Friday, July 25, 2025

नदी यहाँ पर - भाषा अभ्यास

  नदी यहाँ पर - भाषा अभ्यास 

1. र का प्रयोग 

सागर पर रात धरती पर पर्वत पर

2. पढ़िए और समझे-

सागर धरती पर में र में  अ स्वर है।

र=  र्+अ  

3. र के दो रूप हैं-

नम्र ग्रहण ड्रम ट्रेन

इन शब्दों में र में कोई न कोई स्वर है ।

4. नीचे दिए शब्दों को बोल बोल कर पढ़िए-

सिर्फ़ ग्रामीण ट्रक राष्ट्र पूरा वर्षा कर्ज़ प्रकाश ड्रम असर

5. अपनी पुस्तक में से र के अलग-अलग रूप वाले दो दो शब्द छांट कर लिखिए-

र - असर भारत रथ

र्  - वर्षा पर्वत नर्मदा कार्य

प्रकाश प्रमाण ग्रामीण

ड्रम ड्रामा ट्रक ट्रैक्टर ट्रेन

6. नीचे दिए गए शब्दों के दो दो पर्यायवाची शब्द छठ कर लिखिए-

नदी-सरिता तटिनी 

सागर-सिंधु समुद्र

पर्वत-शैल भूधर

पानी-जल नीर

रात-रात्रि निशा

7. नीचे लिखे शब्दों के विलोम शब्द लिखिए-

रात-दिन

बहुत-कम

टेढ़ी-सीधी

अशांति-शांति

एक- अनेक

बुरा-अच्छा, भला

स्वदेश- विदेश

नीचे-ऊपर

8. वाक्य बनाइए-

धीमी- धीमी  - 

वह धीमी- धीमी आवाज़ से गा रही है ।

आज धीमी -धीमी बारिश हो रही है।

कहीं-कहीं

आज कहीं -कहीं बारिश हुई है ।

ऐसे जानवर आपको कहीं -कहीं देखने को मिलेंगे ।

9. वर्ग पहेली को पूरा कीजिए-

1क---    2स---- 3सा------

4पे--  5ज---    6बा----- 7ना---- 8ह------    9ह--- 10व---- 11ती--


नदी यहाँ पर माधुरी Q/A

   नदी यहाँ पर माधुरी Q/A

 पाठ में से

1.नदी चलते-चलते कैसे-कैसे आकर बदलती है?
नदी चलते-चलते कहीं सीधी और  टेढ़ी होकर बहती है तो कहीं चौड़ी और पतली हो जाती है।
2.नदी का बहाव पर्वत पर कैसा होता है और नीचे आने पर कैसा हो जाता है?
नदी का बहाव पर्वत पर तेज़ होता है और नीचे आने पर धीमा हो जाता है।
3.नदी हमारे लिए क्या -कया करती है?
नदी हमारे लिए बहुत काम करती है।वह हमें पानी देती है।वह धरती को हरा-भरा बनाती है। 
हमें खेती के लिए पानी देती है जिससे फसल उगता है।
4.क) आखिर में वह पाती है
ख)बिलकुल ही खो जाती है
ग)सदा रहेगी जलती ही
5.क)मैदानी भाग में
ख)जब नदी ऊपर से नीचे की ओर आती है।

भाषा की बात
1. चाल -  नदी की चाल मैदानों में धीमी हो जाती है
चलती - वह धीरे-धीरे चलती है।
चलते-चलते - बच्चा चलते-चलते थक गया।
2.
3.वचन बदलो
क)मेैंने अपने खेतों में पानी दिया।
ख)बच्चा मैदान में खेल रहा है।
ग)नदियाँ सबको पानी देती हैं।
घ)सागर में लहर उठ रही थी।
ङ)मैंने दीपावली पर दीए खरीदे।
च)रीमा ने फूल उठाए।
7.कविता में आए दस क्रिया शब्द
चलती रहती है, बन जाती है, जलती रहेेगी, फैलाती है,बिखराती जाती,खो जाती है,बनाती है,
देती है,मुड़ती है,जाती है,उठाती जाती है,

Tuesday, July 15, 2025

अपठित गद्यांश - समय का महत्व

  समय का महत्व

प्र.5 निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्नों के उत्तर लिखिए:-

संत कबीर ने ठीक ही कहा था ‘काल करे सो आज कर, आज करे सो अब” क्योंकि समय किसी की प्रतीक्षा नहीं करता। जो व्यक्ति आज का  काम कल के लिए टाल देता है. वह बाद मैं पछताता ही रह जाता है। बुद्धिमान व्यक्ति समय का मूल्य जानते हैं। वे अपने सभी कार्य समय पर करते हैं और सफलता की सीढ़ियाँ चढ़ते जाते है। आलसी और मूर्ख व्यक्ति कल की प्रतीक्षा करते रहते हैं पर उनका कल कभी नहीं आता। समय मुट्ठी में बन्द रेत की तरह होता है. जिसे जितना पकड़ो उतना ही हाथ से फिसलता चला जाता है। समय की परवाह न करने वाले विद्यार्थी भी बाद में पछताते हैं। अतः हमें समय का सदुपयोग करना चाहिए।

(1)समय किसकी पतीक्षा करता है?

