को
जाड़े से
बदन में
ऊन का
2. युग्म शब्दों द्वारा वाक्य पूरे कीजिए-
मजदूर रात- दिन मेहनत करता है।
आसमान में चांद का आकार घटता- बढ़ता रहता है।
पर्वतीय रास्ता ऊँचा- नीचा होता है।
मेरे बस्ते में मोटी- पतली सभी तरह की पुस्तकें हैं।
हार की जीत Q/A
पाठ में से
1. 1. खड्गसिंह बाबा भारती के पास क्यों आया था?
खड्गसिंह ने बाबा भारती के घोड़े सुलतान की बहुत प्रशंसा सुनी थी ।
इसलिए उसे देखने चला आया।
2. 2. बाबा भारती ने डाकू खड़ागसिंह से क्या प्रार्थना की और क्यों?
बाब भारती ने डाकू खड्गसिंह से यह प्रार्थना की कि धोखा देकर घोड़ा छीनने
की घटना का वह किसी के सामने ज़िक्र न करे क्योंकि लोगों को यदि इस घटना का पता चल जाएगा तो वे किसी गरीब पर विश्वास नहीं करेंगे।
3. 3. बाबा भारती खड्गसिंह के जाने के बाद क्यों डर गए?
बाबा भारती खड्गसिंह के जाने के बाद डर गए क्योंकि जाते-जाते
खड्गसिंह ने बाबा से कहा कि वह सुलतान को उनके पास रहने नहीं देगा।
4. 4.क. बाबा भारती के घोड़े का नाम क्या था? सुलतान
ख. घोड़ा देखने में कैसा था? बाँका
5. 5. किसने किससे कहा किसने किससे कहा
क) मैं बिल्कुल ठीक हूँ। खड्गसिंह ने बाबा भारती से
ख. ख) उसकी चाल तुम्हारा मन मोह लेगी। बाबा भारती ने खड्गसिंह से
ग. ग) कहते हैं, देखने में भी बड़ा सुंदर है। खड्गसिंह ने बाबा भारती से
घ. घ) अब कोई गरीब की सहायता से मुँह नहीं मोड़ेगा। बाबा भारती ने खड्गसिंह से
बेट्टिना का साहस -माधुरी Q/A
1. किन शब्दों ने बेट्टिना की सोचने की दिशा बदल दी?
तुम्हारा नया जीवन एक विशेष उद्देश्य के लिए हुआ है। सेविका के इन शब्दों ने बेट्टिना के
सोचने की दिशा बदल दी।
2. बिस्तर पर पड़े पड़े बेट्टिना की आँखों से आँसू क्यों बहने लगे?
दुर्घटना के बाद बेट्टिना को लगा कि वह अब कभी नृत्य नहीं कर पाएगी।
यह सोचकर उसकी आँखों से बेबसी के आँसू बहने लगे।
3. बेट्टिना सफलता के शिखर पर फिर से किस प्रकार पहुँची?
दृढ़ संकल्प,कठोर साधना और निरंतर प्रयास के कारण बेट्टिना
सफलता के शिखर पर फिर से पहुँची ।
4. नृत्य के बिना बेट्टिना का जीवन अधूरा था कैसे?
नृत्य बेट्टिना के शौक और आय दोनों के साधन थे। इसलिए इसके बिना
उसका जीवन अधूरा था।
5.क)बेट्टिना लगभग कितने मीटर ऊपर उछली?
तीन
ख) टेरेंस लेविस कौन थे?
चिकित्सक
ग) बेट्टिना के माता-पिता उसे मालिश के लिए कहां लेकर जाते थे?
तरण-ताल
6.क)बेट्टिना ------------- मैं प्रमुख भूमिकाएँ निभाती है।
नृत्य- नाटिकाओं
ख) शिक्षक बेरी उसकी-------------- और दृढ़ संकल्प शक्ति से परिचित थे।
प्रतिभा
ग) अधिक दवाओं के कारण उसके --------------- मैं खराबी आ गई।
गुर्दों
भाषा की बात
1. विशेषण विशेष्य
विकट परिस्थिति
गहरी चोट
भयानक दुर्घटना
दृढ़ संकल्प
भयंकर पीड़ा
2. र का प्रयोग कीजिए-
दुर्घटना सुप्रसिद्ध सामग्री पर्व प्रयास दर्द वर्ष गुर्दों केंद्र प्रकार
कोशिश करने वालों की हार नहीं होती - माधुरी
कविता में से
1.कैसा व्यक्ति कभी हार नहीं सकता?
लगातार कोशिश करने वाला व्यक्ति कभी हार नहीं सकता।
2.नन्हीं चींटी से मनुष्य क्या सीख सकता है?
नन्हीं चींटी से मनुष्य यह सीख सकता है कि बार-बार असफल
होने पर उसे कभी भी निराश नहीं होना चाहिए।
3.सफलता प्राप्त करने के लिए क्या आवश्यक है?
सफलता प्राप्त करने के लिए मन का विश्वास,उत्साह और संघर्ष आदि गुण आवश्यक है।
4. गोताखोर कब सफल होता है?
सिंधु में बार-बार डुबकियाँ लगाने पर गोताखोर सफल होता है।
भाषा की बात
1.समान अर्थ वाले शब्दों का मिलान कीजिए
कोशिश -- प्रयास, नौका ---नाव, मोती --- माणिक, रगों--- नसों
2.कविता में संयुक्त व्यंजनों का प्रयोग हुआ है-
विश्वास,स्वीकार,त्याग,उत्साह,मुट्ठी
3.चार-चार शब्द लिखिए-
संज्ञा -- नौका,चींटी,पानी,मोती,मैदान,गोताखोर,दाना,सिंधु
सर्वनाम - तुम ,इसी, उसकी,कुछ
क्रिया -- फिसलती है,चलती है,अखरता हैं,लगता है,भरता है,डर,मिलते,
विशेषण -- गहरे ,नन्हीं,दूना,खाली
No comments:
Post a Comment