सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर, 1875 को गुजरात के नदियाड़ में हुआ था। उन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पटेल ने महात्मा गांधी के साथ मिलकर ब्रिटिश शासन के विरुद्ध लड़ाई लड़ी। 1947 में भारत की स्वतंत्रता के बाद, वे देश के पहले उप-प्रधानमंत्री और पहले गृह मंत्री बने। पटेल को विभिन्न रियासतों को भारत में सम्मिलत करने के उनके प्रयासों के लिए याद किया जाता है। उन्होंने शासकों को भारतीय संघ में शामिल होने के लिए राजी करके भारत को एकजुट रखने में मदद की। अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और नेतृत्व क्षमता के कारण, सरदार पटेल "भारत के लौह पुरुष" के रूप में जाने गए। देश को एकजुट करने के उनके प्रयासों के सम्मान में, उनका जन्मदिन, 31 अक्टूबर, राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
1.सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म कहाँ हुआ था?
2.पटेल ने किससे साथ मिलकर ब्रिटिश शासन के विरुद्ध लड़ाई?
3. भारत की स्वतंत्रता के बाद पटेल को कोन-सा मंत्री बनाया गया?
4.पटेल को लौह पुरुष क्या कहा जाता है?
5. उनका जन्मदिन किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?
No comments:
Post a Comment