Sunday, November 23, 2025

हार की जीत - भाषा अभ्यास

 हार की जीत - भाषा अभ्यास

 1. नीचे दिए गए शब्दों के लिए तीन तीन विशेषताएँ लिखिए-

क) बाबा भारती - , परोपकारी दयालु, ईमानदार, बूढ़े

ख) घोड़ा-, सुंदर, बाँका सफेद फुर्तीला

ग ) खड़्गसिंह - निर्दयी   दुष्ट    कपटी  धोखेबाज

घ) अस्तबल -   बड़ा , साफ-सुथरा  , सुंदर

2.  अधिकरण कारक के   चिन्ह - में,  पर

बाब भारती मंदिर में रहते थे ।

बाबा भारती सुल्तान पर सवार होकर घूमने जा रहे थे।

3. अधिकरण कारक चिन्ह पर गिरा लगाइए-

बच्चे झूले पर चढ़ गए।

दादा जी ने अपना चश्मा मेज पर रखा।

डिब्बे में लड्डू रखे थे।

हॉल में बहुत लोग थे।

4.सही कारक चिन्ह से वाक्य पूरा कीजिए-

सड़क पर कारें आ- जा रही थी।

चीटियाँ डिब्बे में घुस गई।

उसके सिर पर टोपी थी।

मेरे हाथ में खुजली होने लगी।

5. संबंध कारक चिन्ह - का,के ,की

इस कँगले की भी सुनते जाना।

 मैं यह घोड़ा आपके पास रहने नहीं दूँगा 

उनके शब्द खड़्ग सिंह के कानों में गूँज रहे थे।

खड़्ग  सिंह का मुँह आश्चर्य से खुला रह गया।

 अपाहिज घोड़े की पीठ पर तनकर बैठ गया।

6. संबंध कारक चिन्ह पर गिरा लगाइए-

मैंने शालू की किताब नहीं ली। 

उसने लोहे का गोला फेंका।

 चोरों के सरदार को पकड़ लिया गया।

 उनके घर आग लग गई।

7. उचित कारक चिन्ह से वाक्य पूरा कीजिए- का,के ,की

माँ ने चावल की खीर बनाई है।

कुत्ते की पूँछ टेढ़ी ही रहती है।

फूलों की डालियांँ झुक गईं।

बच्चों की किताबें रख दो।

मटर के दाने निकालो।

मदन का भाई आया है।

8. विलोम शब्द लिखिए-

संतोष- असंतोष

प्रशंसा- निंदा

अधीर-धीर

असावधान- सावधान

9. दो- दो पर्यायवाची शब्द लिखिए-

वन - कानन, अरण्य

घोड़ा- अश्व , घोटक

अँधेरा - तम, अंधकार

माँ - जननी, माता

10. सही शब्द चुनिए-

क) सध्या संध्या संधया

ख) करुणा करूणा करुना

ग) अपाहिज आपाहिज  अपाहीज

घ) उन्होंने उन्होने उनहोंने

उत्तर - संध्या  करुणा अपाहिज उन्होंने

11. मुहावरों के अर्थ लिखकर वाक्य बनाइए-

क) हृदय पर साँप लोटना - अर्थ - ईर्ष्या करना

वाक्य- मेरी नई साइकिल देखकर उसके हृदय पर साँप लोटने लगा।

ख) मुँह मोड़ लेना - अर्थ-उपेक्षा करना,विमुख होना,

जो मित्र जरूरत के वक़्त अपना मुँह मोड़ ले वो सच्चा मित्र नहीं होता ।

ग) हवा से बातें करना - तेज गति से भागना

उसका घोड़ा हवा से बातें करने लगा।

12.“मान  लीजिए आपका कलर- बक्स कोई ले जाता है ।अपने कलर- बक्स के खो जाने की सूचना आप कैसे देंगे? एक सूचना बनाईए-

सूचना :

प्रिय सहपाठी गण,

मुझे खेद के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि मेरा कलर बॉक्स (जिसका वर्णन निम्नलिखित है: रंग-लाल, आकार-बड़ा, और ब्रांड-नटराज) किसी बच्चे द्वारा गलती से या जान-बूझकर लेे लिया गया है। यदि किसी को इस बारे में कोई जानकारी मिले या कलर बॉक्स वापस मिल जाए, तो कृपया मुझे तुरंत सूचित करें।

धन्यवाद!