(2) कल की प्रतीक्षा कोन करते 

(3) “मूर्ख” शब्द का विलोम लिखे।

(4) समय  की परवाह न करने वाले बाद में________है।

(5)  समय को किसके साथ तुलना किया गया है?

(6) समय का मूल्य कौन जानता है?


(1)समय किसकी पतीक्षा करता है?

(क) व्यक्ति की (ख) अवसर की

(ग) छात्र की (घ) किसी की नहीं

(2). कल की प्रतीक्षा कोन करते है?

(क) आलसी  (ख) मुर्ख

(ग) उपरोक्त दोनों (घ)  इनमें से कोई नहीं

(3) “मूर्ख” शब्द का विलोम लिखे।

(क) साहसी। (ख) बलवान,

(ग) बुद्धिमान (घ) आलसी

(4). समय  की परवाह न करने वाले बाद में________है।

(क) खुश रहते (ख) पछताते

(ग) भ्रम में रहते (घ) सोते है


Friday, July 11, 2025

दो पहलवान माधुरी Q/A

 दो पहलवान माधुरी Q/A

पाठ में से

1.धरतीपटक सिंह अपनी शक्ति बनाए रखने के लिेए क्या-क्या करता था?
धरतीपटक सिंह अपनी शक्ति बनाए रखने के लिेए घंटों व्यायाम करता और पौष्टिक भोजन करता था

2.मुखज़ोर सिंह  अपने घर से क्यों  भाग गया?
मुखज़ोर सिंह धरतीपटक सिंह की आवाज़ सुनकर डर के कारण अपने घर से भाग गया

3.हाथी को आँगन में गिरा देख माँ ने क्या कहा?
हाथी को आँगन में गिरा देख माँ ने कहा-"बेटा घबराने की कोई बात नहीं ।अपने पिता को आने दे,उनके आते ही यह पागल दुम दबाकर भाग जाएगा।तुम इस चूहे को झाड़ू से बाहर कर दो।"

4.मुखज़ोर सिंह ने अपने बेटे  को नदी में फेंकने की बात क्यों की?
मुखज़ोर सिंह ने अपने बेटे  को नदी में फेंकने की बात इसलिए की क्योंकि सने धरतीपटक सिंह को करारा जवाब क्यों नहीं दिया और अपने बाप के नाम को डूबो दिया।

प्रिय महापुरुष -पटेल (अनुच्छेद) PT1

 सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर, 1875 को गुजरात के नदियाड़ में हुआ था। उन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पटेल ने महात्मा गांधी के साथ मिलकर ब्रिटिश शासन के विरुद्ध लड़ाई लड़ी। 1947 में भारत की स्वतंत्रता के बाद, वे देश के पहले उप-प्रधानमंत्री और पहले गृह मंत्री बने। पटेल को विभिन्न रियासतों को भारत में सम्मिलत करने के उनके प्रयासों के लिए याद किया जाता है। उन्होंने शासकों को भारतीय संघ में शामिल होने के लिए राजी करके भारत को एकजुट रखने में मदद की। अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और नेतृत्व क्षमता के कारण, सरदार पटेल "भारत के लौह पुरुष" के रूप में जाने गए। देश को एकजुट करने के उनके प्रयासों के सम्मान में, उनका जन्मदिन, 31 अक्टूबर, राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

1.सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म कहाँ हुआ था?

2.पटेल ने किससे साथ मिलकर ब्रिटिश शासन के विरुद्ध लड़ाई?

3. भारत की स्वतंत्रता के बाद पटेल को कोन-सा मंत्री बनाया गया?

4.पटेल को लौह पुरुष क्या कहा जाता है?

5. उनका जन्मदिन किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?

