Thursday, April 16, 2026

लौह पुरुष Q/A ,बातचीत के लिए ,भाषा की बात,जीवन मूल्य

     

लौह पुरुष को क्लिक कीजिए-
पाठ में से
1.वल्लभ भाई को देश किस  नाम से याद करता है? क्यों ?
वल्लभ भाई को देश लौह पुरुष के नाम से याद करता है क्योंकि वह बचपन से ही बहुत दृढ़ निश्चयी थे। जो बात एक बार ठान लेते थे,उसे पूरा करके ही दम लेते थे।

2.वल्लभ भाई पटेल ने अपने जीवन के विषय में कब  निर्णय ले लिया था?
दसवीं कक्षा तक आते-आते सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अपने जीवन के विषय में निर्णय ले लिया था।

3.वल्लभ भाई स्वतंत्रता संग्राम से किस प्रकार जुड़े?
वल्लभ भाई गाँधी जी  के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों से प्रभावित होकर घर-परिवार तथा वकालत छोड़कर स्वतंत्रता संग्राम में कूद पड़े।

4.सरदार पटेल ने अहमदाबाद की सभा में क्या कहा?
"अगर कल सब नेता बंदी बना लिए जाएँ तब भी स्वतंत्रता संग्राम जारी रखना।मर जाना पर आगे बढ़ाया हुआ कदम पीछे नहीं हटाना।"

5.स्वतंत्र भारत में सरदार पटेल का सबसे बड़ा योगदान क्या है?
वल्लभ भाई ने प्रेम,दृढ़ता और संकल्प शक्ति से  562 रियासतों को भारत में विलय के लिए मना लिया।उनके प्रयासों से एक नए और सुदृढ़ राष्ट्र का निर्माण हुआ। उनकी महानता और लौह के समान दृढ़ता के लिए देश उन्हें याद करता है।

प्रश्न 6.
नीचे दिए गए कथन किसने किससे कहे?

(क) “यदि तुम शहर चले जाओगे तो खेत के काम-काज में मेरा हाथ कौन बँटाएगा? ”
उत्तर:
वल्लभ भाई के पिता ने वल्लभ भाई से कहा।

(ख) “मैं पढ़-लिखकर कुछ बनना चाहता हूँ। कोई भी बाधा मुझे आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती। ”
उत्तर:
वल्लभ ने अपने पिता से कहा।

(ग) “देखो किसी अज्ञात हितैषी ने मेरा इंग्लैंड जाने का टिकट भेजा है। ”
उत्तर:
बड़े भाई विट्ठल ने वल्लभ भाई से कहा।

(घ) “यह टिकट आप ले लीजिए। आपके ही नाम है।”
उत्तर:
वल्लभ भाई ने विट्ठल भाई से कहा।

प्रश्न 7.
पाठ के आधार पर ठीक शब्द छाँटकर वाक्य पूरे कीजिए।

उत्तर:
(क) मैं छुट्टियों में आकर खेत का काम-काज देख लिया करूँगा। (खेत/घर)
(ख) बचपन की यह दृढ़ता उनमें आजीवन बनी रही। (बचपन/किशोरावस्था)
(ग) कानून की पढ़ाई करना ही वल्लभ के जीवन का उद्देश्य बन गया। (उद्देश्य/ध्येय)
(घ) चिल्लाता हुआ उनका बड़ा भाई विट्ठल उनके पास आया। (छोटा/बड़ा)
(ङ) वल्लभ भाई ने अपने बड़े भाई के हाथ से लिफ़ाफ़ ले लिया। (टिकट/लिफ़ाफ़ा)
(च) गाँधी जी ने वल्लभ भाई को सरदार की उपाधि दी। (सरदार/वीर)


6.किसने , किससे कहे ?
क)वल्लभ भाई के पिता  ने वल्लभ से
ख)वल्लभ ने पिता से
ग)विट्ठल ने वल्लभ से
घ)वल्लभ ने विट्टल से

7.वाक्य पूरे कीजिए-
क) खेत  ख)बचपन  ग) उद्देश्य  घ)बड़ा  ङ)लिफ़ाफ़ा   च) सरदार

बातचीत के लिए  (पृष्ठ संख्या-15-16 )

प्रश्न 1.
सब बच्चे मिलकर देश की आजादी की पूरी कहानी पर चर्चा कीजिए।
उत्तर:
छात्र / छात्राएँ स्वयं करें।