आपका मित्र

सुमित कुमार

कक्षा - पाँच 

क्रमांक - १३


हार की जीत Q/A

   हार की जीत Q/A

शब्दार्थ
अस्तबल- घोड़े के रहने का स्थान
बाँका - सुंदर
घमंड- गर्व
अधीर- बेचैन
वायु- वेग- तेज गति
ह्रदय पर साँप लोटना- ईर्ष्या होना
मास- महीना
प्रार्थना- विनती
जिक्र - चर्चा
पाँव - पैर
हिनहिनाना - घोड़े की आवाज़

पाठ में से 
1.     1. खड्गसिंह बाबा भारती के पास क्यों आया था? 
    खड्गसिंह ने बाबा भारती के घोड़े सुलतान की बहुत प्रशंसा सुनी थी । 
     इसलिए उसे देखने चला आया।

2.     2. बाबा भारती ने डाकू खड़ागसिंह से क्या प्रार्थना की और क्यों?
       बाब भारती ने डाकू खड्गसिंह से यह प्रार्थना की कि धोखा देकर घोड़ा छीनने 
    की घटना का वह  किसी के सामने ज़िक्र न करे क्योंकि लोगों को यदि इस घटना का   पता चल जाएगा तो वे किसी गरीब पर विश्वास नहीं करेंगे।

3.      3. बाबा भारती खड्गसिंह  के जाने के बाद क्यों डर गए?  
    बाबा भारती खड्गसिंह के जाने के बाद डर गए क्योंकि जाते-जाते 
    खड्गसिंह ने बाबा से कहा कि वह सुलतान को उनके पास रहने नहीं देगा।

4.      4.क. बाबा भारती के घोड़े का नाम क्या था?              सुलतान   
      ख. घोड़ा देखने में कैसा था?                          बाँका 

5.    5.      किसने किससे कहा                              किसने किससे कहा
     क) मैं बिल्कुल ठीक हूँ।              खड्गसिंह ने बाबा भारती से
ख.      ख) उसकी चाल तुम्हारा मन मोह लेगी।        बाबा भारती ने खड्गसिंह से
ग.     ग) कहते हैं, देखने में भी बड़ा सुंदर है।           खड्गसिंह ने  बाबा भारती  से
घ.     घ) अब कोई गरीब की सहायता से मुँह नहीं मोड़ेगा।       बाबा भारती ने खड्गसिंह से

चाँद का कुर्ता infographic

https://notebooklm.google.com/notebook/49c34f40-ed65-447a-b8c6-9fa30a7a91c9?artifactId=9aec2b3f-6e3a-4808-81e1-97cd11b61cbf 




Wednesday, November 19, 2025

REVISION WORKSHEET PT2

 DAV PUBLIC SCHOOL ,CSPUR ,BBSR-21

CLASS -V H.HINDI     REVISION WORKSHEET PT2 

NAME ---------------------------     SEC --------------- ROLL -------- DATE

1. बादल कहाँ से जल भरकर लाते हैं? 

बादल ------------------- से जल भरकर लाते हैं।

2. नभ में बादल आने पर मोर और मेंढक क्या करते हैं?
नभ में बादल आने पर मोर खुश होकर ----------------- हैं और मेंढक  ------------------------ हैं।

 3. नभ में बादलों के न आने के कारण किसान क्या नहीं कर पाएंगे? 
नभ में बादलों के न आने के कारण किसान ------------------- नहीं कर पाएगा और -----------------
बो  पाएँगे।

4. कौन-सी ऋतु न आने पर हम रिमझिम बूंदों के लिए रोते हैं? -------------------------------

1.हरित पौधों की देखभाल किस प्रकार की?

 हरित पौधों की देखभाल --------------- से की। वह ----------- पर पौधों को ---------------- देता ।
गरमी,------------ और तेज़ धूप से उनकी --------------- करता था।
2. ताई ने हरित को पौधों के विषय में क्या जानकारी दी?
ताई ने हरित को पौधों के बारे में यह बताया कि पेड़-पौधों में भी ------------------- जीवन है। वह भी ---------------- की तरह ----------------- इत्यादि का अनुभव करते हैं और
उनमें भी सुनने की शक्ति होती है।
3.हरित क्यों उदास दिखाई दे रहा था?
हरित उदास दिखाई दे रहा था क्योंकि उसका प्रिय पौधा उसे ------------- दिया। किसी ने उसे -----
लिया था, जिसे वह पुष्प प्रदर्शनी में --------- करने वाला था।
4.ताई ने हरित को क्या समझाया?
 ताई ने हरित को समझाया कि जिसने भी ----------- है वह उसे ------------- में ज़रूर लेकर
आएगा हम उसे वहाँ पकड़ लेंगे। 

 1.चीन का राजा भारत जाने की दिशा और रास्ता क्यों जानना चाहता था?