Thursday, July 10, 2025

दो पहलवान भाषा अभ्यास

   दो पहलवान भाषा अभ्यास  

1.क) व्यक्तिवाचक संज्ञा-  धरती पाटक सिंह,   मुखजोर सिंह

ख) जातिवाचक संज्ञा-नदी, गाँव  

2.क) मखजोर सिंह उसके नाम से बिल्कुल नहीं डरता था । 

काम हो चुका है

ख) आठ -दस दिन में आएँगे । 

काम होगा

ग) मैं बाहर खड़े पेड़ को ले जा रहा हूँ । 

काम हो रहा है

3. वर्तमान काल- बच्चा खेल रहा है ।   बारिश हो रही है ।

भूतकाल- बच्चे खेल रहे थे। मैंने कहानियाँ पढ़ी ।

भविष्यत काल- मैं कल बाजार जाऊँगा । कल हम पुस्तकालय जाएँगे ।

4. नीचे दिए गए वाक्यों में प्रयोग काल लिखिए- 

क)बच्चों ने फिल्म देखी ।    भूतकाल   

ख)दुकानदार घूम रहा है ।  वर्तमान काल 

ग) बिली सारा दूध पी गई । भूतकाल   

घ)कल बारिश होगी ।       भविष्यत काल

ङ)हमने कहानी सुनी थी ।   भूतकाल  

5. नीचे दिए गए शब्दों को उनके हाथ से मिलाइए-
 प्रशंसा-तारीफ
अरमान- इच्छा
शक्ति- ताकत
क्रोध - गुस्सा
बुद्धिमान-समझदार
क्षमा करना- माफ करना
6. नीचे दिए गए शब्दों से वाक्य बनाकर लिखिए-
क) अच्छे-अच्छे-    हमें देश के लिए अच्छे-अच्छे काम करने चाहिए ।
ख) सुन -सुनकर - बच्चे सुन -सुनकर गाना याद कर लेते हैं।
ग) सच-सच-         चोर ने पुलिस के सामने सच- सच बता दिया ।

7 नीचे दिए गए वाक्यों में सर्वनाम शब्दों पर घेरा लगाइए-
क) वह हमारा खजूर का पेड़ उखाड़ कर भाग गया ।
ख) तुझे मैं अभी नदी में फेंक कर आता हूं ।
ग) वह उसके नाम से ही डरता है ।
घ) वह अपने आप चला जाएगा ।
8. नीचे दिए गए शब्दों में सही जगह पर बिंदु (ं) लगाकर दोबारा लिखिए-
डंका शांत कंधे  प्रशंसा दंगल तुरंत
9. नीचे दिए गए शब्दों में सही जगह पर चंद्रबिंदु (ँ) लगाकर दोबारा लिखिए-
माँ  पाँव  आएँगे  कहाँ  संभालते  आँगन
10.मुहावरों का अर्थ लिखकर वाक्य में प्रयोग कीजिए।
क)होश उड़ जाना-अर्थ- घबरा जाना
वाक्य - अचानक घर में साँप को देखकर मेरे होश उड़ गए।
ख)करारा जवाब देना- अर्थ कड़ा जवाब देना,कठोरता से जवाब देना
दीपक ने परीक्षा  में प्रथम स्थान प्राप्त  कर उसका मजाक उड़ाने वालों को करारा जवाब दिया।
ग)आँखें फटी की फटी रह जाना-
अर्थ - आश्चर्यचकित रह जाना,दंग रह जाना
वाक्य -ताजमहल को देखकर हमारी आँखें फटी की फटी रह गईं।
घ)नाम डुबो देना - अर्थ ( बदनाम कर देना)
वाक्य -रमेश ने चोरी करके अपने परिवार के नाम को डुबो दिया।
11.क)धरतीपटक सिंह ने मुखजोर सिंह के दाँत खट्टे कर दिए।
ख)वह डर के मारे पिछले दरवाज़े से नौ दो ग्यारह हो गया।
ग)तालाब में पानी कम देखकर वह आग बबूला हो गया।

Tuesday, July 1, 2025

पेड़-पौधों के महत्त्व ( अनुच्छेद)

   पेड़-पौधों के महत्त्व  ( अनुच्छेद) 
पेड़-पौधों का मनुष्य से बहुत गहरा संबंध है। इनके बिना हम जीवित नहीं रह सकते। ये हमें साँस लेने के लिए शुद्ध वायु देते हैं। ये अशुद्ध वायु  को ग्रहण करते हैं और उसके बदले हमें शुद्ध वायु (ऑक्सीजन)देते हैं। जहाँ पेड़-पौधे अधिक होते हैंवहाँ की वायु शुद्ध होती है और वर्षा भी अधिक होती है। पेड़-पौधों से हमें लकड़ियाँ,अन्न,सब्जियाँ,फल,फूल आदि मिलते हैं। ये हमारी धरती को हरा-भरा बनाते हैं। ये हमारे लिए और पशु-पक्षियों के लिए भी बहुत उपयोगी हैं। ये बाढ़ों को भी रोकते हैं। पेड़ हमारे बहुत काम आते हैं; इसलिए हमारा कर्त्तव्य है कि हम अधिक से अधिक पेड़ लगाएँ और पेड़ों को काटे जाने से रोकें।

 

ANNUAL Q/A MADHURI

    अगर न नभ में बादल होते- कविता में से   1. बादल कहाँ से जल भरकर लाते हैं?  बादल सिंधुं से जल भरकर लाते हैं। 2. नभ में बादल आने पर मोर और ...