प्रश्न 2.
‘सादा जीवन उच्च विचार रखने वाले स्वतंत्रता सेनानियों, संतों व विचारकों के बारे में पता करके कक्षा में बातचीत कीजिए।
उत्तर:
छात्र / छात्राएँ स्वयं करें।

अनुमान और कल्पना (पृष्ठ संख्या – 16)

प्रश्न 1.
यदि वल्लभ भाई अपने पिता के काम-काज में हाथ बँटाते तो वे क्या होते?
उत्तर:
यदि वल्लभ भाई अपने पिता के काम-काज में हाथ बँटाते तो एक अच्छे किसान होते।

प्रश्न 2.
यदि आप वल्लभ भाई की जगह होते तो क्या करने का फैसला लेते और क्यों?
उत्तर:
यदि हम वल्लभ भाई की जगह होते तो हम भी वही करते जो वल्लभ भाई ने किया क्योंकि राष्ट्र की सेवा सर्वोपरि है।

भाषा की बात (पृष्ठ संख्या-16-17)

प्रश्न 1.
मुहावरे भाषा को सुंदर बनाते हैं। नीचे दिए गए मुहावरों का अर्थ लिखकर वाक्य बनाइए।
(क) मुँह लटकाना, (ख) ईंट से ईंट बजाना।
उत्तर:
(क) मुँह लटकाना – ( उदास होना)।
वाक्य- वल्लभ भाई ने अपने भाई को जब पूरी बात बताई तो उनका मुँह लटक गया।

(ख) ईंट से ईंट बजाना – (मुँहतोड़ जवाब देना)।
वाक्य- किसानों ने संघर्ष करके अंग्रेज़ी साम्राज्य की ईंट से ईंट बजा दी।

प्रश्न 2.
पाठ में आए कोई चार व्यक्तिवाचक और चार जातिवाचक संज्ञा शब्द लिखिए।

उत्तर:

व्यक्तिवाचक संज्ञाजातिवाचक संज्ञा
1. वल्लभ भाईदेश
2. विट्ठल भाईबालक
3. महात्मा गाँधीपिता
4. भारतवकील

प्रश्न 3.
नीचे वाक्यों के अंश दिए गए हैं। इनमें रेखांकित शब्दों का लिंग पहचान कर लिखिए-

उत्तर:

वाक्य का अंशलिंग
(क) कानून की पढ़ाई  “स्त्रीलिंग”
(ख) अपनी सज्जनता स्त्रीलिंग
(ग) स्वतंत्रता संग्राम पुल्लिग
(घ) ‘सरदार’ की उपाधि  स्त्रीलिंग
(ङ) ओजस्वी वाणी स्त्रीलिंग
(च) आँखों से आँसू पुल्लिग
(छ) अद्भुत कहानी  स्त्रीलिंग

जीवन मूल्य (पृष्ठ संख्या – 17)

स्वतंत्रता सेनानियों के महानायक महात्मा गाँधी ने सत्य व अहिंसा का पालन किया। इसी तरह सरदार वल्लभ भाई पटेल का जीवन त्याग और दृढ़ता की कहानी कहता है।

प्रश्न 1.
हमारे लिए त्याग, दृढ़ता, परिश्रम, संघर्ष, सत्य, अहिंसा, जैसे जीवन मूल्यों को अपनाना जरूरी है, क्यों?
उत्तर:
इन मूल्यों में मानवता का संदेश छिपा है। इन्हें अपनाकर हम मानव मात्र की उन्नति सुनिश्चित कर सकते हैं।


प्रश्न 2.
प्रत्येक भारतीय को सच्चा देशभक्त बनकर राष्ट्र की उन्नति के लिए काम करना चाहिए, क्यों?
उत्तर:
प्रत्येक भारतीय को सच्चा देशभक्त बनकर राष्ट्र की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए तभी राष्ट्र की उन्नति संभव है। क्योंकि राष्ट्र की उन्नति किसी एक व्यक्ति के योगदान पर निर्भर नहीं करता अपितु इसके लिए भारतीयों को मिलकर काम करना होगा।

कुछ करने के लिए (पृष्ठ संख्या – 17)

