Wednesday, November 12, 2025

अँधेर नगरी Q /A

 

अँधेर नगरी Q /A
1.अँधेर नगरी में सारी चीज़ें कितने में मिलती थीं?
अँधेर नगरी में सारी चीज़ें टके  सेर  में मिलती थीं।
2. गोवर्धन दास अंधेर नगरी में ही क्यों रहना चाहता था?
गोबर्धनदास अँधेर नगरी में ही रहना चाहता था क्योंकि और जगह दिन भर भीख माँगो तो भी पेट नहीं भरता मगर यहाँ सारी चीज़ें टके सेर और सस्ती मिलती थीं।
3. फरियादी राजा के पास क्या फरियाद लेकर आया?
फरियादी राजा के पास यह फरियाद लेकर आया कि कल्लू बनिया की दीवार गिर जाने के कारण उसकी बकरी दबकर मर गई । इसलिए उसे न्याय चाहिए।
4. सिपाही गोबर्धनदास को क्यों पकड़ लेते हैं?
सिपाही गोबर्धनदास को पकड़ लेते हैं क्योंकि कोतवाल को फाँसी देने को ले गए तो फाँसी का फंदा बड़ा निकला । इस पर राजा ने हुक्म दिया कि किसी तंदरुस्त आदमी को सज़ा दी जाए,नहीं तो न्याय नहीं होगा।
5. महंत ने गोवर्धन दास को कैसे बचाया?
महंत ने गोबर्धनदास को अपनी बुद्धिमत्ता और समझदारी से बचाया। उसने राजा से कहा कि इस समय ऐसी शुभ घड़ी है कि जो इस समय मरेगा,सीधा स्वर्ग जाएगा। तब यह सुनकर राजा फाँसी पर चढ़ गया और गोबर्धनदास बच गया।
6. (क) फिरयादी - कल्लू बनिया
उसकी दीवार के नीचे बकरी दब गई।
ख)कल्लू बनिया - कारीगर
कारीगर ने ऐसी दीवार बनाई कि गिर गई।
ग)कारीगर ने - चूनेवाले को
चूनेवाले ने चूना ऐसा खराब बनाया कि दीवार गिर गई।
घ) चूनेवाले ने - भिश्ती को
भिश्ती ने चूने मेें पानी ज़्यादा डाल दिया,इसी से चूना कमज़ोर हो गया।
ङ) भिश्ती ने - कसाई को
कसाई ने मशक इतनी बड़ी बना दी थी कि उसमें पानी ज़्यादा आ गया।
च)कसाई ने -- गड़रिए को
गड़रिए ने ऐसी बड़ी भेड़ बेची की मशक बड़ी बन गई।
छ) गड़रिए ने - कोतवाल को
कोतवाल की सवारी आने के कारण गड़रिए ने छोटी-बड़ी भेड़ का ख्याल ही नहीं कर पाया।
बातचीत के लिए
1.महंत अँधेर नगरी में क्यों नहीं रहना चाहते थे? क्या आप उनसे सहमत हैं?
महंत समझ गए थे कि यहाँ का राजा बड़ा मूर्ख है इसलिए सारी चीज़े टके सेर में मिलती हैं। इसलिए वह वहाँ रहना नहीं चाहते थे।
मैं महंत के विचार से सहमत हूँ।
2.महंत ने अपने शिष्य को अलग-अलग दिशाओं में क्यों भेजा होगा?
भिक्षा माँगने के लिए महंत ने अपने शिष्य को अलग-अलग दिशाओं में  भेजा होगा।
3."भाजी" और "खाजा" क्या है?
भाजी तरह-तरह की  सब्ज़ियों को कहते हैं और खाजा मैदा से बनी एक प्रकार की मिठाई होती है। 
अनुमान और कल्पना
1.गोबर्धनदास ने सात पैसे में कौन-कौन-सी मिठाइयाँ खरीदी होंगी?
जलेबी,खाजा,लड्डू,काजू कतली,गुलाब जामुन
2.महंत ने गोबर्धनदास को क्या उपदेश दिया होगा?
देखो गोबर्धनदास इस अँधेर नगरी में रहना ठीक नहीं है। यहाँ का राजा बड़ा मूर्ख है। कब क्या हो जाएगा कहा नहीं जा सकता है। तुम टके सेर की लालच में मत रहो मेरे साथ चलो। मेरी बात नहीं मानोगे तो बाद में पछताओगे।
3.एकांकी का नाम अँधेर नगरी क्यों रखा गया होगा?
क्योंकि यहाँ का राजा और प्रजा दोनों ही मूर्ख थे।
4.आप इस एकांकी के लिए कोई दूसरा शीर्षक बताइए। साथ ही यह भी बताइए कि आपने ये शीर्षक क्यों चुने?
शीर्षक - मूर्ख राजा,बु्द्धिमान महंत,लालच बुरी बला है

भाषा की बात
1.
2.नीचे कुछ विशेषण दिए गए हैं।उन्हें उनके आगे दिए गए उचित विशेष्य से मिलाइए-
विशेषण      विशेष्य ( संज्ञा)
सुंदर        नगर
टका सेर    भाजी
चौपट     राजा
अँधेर      नगरी
शुभ      घड़ी
बड़ी      भेड़
3.रिक्त स्थानों की पूर्ति कोष्ठक से उपयुक्त शब्द चुनकर कीजिए-
क)नगर तो बड़ा सुंदर है पर भिक्षा भी सुंदर मिले तो बड़ा आनंद हो।
(भोग , रुपए, कपड़े, भिक्षा)
ख)सात पैसेे भीख में मिले थे उसी से साढ़े तीन सेर मिठाई मोल ली है।
(तीन सेर,साढ़े तीन किलो,साढ़े तीन सेर)
ग)इस समय ऐसी शुभ घड़ी में जो मरेगा सीधा स्वर्ग जाएगा।
(सीधा शहर,सीधा स्वर्ग,सीधा अपने घर,नरक)

 



No comments:

Post a Comment

ANNUAL Q/A MADHURI

    अगर न नभ में बादल होते- कविता में से   1. बादल कहाँ से जल भरकर लाते हैं?  बादल सिंधुं से जल भरकर लाते हैं। 2. नभ में बादल आने पर मोर और ...