DAV PUBLIC
SCHOOL,CSPUR,BBSR-21
PRE ANNUAL EXAMINATION,
2025-26
|
·
Please check that this question
paper contains 4 printed pages ·
Check that this question paper
contains 13 questions. ·
Write down the Serial Number of the
question in the left side of the margin before attempting it. |
CLASS - V
SUB – H.HINDI
Time : 2 Hours
Maximum Marks : 50
|
सामान्य निर्देश- • इस प्रश्न पत्र में चार खंड हैं । • खंड-क 5
अंक का ,खंड-ख 10
अंक का ,खंड-ग 15
अंक का,खंड-घ 20 अंक का है । • प्रश्नों के सभी उपभागों के उत्तर साफ़ और सुंदर अक्षरों में लिखिए
। • उत्तर लिखने
से पहले सभी प्रश्नों को ध्यान से पढ़िए । |
खंड -क (अपठित गद्यांश-5 अंक)
1. निम्नलिखित अपठित
गद्यांश को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर लिखिए। (5x1=5)
विज्ञान ने आधुनिक जीवन को नया रूप देकर उसे अधिक उपयोगी और
महत्वपूर्ण बना दिया है। इसी कारण इस युग को विज्ञान का युग कहते हैं। हमारे जीवन
की हर गतिविधि को विज्ञान प्रभावित करता है। सवेरे बिस्तर छोड़ते ही हमारे सामने
दैनिक समाचार-पत्र और चाय का प्याला हाथ में होता है। चाय की चुस्कियों के साथ हम
ताजे-ताजे समाचार भी गटकते जाते हैं। क्या आपको मालूम है कि समाचार-पत्र और चाय का
प्याला आपके हाथों तक पहुँचाने में विज्ञान का कितना हाथ है। चाय की पत्तियाँ जिन
कारखानों में तैयार होती हैं वे विज्ञान के सहारे ही चलते हैं। समाचार-पत्र के
प्रकाशन में भी कागज के बनाने से लेकर उसके मुद्रण तक सभी कामों में विज्ञान के बल
से चलने वाली मशीनों की भागीदारी होती है। विद्यार्थी की पुस्तकें कापियाँ, पेन-पेंसिल तथा अन्य
सामग्री भी विज्ञान की सहायता के बिना तैयार नहीं हो सकतीं।
क) इस युग को विज्ञान का युग क्यों कहते
हैं?
ख) हमारे जीवन को कौन प्रभावित करता है?
ग) सवेरे होते ही हमारे हाथों में क्या होता है?
घ) विज्ञान विद्यार्थियों की सहायता कैसे करता है?
ङ) संयुक्त
अक्षर वाले दो शब्द लिखिए।
खंड-ख (लेखन-10 अंक)
2. निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर अनुच्छेद लिखिए।
(1X5=5)
क) समय का महत्त्व ख) राष्ट्रीय झंडा ग) स्वामी दायानंद सरस्वती
ख) शुल्क माफी के लिए प्रधानाचार्य को पत्र
लिखिए । (1X5=5)
अथवा
पत्र लिखकर दादाजी को बताइए कि
बेट्टिना किस प्रकार फिर से सफलता प्राप्त की।
खंड-ग (व्याकरण-15)
3.निम्नलिखित वाक्यों
के काल विकल्पों में से छाँटकर लिखिए। (2x1=2)
क) अपाहिज घोड़े
की पीठ पर बैठ गया। (वर्तमान काल,भविष्यत काल,भूत काल )
ख) मैं यह घोड़ा आपके पास रहने नहीं दूँगा। (वर्तमान काल,भविष्यत काल,भूत काल )
4.निम्नलिखित
वाक्यांशों के लिए सही शब्द विकल्पों में से छाँटकर लिखिए। (3x1=3)
क) जो भगवान को मानता हो - (भक्त, नास्तिक, आस्तिक, परमात्मा)
ख) जो साथ पढ़ता हो - (छात्रावास , लोकप्रिय , सहपाठी, सहपठी)
ग) जो साथ घर में रहे- (अतिथि,पड़ोसी,वनवासी,नागरिक)
5.निम्नलिखित वाक्यों
में आए विशेषण को रेखांकित कीजिए। (2x1=2)
क) मुझे सुंदर फूल पसंद हैं।
ख) बाज़ार से एक किलो आम लेकर आओ।
6.निम्नलिखित वाक्यों
में संयुक्त क्रिया पहचानकर लिखिए। (2x1=2)
क) दीवार गिर पड़ी।
ख) कारीगर को पकड़ लाओ।
7. निम्नलिखित वाक्यों
में सही कारक चिह्न भरिए। (2x1=2)
क) गीता ------- पु्स्तक पढ़ी।
(के, से, के लिए,ने)
ख) पेड़ ------ फल गिरता है। (में, का , से, को)
8. निम्नलिखित मुहावरों के अर्थ लिखिए। (2x1=2)
क) हाथ साफ़ करना
ख) मुँह मोड़ लेना
11. विकल्पों 9.विकल्पों में से चुनकर सही पर्यायवाची शब्द लिखिए। (2x1=2) क) सूर्य – (भानु, सेवक, निशा, हिमपात)
ख) हाथी – (सर्प ,गज, विषधर,केहरी)
खंड-घ (पाठ्य पुस्तक-20 अंक)
10. निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं तीन के उत्तर लिखिए । (3x1=3)
क) बादलों के अभाव में कौन से
जीव-जंतु खुशी व्यक्त नहीं कर पाते?
ख) चाँद का कुर्ता सिलने में माँ को
क्या कठिनाई आ रही थी?
ग) गोताखोर को सिंधु में पहली बार क्या नहीं मिलता है?
11. निम्नलिखित
प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए। (5x2=10)
क) हरित में पेड़-पौधों में रुचि कैसे
पैदा हुई?
ख) चीन के राजा का अपनी प्रजा के
प्रति व्यवहार कैसा था?
ग) कोतवाल को फाँसी की सजा क्यों नहीं
दी जा सकी?
घ) यदि हरित का पौधा नहीं मिलता तो
क्या होता?
ङ) बाबा भारती को कैसे पता चला कि सुलतान अस्तबल में वापस आ गया है?
च) जब डॉक्टर लेविस बेट्टिना के पास पहुँचे,तो उन्होंने सबसे पहले क्या पाया?
12. रिक्त स्थान की
पूर्ति कीजिए। (4x1=4)
क) हरित को ------- का पुरस्कार मिला।
ख) नृत्य के बिना बेट्टिना का जीवन
------ था।
ग) अब कोई ------- की सहायता से मुँह
नहीं मोड़ेगा।
घ) राजा को वह ---------- बहुत पसंद
आया ।
13. निम्नलिखित में से
किसी एक प्रश्न का उत्तर लिखें । (1x3=3)
क) किसी भी विकट परिस्थिति से निपटने
के लिए हमें क्या करन चाहिए?
ख) हार की जीत पाठ से हमें क्या सीख
मिलती है?
xxxxx
No comments:
Post a Comment