प्रश्न 1.
पाठ में आया मुहावरा -मुँह लटकाना-‘ – ‘मुँह ‘ शब्द से जुड़ा है। मुँह शब्द से जुड़े अन्य मुहावरे ढूँढ़कर उन्हें पर्चियों पर लिखकर एक डिब्बे में डालिए। फिर कक्षा में आप डिब्बे में से एक पर्ची उठाकर उसके अनुसार मुहावरे का अभिनय करें और बाकी बच्चे उस मुहावरे को पहचानें।
उत्तर:
छात्र / छात्राएँ स्वयं करें।

प्रश्न 2.
सरदार पटेल के जीवन से जुड़ी घटना ढूँढ़िए और कक्षा में सुनाइए।
उत्तर:
छात्र / छात्राएँ स्वयं करें।

प्रश्न 3.
सरदार पटेल की तरह किसी अन्य स्वतंत्रता सेनानी के जीवन के बारे में जानकारी इकट्ठी करके लिखिए व उनका चित्र चिपकाइए।
उत्तर:
छात्र / छात्राएँ स्वयं करें।


Wednesday, April 15, 2026

लौह पुरुष शब्दार्थ पेज 13,14

 पृष्ठ 13 और 14 के आधार पर 10 कठिन शब्द और उनके अर्थ नीचे दिए गए हैं:

https://notebooklm.google.com/notebook/b23092a1-ffda-445c-bad1-1d4578e614a2/artifact/d9a182f3-51e7-4019-b822-1d501a7288b2 Quiz का screenshot copy में paste करना है।

  1. सत्याग्रह:  सत्य के लिए आग्रह
  2. संग्राम:  युद्ध या लड़ाई
  3. ओजस्वी:प्रभावशाली
  4. विद्रोह:  क्रांति
  5. नेतृत्व:  मार्गदर्शन या अगुवाई करना 
  6. सहयोगी:  साथ देने वाला
  7. पक्षधर:  किसी का पक्ष लेने वाला या समर्थक।
  8. रियासतेंराज्य 
  9. विलय:  मिल जाना (जैसे रियासतों का भारत में मिलना)।
  10. सुदृढ़:  बहुत मज़बूत या ठोस।
Page 13 ke kathin shabd
  1. सत्याग्रह: सत्य के लिए आग्रह
  2. संग्राम: युद्ध या लड़ाई
  3. त्याग: समर्पण या किसी चीज़ को छोड़ देना
  4. परिश्रम: इ कठोर मेहनत
  5. दृढ़ता:मज़बूती या अपने निश्चय पर अटल रहना
  6. संघर्ष: कठिन प्रयत्न या किसी लक्ष्य के लिए जूझना
  7. सहयोगी: साथ देने वाला या निकट का साथी
  8. ओजस्वी: प्रभावशाली या तेजपूर्ण,
  9. विद्रोह: क्रांति या शासन के विरुद्ध उठ खड़े होना,
  10. प्रेरित: किसी से प्रेरणा पाकर कुछ करने के लिए उत्साहित होना

Sunday, April 12, 2026

लौह पुरुष माधुरी शब्दार्थ pg 11,12

  पृष्ठ 11 और 12 के आधार पर 10 कठिन शब्द और उनके अर्थ नीचे दिए गए हैं:

  1. दृढ़तामज़बूती या अपने निश्चय पर अटल रहना।
  2. अनुमति:  स्वीकृति या किसी काम को करने की इजाज़त।
  3. आजीवनजीवन भर या पूरी उम्र।
  4. हितैषी: भला चाहने वाला या शुभचिंतक।
  5. अज्ञात: जिसके बारे में जानकारी न हो या जो अनजान हो।
  6. उत्तीर्ण: किसी परीक्षा या स्तर को सफलतापूर्वक पास करना
  7. उद्देश्य:  जीवन का लक्ष्य या ध्येय।
  8. परिश्रम:  कठोर मेहनत या श्रम करना।
  9. कार्रवाई:  किसी कार्य को पूरा करने के लिए की जाने वाली प्रक्रिया या अमल।
  10. सज्जनता:  साधुता, शराफत, भलमनसाहत या अच्छा और उदार व्यवहार। https://notebooklm.google.com/notebook/b23092a1-ffda-445c-bad1-1d4578e614a2/artifact/043e1ee8-918f-4469-8412-07e0dd3d311f  QuiZ page 11,12


Friday, April 10, 2026

दिमागी लड़ाई -अनुमान और कल्पना,अनुभव व आपकी बात

 अनुमान और कल्पना (पृष्ठ संख्या-8)