चीन का राजा -------------------------------- करने के लिए इसकी दिशा और रास्ता जानना चाहता था।

2.चीन के राजा ने सैनिकों की भर्ती क्यों शुरू कर दी?

चीन के राजा ने  अपने राज्य का --------------------------  सैनिकों की भर्ती शुरू कर दी। 

3.वृद्ध के साथी ज़ोर-ज़ोर से क्यों रोने लगे?

वृद्ध के साथियों को जब यह लगा कि वे अब इस -----------------में अपनी ----------- भारत को कभी नहीं देख सकेंगे तब यह सोचकर वे ज़ोर-ज़ोर से रोने लगे।

4.कलिंग के राजा ने गुप्त बैठक क्यों बुलाई?

कलिंग के राजा ने अपने राज्य को ------------------- के आक्रमण से बचाने के लिए ---------------व्यक्तियों से ----------------------------- करने के लिए गुप्त बैठक बुलाई।

निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द छाँटकर लिखिए

(क) लायक = ----------------------

 (ख) सुना ------------------------------------

 (ग) आदर ----------------------------

 (घ) गुण - ----------------------------------

(ङ) राजा - ---------------------------------------

(च) आकाश ---------------------------------

दिए गए शब्दों के विलोम शब्द चुनकर लिखिए 
(क) विशेष - ------------------------
(ख) सुविधा = ------------------------
(ग) शक्तिहीन = ------------------------

(घ) जय - ------------------------

नीचे दिए गए शब्दों के समान अर्थ वाले (समानार्थी ) शब्द लिखिए

(क) शीघ्र - --------------------

(ख) शूरवीर - ------------------------

(ग) आपत्ति ------------------------

 (घ) वृद्ध - -----------------

 (ङ) पराजित - ----------------------

 (च) बुद्धिमान = -------------------------------------

नीचे लिखे शब्दों के समानार्थक शब्द कविता 'अगर न नभ में बादल होते' में से ढूँढकर लिखिए
 (क) अश्रु- -----------------------
(ख) संसार - -----------------------
(ग) नीर - -----------------------
 (घ) दामिनी - -----------------------
(ङ) मेघ - -----------------------

(च) अम्बर - -----------------------

नीचे दिए गए शब्दों में कुछ शब्द उपसर्गों के योग से बने है और कुछ
प्रत्ययों के योग से बने हैं। इन्हें छाँटकर सही वर्गों में लिखिए
 भरपेट, मिलावट, हरघड़ी, प्रतिदिन, कपूत, मोरनी, चाँदनी, अपमान,
बदहाल, मधुरता, दवाखाना, गाड़ीवान 
उपसर्ग से बने शब्द -  
प्रत्यय से बने शब्द - 

दिए गए संज्ञा शब्दों को विशेषण शब्दों में बदलिए 
संज्ञा शब्द       विशेषण शब्द 
(क) सरलता  --------------
(ख) प्रसन्नता  --------------
(ग) सुख  --------------
(घ) दया  --------------


संज्ञा शब्दों को  विशेषण में  बदलिए

सरलता - ---------------------- प्रसन्नता - ----------------------

सुख - ---------------------- दया - ----------------------

अंक  - ---------------------- अर्थ - ----------------------

भारत - ---------------------- दिन - ----------------------

मास - ---------------------- वर्ष - ----------------------

इतिहास - ---------------------- देश - ----------------------

विदेश - ---------------------- धर्म - ----------------------

प्रांत - ----------------------     पंजाब - ----------------------

भूगोल - ----------------------    सम्मान - ----------------------

कुल-----------------------        गर्व- ----------------------

राष्ट्र - ----------------------       गुण - ----------------------

कृपा- ----------------------        निश्चय - ----------------------

स्वदेश - ----------------------     धन - ----------------------

Sunday, November 16, 2025

पाठ 16 चाँद का कुर्ता -भाषा अभ्यास

  पाठ 16  चाँद का कुर्ता भाषा अभ्यास

चाँद: रोचक तथ्य और त्योहार

https://notebooklm.google.com/notebook/2ef12d42-c84a-4112-8be5-c732957281f4?artifactId=bbf432ab-bf11-466b-9a43-4d7669edba61

1. ध्यानपूर्वक पढ़िए-

बच्चे की सुन बात कहा माता ने, अरे सलोने!

