Thursday, February 19, 2026

ANNUAL VBQ VH जीवन मूल्य

 ANNUAL VBQ VH जीवन मूल्य

1.पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए हमें क्या करना चाहिए?
उत्तर - पेड़ काटना नहीं चाहिए।
ज़्यादा से ज़्यादा पेड़ लगाना चाहिए।
गाड़ियों का कम इस्तेमाल करना चाहिए।
कागज़ का कम प्रयोग करना चाहिए।
2.अपने अंदर विश्वास पैदा करने के लिए आप कैसा प्रयास कर सकते हैं?
बार-बार कोशिश करनी चाहिेए।
मेहनत और लगन से काम करना चाहिए।
घबराना नहीं चाहिए।
हार नहीं मानना चाहिए।
3.आप किसी विकट परिस्थिति में समस्या का समाधान किस प्रकार करेंगे?
समझदारी से काम करना चाहिए।
घबराना नहीं चाहिए।
हिम्मत से काम करना चाहिए।
4.अँधर नगरी पाठ से हमें क्या सीख मिलती है?
गुरु की बात माननी चाहिए।
लालच नहीं करना चाहिए।
बुद्धि और समझदारी से काम करना चाहिए।

5.अपने परिवार  के सदस्यों से जिद्द करना कैसा है?
अपने परिवार  के सदस्यों से जिद्द करना उचित नहीं है। हमें अपने माता-पिता की मज़बुरिय़ों को समझना चाहिए।
हमें अपनी बातों को माता-पिता के सामने प्यार से रखना चाहिए।
6. हमें बाबा भारती की तरह सब पर विश्वास करने वाला और  सबकी मदद करने वाला होना चाहिए? क्यों?
हमें बाबा भारती की तरह सब पर विश्वास करने वाला और  सबकी मदद करने वाला होना चाहिए क्योंकि
अगर हम किसी की मदद करेंगे तो हमारी मुसीबत के समय हमें भी कोई मदद करेगा।
7.बाबा भारती के जीवन से हमें क्या सीख मिलती है?
हमें दीन-दुखियों की मदद करना चाहिए।
हमें जानवरों से प्यार करना चाहिए और उनकी देखभाल करना चाहिए।
हमें ईश्वर भक्त होना चाहिए।
8.बेट्टिना के जीवन से हमें क्या सीख मिलती है?
हमें मुसीबत के समय घबराना नहीं चाहिए।
हमें हिम्मत और साहस से काम लेना चाहिए।
अपने लक्ष को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।
9.हम किसी भी विकट परिस्थिति का सामना कैसे करेंगे?
or
यदि हम ठान लें कि किसी भी विकट परिस्थिति में हार नहीं मानेंगे ,तो सफलता कैसे प्राप्त करेंगे,उदाहरण सहित लिखिए।
हाँ, मैं इस बात से सहमत हूँ। क्योंकि मनुष्य जब विकट परिस्थिति में हार नहीं मानता बल्कि निरंतर प्रयासों में जुटा रहता है तो ईश्वर भी उसका साथ देते हैं और उसे सफलता प्राप्त हो ही जाती है।
10.असफलतों को चुनौती की तरह स्वीकार करने से हमें क्या लाभ होगा?
असफलताओं को चुनौती की तरह स्वीकार करने से व्यक्ति अपनी कमजोरियों को दूर करेगा और कठिन से कठिन कार्य को आसानी से कर सकेगा। असफल होने पर भी उसकी हिम्मत नहीं टूटेगी और उसकी संकल्प शक्ति बढ़ जाएगी। अंततः व्यक्ति अपने लक्ष्य को प्राप्त कर ही लेगा।

No comments:

Post a Comment

ANNUAL Q/A MADHURI

    अगर न नभ में बादल होते- कविता में से   1. बादल कहाँ से जल भरकर लाते हैं?  बादल सिंधुं से जल भरकर लाते हैं। 2. नभ में बादल आने पर मोर और ...