प्रश्न 1.
अगर होजा नहीं होता तो क्या होता?
उत्तर:
अगर होजा नहीं होता तो कोई भी उस पहेली का मतलब नहीं समझ पाता और राजा अत्यधिक परेशान रहता। वह दूत भागता नहीं, बल्कि पड़ोसी सुलतान बगदाद पर चढ़ाई कर देता।

प्रश्न 2.
दूत ने वापस जाकर राजा को क्या बताया होगा?
उत्तर:
दूत ने वापस जाकर राजा को बताया होगा कि आपके बगदाद पर चढ़ाई करना उचित नहीं है। अगर चढ़ाई की गई तो हमारे एक भी सिपाही जिंदा नहीं बचेंगे।

अनुभव व आपकी बात (पृष्ठ संख्या-8)

प्रश्न 1.
होजा आराम करने में मशगूल या व्यस्त रहता था। आप दिन भर किन-किन कामों में मशगूल रहते हैं? किन्हीं पाँच कामों को नीचे दी गई तालिका में लिखिए-
उत्तर:
(क) पढ़ाई करने में। (ख) खेलने में।(ग) घरेलू कामों में।(घ) घूमने में।
(ङ) टी०वी० देखने में। (च) चित्र करने में (छ) कहानी की किताब पढ़ने में

Tuesday, April 7, 2026

दिमागी लड़ाई भाषा अभ्यास

   https://studio.frameworkconsulting.com/project/8162/playlist/19204/shared

दिमागी लड़ाई भाषा अभ्यास

1संयुक्त व्यंजन वाले शब्द-
सल्तनत जल्दी ताज्जुब तुम्हारा बच्चे छुट्टी
2.नीचे लिखे वाक्यों को सही शब्दों से पूरा कीजिए-
क)गणित के सवाल  हल करना ---------- खीर है।      टेढ़ी
ख)मेरे घर के पीछे आम का एक ------------- पेड़ है।  बड़ा
ग)रवि ने दीवार में कील ------------।                          गाड़ी
घ)रंग का घोल काफ़ी  ---------- हो गया है।               गाढ़ा
ङ)मैं दो कदम आगे -----------।                                 बढ़ा
3.वाक्य बनाइए-
सल्तनत-होजा सल्तन का सबसे सयाना आदमी था।
जल्दी-वह बहुत जल्दी अपना काम पूर कर लेता है।
ताज्जुब -मुझे ताज्जुब है कि उसने यह काम कैसे कर दिया?
तुम्हारा-तुम्हारा गाँव कहाँ है?
छुट्टी-हर रविवार को  स्कूल मेें  छुट्टी  रहती  थे
4.सल्तनत से जुड़ी कुछ चित्र दिए गए हैं ।इनके नाम लिखिए-
तख़्त/सिंहासन,  किला, वज़ीर,सिपाही , ताज/मुकुट,  तोप
5.पाठ से विशेषण शब्द लिखिए-
उत्तर-
गोल- लकीर,    छोटे-छोटे-  खिलौने    दिमागी- लड़ाई
अकलमंद- दरबारियों    सयाना- आदमी    कुछ- सामान

8.वाक्यों को सामान्य  हिंदी वाक्य-रचना के अनुसार लिखिए-
क)भला उसने ऐसा क्यों किया?
ख)यह आपके तख़्त के चारों ओर लकीर खींचने का मतलब था।
ग)पर वह तो कुछ न समझ सका?
घ)आखिर क्या हो गया?
9.शब्द -सीढ़ियों को चित्र की सहायत से पूरा कीजिए- 
अनार  दीवार  दीपक  पालक  चाँदनी चाशनी सवाल


Monday, April 6, 2026

दिमागी लड़ाई Q/A पाठ में से

    दिमागी लड़ाई Q/A   पाठ में से

1.होजा ने चलते समय अपने साथ क्या-क्या सामान लिया?
उत्तर-होजा ने चलते समय छोटे-छोटे खिलौने और एक पालतू चूज़ा अपने  साथ में लिए।

2.बादशाह होजा को क्या बनाना चाहता था  और क्यों ?
बादशाह होजा को अपना वज़ीर बनाना चाहता था क्योंकि वह उनकी सल्तनत का सबसे सयाना आदमी था।उसने घेरे की पहेली को आसानी से सुलझा दिया।