कुशल करें भगवान, लगे न तुझको जादू टोने।

(क) कविता की इन पंक्तियों में माता क्या प्रार्थना कर रही है?

 माँ यह प्रार्थना कर रही है कि भगवान उसके बच्चे का कुशल रखे और उसको किसी का जादू-टोना न लगे।

(ख) क्या आपकी दादी माँ भी कभी आपकी नजर उतारती हैं, कैसे?

हाँ,मैं जब छोटा था तो मेरी दादी मेरे माथे पर काला टीका लगाकर मेरी नज़र उतारती थी।

2. दिए गए विशेषण शब्दों के लिए तीन-तीन विशेष्य और लिखिए-

(क) सुंदर- आदमी, कंबल,  कपड़ा (ख) चौड़ा - रास्ता,  पत्ता, सीना, माथा

(ग) छोटा- घर,  बच्चा, आदमी

3. दिए गए शब्दों के लिए दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए-

(क) भगवान-परमेश्वर, ईश्वर (ख) बदन- शरीर ,तन ,काया

(ग) आसमान - आकाश , गगन (घ) चाँद- चंद्रमा, राकेश

(ङ) धरती- धरा, पृथ्वी

4. नीचे दिए गए वाक्यों को सही कारक शब्द चुनकर पूरा कीजिए-

का, में, से, ने

(क) एक दिन चाँद माता से  बाला। (ख) यह जाड़े का मौसम है।

(ग) बच्चे की बात सुनकर माता ने कहा। (घ) एक नाप में तुझे कभी नहीं देखा।

5. दिए गए शब्दों के विपरीत शब्द लिखिए-

(क) छोटा-बड़ा (ख) पतला-मोटा (ग) रात-दिन

(घ) घटता-बढ़ता (ङ) सरदी-गरमी (च) अनेक-एक

6. लिखिए, इन्हें क्या कहते हैं-

(क) जो कपड़े सिलता हो-- दर्ज़ी  (ख) जो लकड़ी का काम करे- बढ़ई

(ग) जो लोहे का काम करे - लोहार (घ) जो गहने बनाए - सुनार

(ङ) जो इलाज करता हो -डॉक्टर

7. 'चंद्र ग्रहण' कैसे लगता है? लिखकर चित्र भी बनाइए-

जब पृथ्वी, सूर्य, और चंद्रमा एक सीधी रेखा में आ जाते हैं. इस स्थिति में पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है और चंद्रमा छिप जाता है।


जब पृथ्वी चंद्रमा और सूर्य के बीच आ जाती है, जिसके कारण सूर्य से चन्द्रमा पर पहुँचाने वाला प्रकाश पृथ्वी के द्वारा प्रतिबंधित हो जाता है. चन्द्र ग्रहण पूर्णिमा की रात में होता है।




8.बताइए, इस दिन चाँद की स्थिति कैसी होती है?
पूर्णिमा -  पूर्णिमा को चाँद गोल दिखाई देता है।
अमावस्या के दिन चाँद्र नहीं दिखाई देता।
9.भारतीय कैलेंडर को देखकर लिखिे कि इन तिथियों को कौन-से त्योहार होते हैं?

पूर्णिमा के दिन कई त्योहार मनाए जाते हैं, जिनमें से कुछ ये रहे:
  • होली    बुद्ध पूर्णिमा    गुरु पूर्णिमा    रक्षाबंधन    गुरु नानक जयंती
अमावस्या के दिन दिवाली मनाई जाती है।
दिवाली, 
कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मनाया जाने वाला त्योहार है. यह त्योहार पांच दिनों का होता है. इसकी शुरुआत कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी से होती है, जिसे धनतेरस कहते हैं. धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है।
10.ईद का त्योहार चाँद से संबंधित है। आपके मित्र ने इस त्योहार को मानाने के  लिए आपको अपने
घर बुलाया है। उसके यहाँ ईद मनाने का अपना अनुभव डायरी के रूप में लिखिए-

