पाठ 15 अँधेर नगरी
1. पढ़िए और समझिए-
• मुझे अपने शिष्य को अंतिम उपदेश देने दो।
•कारीगर को पकड़ लाओ।
•दीवार गिर पड़ी।
•गोबर्धनदास बैठा मिठाई खाने लगा।
ऊपर दिए गए वाक्यों के मोटे काले अंश 'क्रिया शब्द' हैं। लेकिन ये
क्रिया शब्द ऐसे हैं जो एक साथ आकर वाक्यों के विशेष अर्थ दे रहे हैं।
ये 'संयुक्त क्रिया' के उदाहरण हैं।
51
अब आप नीचे दिए गए वाक्यों में संयुक्त क्रियाओं पर घेरा लगाइए-
जैसे- रोहन आज दौड़ जीत सकता है।
(क) अब एक क्षण भी नहीं रह सकूँगा।
(ख) मैं पाँच किलो लड्डू खा सकता हूँ।
(ग) मेरे घर की छत पर कबूतर बैठ गए।
2. नीचे दिए गए वाक्यों को संयुक्त क्रिया से पूरा कीजिए-
(क) बच्चे जोर से चिलाने लगे।
(ख) मौसीजी ने एक गुब्बारा खरीद लिया।
(ग) मैं एक किलो दूध रोज पीती हूँ।
3. पाठ 'अँधेर नगरी' में से कोई तीन वाक्य छाँटिए और उसमें से संज्ञा, सर्वनाम व क्रिया शब्द
ढूँढकर लिखिए-
(क) वाक्य - यह नगर तो दूर से बड़ा सुन्दर दिखाई पड़ता है।
संज्ञा -नगर
सर्वनाम-यह
क्रिया-दिखाई पड़ता है
(ख) वाक्य-हमारे कारण तो दीवार गिरी।
संज्ञा-दीवार
सर्वनाम-हमारे
क्रिया-गिरी
(ग) वाक्य- मुझे अपने शिष्य को अंतिम उपदेश देने दो।
संज्ञा- शिष्य
सर्वनाम-मुझे
क्रिया- देने दो।
4. नीचे दिए गए शब्दों पर सही जगह बिंदु (ं) या चंद्रबिंदु ( ँ) लगाइए-
(क) अधकार- (घ) बचाऊगा-
(ख) आनदित- (ङ) दोहराऊगा-
(ग) कलकित- (च) पढ़ूँगा-
उत्तर - अंधकार,बचाऊँगा,आनंदित,दोहराऊँगा,कलंकित,पढ़ूँगा
52
5. नीचे दिए गए वाक्यों के मोटे काले अंश की जगह समान अर्थ वाले शब्दों का प्रयोग करके वाक्यों को दोबारा लिखिए-
उदाहरण- हम लोगों ने महाराज से अर्ज़ की।
हम लोगों ने महाराज से विनती की।
(क) हमें अपने बड़ों का आदर करना चाहिए ।
सम्मान
(ख) यह आफत कहाँ से आई? मुसीबत
(ग) अब एक क्षण भी नहीं रहूँगा । पल
(घ) मेरा कुछ कसूर नहीं । दोष
6. नीचे दिए गए शब्दों में उपसर्ग या प्रत्यय लगाकर नए शब्द लिखिए-
उपसर्ग/प्रत्यय नया शब्द
(क) फल= स सफल
(ख) देश = वि,प्र विदेश,प्रदेश
(ग) आनंद = इत (प्रत्यय) आनंदित
(घ) न्याय = अ अन्याय
(ङ) कसूर = बे बेकसूर
सफल प्रदेश आनंदित अन्याय बेकसूर
53
7. नीचे दिए गए शब्दों से वाक्य बनाकर लिखिए-
(क) सुंदर- यह एक सुंदर फूल है।
(ख) मिठाई= ज़्यादा मिठाई खाना स्वास्थ्य को लिए अच्छा नहीं है।
(ग) शुभ=शुभ कार्य में देर नहीं करना चाहिए।
8. नीचे दिए गए वाक्यों में उचित विराम-चिह्नों का प्रयोग कीजिए-
(क) गुरुजी कहाँ हैं ?
(ख) नगर में सिपाही गुरु और चेले खड़े थे ।
(ग) राजा ने कहा, "इसे फाँसी पर चढ़ा दो”।
9. नीचे दिए गए शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द छाँटकर लिखिए-
(क) युद्ध = रण लडाई
(ख) वायु = -पवन समीर
(ग) हाथ= कर,हस्त
हस्त, समीर पवन, लड़ाई,रण, कर
10. नीचे दिए गए संवादों के आधार पर कोई तीन प्रश्न बनाकर लिखिए-
महंत : बच्चा नारायणदास, यह नगर तो दूर से बड़ा सुंदर दिखलाई पड़ता है। देख, कुछ भिक्षा मिले तो भगवान को भोग लगे। और क्या ?
नारायणदास : गुरुजी महाराज, नगर तो बहुत ही सुंदर है, पर भिक्षा भी सुंदर मिले तो बड़ा आनंद हो।
महंत : बच्चा गोबर्धनदास, तू पश्चिम की ओर जा और नारायणदास पूर्व की ओर जाएगा।
प्रश्न 1-यह नगर कैसा दिखाई पड़ता है?
प्रश्न 2- गोबर्धनदास किस दिशा में जाएगा?
प्रश्न 3- पूर्व दिशा में कौन जाएगा?
54
No comments:
Post a Comment