3.होजा ने बादशाह के प्रस्ताव को क्यों ठुकरा दिया?
होजा ने बादशाह के प्रस्ताव को ठुकरा दिया क्योंकि वह हमेशा आराम करने में मशगूल रहना चाहता  था।

4. चित्र कथा के अनुसार नीचे दिए गए कामों का क्या मतलब है, लिखिए-
क) तख्त के चारों ओर घेरा लगाना- राज्य को चारों ओर से घेर लेना

ख) चावल के दाने फेंकना- 
उसके सुलतान के पास बेशुमार सिपाही हैं

ग) चूजे द्वारा चावल के दाने चूग लेना- 
एक भी सिपाही का जिंदा न बचना

5. उचित उत्तर पर सही चिन्ह का निशान लगाइए-
क) पड़ोसी सुल्तान के दूत ने अपनी जेब से क्या निकालकर सुल्तान के तक के चारों और गोल लकीर खींच दी?
खड़िया
ख) घेरे की पहेली सुलझाने के लिए किसे बुलाया गया?
होजा

Quiz link 
after completing the quiz send the sceenshot with your name 



दिमागी लड़ाई Q/A पाठ में से, भाषा की बात,जीवन मूल्य

    दिमागी लड़ाई Q/A   पाठ में से

1.होजा ने चलते समय अपने साथ क्या-क्या सामान लिया?
उत्तर-होजा ने चलते समय छोटे-छोटे खिलौने और एक पालतू चूज़ा अपने  साथ में लिए।

2.बादशाह होजा को क्या बनाना चाहता था  और क्यों ?
बादशाह होजा को अपना वज़ीर बनाना चाहता था क्योंकि वह उनकी सल्तनत का सबसे सयाना आदमी था।उसने घेरे की पहेली को आसानी से सुलझा दिया।

3.होजा ने बादशाह के प्रस्ताव को क्यों ठुकरा दिया?
होजा ने बादशाह के प्रस्ताव को ठुकरा दिया क्योंकि वह हमेशा आराम करने में मशगूल रहना चाहता  था।

4. चित्र कथा के अनुसार नीचे दिए गए कामों का क्या मतलब है, लिखिए-
क) तख्त के चारों ओर घेरा लगाना-
राज्य को चारों ओर से घेर लेना

ख) चावल के दाने फेंकना-
उसके सुलतान के पास बेशुमार सिपाही हैं

ग) चूजे द्वारा चावल के दाने चूग लेना-
एक भी सिपाही का जिंदा न बचना

5. उचित उत्तर पर सही चिन्ह का निशान लगाइए-
क) पड़ोसी सुल्तान के दूत ने अपनी जेब से क्या निकालकर सुल्तान के तक के चारों और गोल लकीर खींच दी?
खड़िया
ख) घेरे की पहेली सुलझाने के लिए किसे बुलाया गया?
होजा
 भाषा की बात
1.पाठ में आए दस संज्ञा शब्द ढूँढकर शब्दकोश के क्रमानुसार लिखिए।
अल्लाह  आदमी  खड़िया खिलौना चूज़ा  छुट्टी बगदाद बादशाह सुलतान हरकारा
2.उचित क्रिया शब्द छाँटकर लिखिए
क) अध्यापक ने हमें समझाया कि मन लगाकर पढ़ाई करो।
ख) राकेश बज़ार से  सामान लेने गया
ग) नेह ने अपनी माँ को  सच-सच बताया
घ) राहुल दौड़ प्रतियोगिता में बहुत तेज़ भाग
ङ) रेखा ने सारे सवालों का  सही जवाब दिया
च)  मैंने एक सपना देखा
3.शब्द जुग्म
नदी- वदी
चाय- वाय
पापड़- वापड़
4.अक्षरों को अलग करके शब्द बनाना
कालका-  काल का
आना  - आ ना
बादशाह-  बाद शाह
5.पाठ में इनका क्या मतलब है-
चलता बना - चला गया/भाग गया
माजरा क्या है - घटना क्या है
जताना चाहता है - बताना चाहता है
जीवन मूल्य

हमें भी कठिन परिस्थितियों में समझदारी और बुद्धिमानी से काम लेना चाहिए 

क्यों? 