डायरी लेखन: ईद का अनुभव

तारीख: [आप जिस ईद की तारीख लिखना चाहें] दिन: [दिन का नाम] समय: रात 9:30 बजे

आज का दिन सचमुच खास था। मुझे खुशी है कि मैंने  मेरे प्रिय मित्र सुहेल के निमंत्रण पर उसके साथ ईद मनाई। मैं पहले कभी इस त्योहार में शामिल नहीं हुआ था, और यह अनुभव मेरी उम्मीद से कहीं ज़्यादा शानदार रहा।

सुबह से ही घर में एक अलग ही उत्साह था। सुहेल  के घर पहुंचते ही, मैंने देखा कि हर तरफ कितनी अच्छी सजावट थी। रंग-बिरंगे पर्दे, नई रोशनी, और पूरे घर में एक मीठी-सी खुशबू फैली हुई थी।

सबसे पहले, मैंनेसुहेल  और उनके परिवार को गले मिलकर 'ईद मुबारक' कहा। उनके माता-पिता ने मुझे इतनी गर्मजोशी से गले लगाया, मानो मैं भी उनके परिवार का हिस्सा हूँ। यह एहसास बहुत ही अच्छा था।

 ज़ायकेदार दावत

दोपहर का खाना तो जैसे शाही दावत थी! मैंने आज तक इतनी बेहतरीन सेवइयां (मीठी और दूध वाली) कभी नहीं खाई थीं। इसके अलावा, बिरयानी और  तरह-तरह की मिठाइओं  का स्वाद तो मैं भूल ही नहीं पाऊँगा।सुहेल  की माँ ने हर चीज़ इतने प्यार से बनाई थी कि खाने का मज़ा दोगुना हो गया।

ईदी और प्यार

शाम को सबसे प्यारी रस्म हुई— ईदी। मुझे बच्चों को ईदी देते देखना बहुत अच्छा लगा। यह बस पैसे नहीं थे, बल्कि यह उनके प्रति प्यार और आशीर्वाद व्यक्त करने का एक तरीका था। [मित्र का नाम] के अब्बा ने भी मुझे आशीर्वाद के साथ एक छोटा-सा तोहफा दिया, जिससे मुझे लगा कि मैं सचमुच इस खुशियों भरे पल का हिस्सा हूँ।

 एकता और भाईचारा

पूरे दिन मैंने एक चीज़ महसूस की, वह थी भाईचारे और एकता की भावना। यह त्योहार सिर्फ धर्म का नहीं है, बल्कि यह लोगों को करीब लाने, गिले-शिकवे भुलाने और खुशी बाँटने का त्योहार है। सब लोग एक-दूसरे से मिल रहे थे, हँस रहे थे और एक-दूसरे को मुबारकबाद दे रहे थे।

यह अनुभव मुझे हमेशा याद रहेगा। मुझे अब समझ आया कि ईद इतनी खुशी और उत्साह क्यों लाती है।

आज का दिन मेरे लिए अविस्मरणीय था।

[आपका नाम]




डायरी लेखन व्यक्ति के द्वारा लिखा गया व्यक्तिगत अनुभवों, सोच और भावनाओं को लेखित रूप में अंकित करके बनाया गया एक संग्रह है। विश्व में हुए महान व्यक्ति डायरी लेखन करते थे और उनके अनुभवों से उनके निधन के बाद भी कई लोगों को प्रेरणा मिलती है।

चाँद का कुर्ता माधुरी Q/A

   

https://docs.google.com/presentation/d/1A-l_hitsrVAh5ibl9n79ft7a2PEn9rQXGKCzxZrkfC0/edit?usp=sharing

चाँद का कुर्ता माधुरी Q/A
1.चाँद ने किस चीज़ के लिए हठ की?
चाँद ने ऊन का एक मोटा झिंगोला सिलवाने के लिए माँ से हठ की।

2.माँ को किस बात का डर था?
4.      माँ को डर था कि वह सही नाप का  कुर्ता  उसके लिए बना पाएगी या नहीं क्योंकि उसका  आकार  हर रोज़ बदलता रहता है।

