अनुमान और कल्पना (पृष्ठ संख्या-8)
प्रश्न 1.
अगर होजा नहीं होता तो क्या होता?
उत्तर:
अगर होजा नहीं होता तो कोई भी उस पहेली का मतलब नहीं समझ पाता और राजा अत्यधिक परेशान रहता। वह दूत भागता नहीं, बल्कि पड़ोसी सुलतान बगदाद पर चढ़ाई कर देता।
प्रश्न 2.
दूत ने वापस जाकर राजा को क्या बताया होगा?
उत्तर:
दूत ने वापस जाकर राजा को बताया होगा कि आपके बगदाद पर चढ़ाई करना उचित नहीं है। अगर चढ़ाई की गई तो हमारे एक भी सिपाही जिंदा नहीं बचेंगे।
अनुभव व आपकी बात (पृष्ठ संख्या-8)
प्रश्न 1.
होजा आराम करने में मशगूल या व्यस्त रहता था। आप दिन भर किन-किन कामों में मशगूल रहते हैं? किन्हीं पाँच कामों को नीचे दी गई तालिका में लिखिए-
उत्तर:
(क) पढ़ाई करने में। (ख) खेलने में।(ग) घरेलू कामों में।(घ) घूमने में।
(ङ) टी०वी० देखने में। (च) चित्र करने में (छ) कहानी की किताब पढ़ने में
No comments:
Post a Comment