 हमें कठिन परिस्थितियों में घबराना नहीं चाहिए बल्कि हिम्मत,सूझबूझ, समझदारी और बुद्दिमानी से काम लेना चाहिए । ऐसा करने से हम ज़रूर सफल होंगे ।

कुछ करने के लिए
1.अनाज़ो को A4 size paper में  चिपका कर  कोई भी आकार बनाइए। 
चावल जौ गेहूँ बाजरा राजमा, मक्का,सरसों,ज्वार अरहर , मसूर, मूँग ,
2.चित्रों से संबंधित शब्द लिखना
खिलौना - बच्चे  प्लास्टिक दुकान सुंदर  रंगबिरंगे
चूज़ा - मुर्गी अंडे चावल दड़बा
सुलतान - ताज सिंहासन, सैन्य,राज्य

पढ़ने के लिए -
Image result for नसीरूद्दीन होजा की कहानी Image result for नसीरूद्दीन होजा की कहानी Image result for नसीरूद्दीन होजा की कहानी

दिमागी लड़ाई शब्दार्थ quiz

https://notebooklm.google.com/notebook/38684cc9-a7f8-4e47-9781-3d08ff73e888?artifactId=986c6c32-e3f4-4567-bcf4-408e7a992140 

Sunday, April 5, 2026

दिमागी शब्दार्थ (WORD MEANING)

 DIMAGEE LADAI शब्दार्थ (WORD MEANING)

शब्दार्थ (Word Meaning)
  1. दिमागी –  दिमाग से जुड़ी हुई
  2. लड़ाई  झगड़ा
  3. बगदाद – इराक की राजधानी
  4. तख़्त –  सिंहासन
  5. टोना-टोटका –  जादू
  6. अकलमंद –  समझदार
  7. सलाह-मशविरा  –  विचार-विमर्श
  8. बारीकी –  ध्यान से
  9. निरीक्षण –  जाँच 
  10. मुद्दा –  मामला,विषय
  11. मगज़  दिमाग  
  12. सयाना –  चालाक
  13. ताज्जुब – आश्चर्य
  14. हरकारा – डाकिया
  15. फ़ौरन  तुरंत
  16. हाज़िर  उपस्थित
  17. चूज़ा मुर्गी का बच्चा
  18. इनाम  पुरस्कार
  19. डरपोक  कायर
  20. ताकतवर –  बलशाली
  21. लफ़्ज़– शब्द
  22. निरे –  मामूली
  23. बेशुमार –  जिसकी गिनती नहीं की जा सकती,बहुत ज़्यादा
  24. ज़िंदा – जीवित
  25. शुक्रिया – धन्यवाद
  26. वज़ीर –  मंत्री
  27. मशगूल  व्यस्त 
  28. सलामत  सुरक्षित
फ़ौरन  शीघ्र ,तुरंत

दिमागी लड़ाई शब्दार्थ

https://notebooklm.google.com/notebook/38684cc9-a7f8-4e47-9781-3d08ff73e888?artifactId=986c6c32-e3f4-4567-bcf4-408e7a992140 


कहानी "दिमागी लड़ाई" के आधार पर 15 शब्द और उनके हिंदी अर्थ नीचे दिए गए हैं:

  1. सुलतान: किसी राज्य का राजा या शासक
  2. दूत: वह व्यक्ति जो एक राजा का संदेश दूसरे राजा के पास ले जाता है
  3. तख़्त: राजा के बैठने का राजसिंहासन
  4. खड़िया: लिखने के काम आने वाला सफेद पत्थर या चॉक
  5. लकीर: किसी सतह पर खींची गई रेखा
  6. अकलमंद: वह व्यक्ति जो बहुत बुद्धिमान या समझदार हो
  7. दरबारी: राजा के दरबार में उपस्थित रहने वाले लोग
  8. सलाह-मशविरा: किसी विषय पर आपसी विचार-विमर्श या राय लेना
  9. निरीक्षण: किसी चीज़ को बहुत ध्यान से देखना या उसकी जाँच करना
  10. पहेली: कोई ऐसी उलझी हुई बात या रहस्य जिसे समझना कठिन हो
  11. सयाना: बहुत ही चतुर या होशियार व्यक्ति
  12. माजरा: कोई मामला, स्थिति या असल बात
  13. चढ़ाई: किसी दूसरे राज्य पर किया जाने वाला सैन्य आक्रमण या हमला
  14. बेशुमार: जो गिनती में बहुत अधिक हो, यानी अनगिनत
  15. मशगूल: किसी काम में पूरी तरह से व्यस्त या लीन होना

Activity लौह पुरुष पेज 13 शब्दार्थ

https://studio.frameworkconsulting.com/activity/99511/shared