3.जाड़े में चाँद का क्या हाल होता है?
जाड़े में चाँद का बहुत  ही बुरा हाल होता है।वह ठिठुर-ठिठुर कर किसी तरह अपनी यात्रा पूरी करता है।
4.नीचे दिए गए वाक्य किसने,किससे कहे,लिखिए-
(क) "भाड़े पर ही कुर्ता ला दो।"                     चाँद ने माता से कहा।
(ख) "किसी दिन बड़ा और किसी दिन छोटा हो जाता है।" माता ने चाँद से कहा।

भाषा की बात
1. कविता में प्रयुक्त हुए कारक चिन्ह को शब्दों के साथ लिखिए -
 माता से   बच्चे की      आंखों को
जाड़े से     बदन में       ऊन का

2. युग्म शब्दों द्वारा वाक्य पूरे कीजिए-
क) मजदूर रात- दिन मेहनत करता है।
ख)आसमान में चांद का आकार घटता- बढ़ता रहता है।
ग)पर्वतीय रास्ता ऊँचा- नीचा होता है।
घ मेरे बस्ते में मोटी- पतली सभी तरह की पुस्तकें हैं।

बातचीत के लिए

1. अपने शिक्षक, माता-पिता, दादा-दादी, नाना-नानी या किसी बड़े से पता कीजिए कि चाँद

(क) कब पूरा गोल हो जाता है? पूर्णिमा के दिन

(ख) कब दिखाई ही नहीं देता? अमावस्या के दिन

2. कविता की किन पंक्तियों से पता चलता है कि-

(क) कविता में सरदी के मौसम की बात की गई है। सन-सन चलती हवा रात भर,जाड़े से मरता हूँ।

(ख) चाँद बहुत सुंदर है। बच्चे की बात सुन कहा माता ने , अरे सलोने।

(ग) चाँद का कोई एक नाप नहीं है। कभी एक अंगुल भर चौड़ा,कभी एक फुट मोटा,

अनुमान और कल्पना

अगर गरमी होती तो-

  • चाँद अपनी माँ से किस बात के लिए हठ करता और क्यों? गरमी के मौसम में चाँद अपनी माँ से एक सफेद सूती कपड़े का कुर्ता बनवाने के लिए कहता ताकि उसे ठंडक मिले। चाँद अपनी माँ से एक पंखे,काला चश्माऔर टोपी के लिए भी कह सकता है जिससे वह तेज़ धूप से अपने आपको बचा सके।
  • आप अपनी माँ से किस चीज़ की हठ करते और क्यों?
  • क्या सूरज की भी कोई माँग होती? हाँ

जीवन मूल्य

'हठ कर बैठा चाँद एक दिन'

इस कविता में चाँद ने अपनी माँ से हठ की।

  • क्या आप भी अपने परिवार के सदस्यों से ज़िद्द करते हैं? हाँ मैं कभी-कभी अपने मता-पिता से जिद्द करता हूँ जब वे मेरी पसंद की चीज़ें नहीं लाकर देते हैं।
  • क्या हठ करना अच्छी आदत है? यदि 'हाँ' तो क्यों और नहीं तो क्यों? हठ करना अच्छी भी है और बुरी भी है। अगर हम किसी अच्छे काम के लिए करते हैं जैसे किताबों लिए तो यह ठीक है। अगर हम किसी बुरे काम के लिए जैसे पैसों ,चॉकलेट या मोबाइल गेम खेलने के लिए करते हैं हठ करते हैं तो यह गलत है।

कुछ करने के लिए

कवि रामधारी सिंह दिनकर की कोई अन्य बाल-सुलभ कविता ढूँढकर लिखिए और कक्षा में

सुनाइए।

कवि रामधारी सिंह दिनकर की बाल-सुलभ कविताओं में से एक प्रसिद्ध कविता है **"वह तोड़ने वाले फूल नहीं"**। यह कविता बच्चों को संघर्ष, साहस और कठिनाइयों का सामना करने की प्रेरणा देती है। यह कविता बच्चों को जीवन के उतार-चढ़ावों से निपटने की सीख देती है। कविता कुछ इस प्रकार है: --- **वह तोड़ने वाले फूल नहीं** वह तोड़ने वाले फूल नहीं हैं जो टूटकर गिर पड़े। नदिया की वे धाराएँ नहीं हैं, जो रुककर थम जाएं। जो जीवन के संघर्ष में, कभी न हारें, न थमें, वे ही तो जीवन के सच्चे नायक हैं। वह तोड़ने वाले फूल नहीं हैं जो मुरझाकर गिर जाएं। वे जो कभी हारें नहीं, सच्चे होते हैं जीवन में। हर झंझावात के बाद, फूलों की महक बढ़ जाए, ऐसी शक्ति होती है उन में। कभी न टूटने वाले। --- यह कविता बच्चों को यह समझाती है कि जीवन में आने वाली कठिनाइयाँ और परेशानियाँ केवल एक अस्थायी स्थिति होती हैं और जो व्यक्ति इनसे निपटता है, वह ही सच्चा विजेता होता है। रामधारी सिंह दिनकर की कविताओं में हमेशा जीवन के साहसिक पहलू और संघर्ष की शक्ति का चित्रण होता है।





चाँद का कुर्ता क्वीज

https://forms.gle/xMtx9gWCYJpN4es77 

16.चाँद का कुर्ता कविता Text


16.चाँद का कुर्ता

यह कविता  रामधारी सिंह दिनकर द्वारा लिखित कविता "चाँद का कुर्ता" के अंश प्रस्तुत करता है, जिसमें चन्द्रमा अपनी माता से जाड़े से बचने के लिए ऊन का एक मोटा झिंगोला (कपड़ा) सिलवाने की जिद करता है। चाँद अपनी माता को बताता है कि रात भर चलने वाली तेज़ हवा के कारण उसे ठंड लगती है और वह ठिठुर-ठिठुर कर अपनी यात्रा पूरी करता है। इसके उत्तर में, माता प्रेमपूर्वक चाँद की सुरक्षा की कामना करती है, लेकिन एक व्यावहारिक चिंता व्यक्त करती है। माता समझाती है कि चाँद का आकार कभी भी स्थिर नहीं रहता; वह रोज़ घटता-बढ़ता रहता है, जिससे उसके लिए एक उपयुक्त नाप का कपड़ा सिलना असंभव है। इस प्रकार, यह कविता सरल भाषा और काव्यात्मक संवाद के माध्यम से चाँद के बदलते स्वरूप की ओर इशारा करती है।

https://youtu.be/ZP0FRGkhC7w?si=YeoWblZz1DnJC380


हठ कर बैठा चाँद एक दिन, माता से वह बोला,

सिलवा दो माँ, मुझे ऊन का मोटा एक झिंगोला ।

सन-सन चलती हवा रात भर, जाड़े से मरता हूँ,

ठिठुर-ठिठुर कर किसी तरह यात्रा पूरी करता हूँ।


आसमान का सफ़र और यह मौसम है जाड़े का,

न हो अगर तो ला दो कुर्ता ही कोई भाड़े का ।

बच्चे की सुन बात कहा माता ने, अरे सलोने!

कुशल करें भगवान, लगे न तुझको जादू-टोने।


जाड़े की तो बात ठीक है, पर मैं तो डरती हूँ,

एक नाप में कभी नहीं तुझको देखा करती हूँ।

कभी एक अंगुल भर चौड़ा, कभी एक फुट मोटा,

बड़ा किसी दिन हो जाता है और किसी दिन छोटा।


घटता-बढ़ता रोज़ किसी दिन ऐसा भी करता है,

नहीं किसी की भी आँखों को दिखलाई पड़ता है।

अब तू ही तो बता, नाप तेरा किस रोज लिवायें,

सी दें एक झिंगोला जो हर रोज़ बदन में आए ?


- रामधारी सिंह दिनकर


शब्दार्थः

झिंगोला-पहनने का कपड़ा,

भाड़े-किराए,

अंगुल-अँगूठे से लेकर छोटी अंगुल तक का नाप,

फुट- नापने की इकाई


"सलोने" शब्द का अर्थ होता है **सुंदर**, **आकर्षक** या **लुभावना**। यह विशेष रूप से किसी व्यक्ति या चीज़ की खूबसूरती या आकर्षण को दर्शाने के लिए प्रयोग किया जाता है। जैसे कि "सलोनी लड़की" का मतलब होता है एक बहुत ही सुंदर लड़की।


90


ANNUAL Q/A MADHURI

    अगर न नभ में बादल होते- कविता में से   1. बादल कहाँ से जल भरकर लाते हैं?  बादल सिंधुं से जल भरकर लाते हैं। 2. नभ में बादल आने पर मोर और ...