Thursday, April 16, 2026

लौह पुरुष Q/A ,बातचीत के लिए ,भाषा की बात,जीवन मूल्य

     

लौह पुरुष को क्लिक कीजिए-
पाठ में से
1.वल्लभ भाई को देश किस  नाम से याद करता है? क्यों ?
वल्लभ भाई को देश लौह पुरुष के नाम से याद करता है क्योंकि वह बचपन से ही बहुत दृढ़ निश्चयी थे। जो बात एक बार ठान लेते थे,उसे पूरा करके ही दम लेते थे।

2.वल्लभ भाई पटेल ने अपने जीवन के विषय में कब  निर्णय ले लिया था?
दसवीं कक्षा तक आते-आते सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अपने जीवन के विषय में निर्णय ले लिया था।

3.वल्लभ भाई स्वतंत्रता संग्राम से किस प्रकार जुड़े?
वल्लभ भाई गाँधी जी  के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों से प्रभावित होकर घर-परिवार तथा वकालत छोड़कर स्वतंत्रता संग्राम में कूद पड़े।

4.सरदार पटेल ने अहमदाबाद की सभा में क्या कहा?
"अगर कल सब नेता बंदी बना लिए जाएँ तब भी स्वतंत्रता संग्राम जारी रखना।मर जाना पर आगे बढ़ाया हुआ कदम पीछे नहीं हटाना।"

5.स्वतंत्र भारत में सरदार पटेल का सबसे बड़ा योगदान क्या है?
वल्लभ भाई ने प्रेम,दृढ़ता और संकल्प शक्ति से  562 रियासतों को भारत में विलय के लिए मना लिया।उनके प्रयासों से एक नए और सुदृढ़ राष्ट्र का निर्माण हुआ। उनकी महानता और लौह के समान दृढ़ता के लिए देश उन्हें याद करता है।

प्रश्न 6.
नीचे दिए गए कथन किसने किससे कहे?

(क) “यदि तुम शहर चले जाओगे तो खेत के काम-काज में मेरा हाथ कौन बँटाएगा? ”
उत्तर:
वल्लभ भाई के पिता ने वल्लभ भाई से कहा।

(ख) “मैं पढ़-लिखकर कुछ बनना चाहता हूँ। कोई भी बाधा मुझे आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती। ”
उत्तर:
वल्लभ ने अपने पिता से कहा।

(ग) “देखो किसी अज्ञात हितैषी ने मेरा इंग्लैंड जाने का टिकट भेजा है। ”
उत्तर:
बड़े भाई विट्ठल ने वल्लभ भाई से कहा।

(घ) “यह टिकट आप ले लीजिए। आपके ही नाम है।”
उत्तर:
वल्लभ भाई ने विट्ठल भाई से कहा।

प्रश्न 7.
पाठ के आधार पर ठीक शब्द छाँटकर वाक्य पूरे कीजिए।

उत्तर:
(क) मैं छुट्टियों में आकर खेत का काम-काज देख लिया करूँगा। (खेत/घर)
(ख) बचपन की यह दृढ़ता उनमें आजीवन बनी रही। (बचपन/किशोरावस्था)
(ग) कानून की पढ़ाई करना ही वल्लभ के जीवन का उद्देश्य बन गया। (उद्देश्य/ध्येय)
(घ) चिल्लाता हुआ उनका बड़ा भाई विट्ठल उनके पास आया। (छोटा/बड़ा)
(ङ) वल्लभ भाई ने अपने बड़े भाई के हाथ से लिफ़ाफ़ ले लिया। (टिकट/लिफ़ाफ़ा)
(च) गाँधी जी ने वल्लभ भाई को सरदार की उपाधि दी। (सरदार/वीर)


6.किसने , किससे कहे ?
क)वल्लभ भाई के पिता  ने वल्लभ से
ख)वल्लभ ने पिता से
ग)विट्ठल ने वल्लभ से
घ)वल्लभ ने विट्टल से

7.वाक्य पूरे कीजिए-
क) खेत  ख)बचपन  ग) उद्देश्य  घ)बड़ा  ङ)लिफ़ाफ़ा   च) सरदार

बातचीत के लिए  (पृष्ठ संख्या-15-16 )

प्रश्न 1.
सब बच्चे मिलकर देश की आजादी की पूरी कहानी पर चर्चा कीजिए।
उत्तर:
छात्र / छात्राएँ स्वयं करें।

प्रश्न 2.
‘सादा जीवन उच्च विचार रखने वाले स्वतंत्रता सेनानियों, संतों व विचारकों के बारे में पता करके कक्षा में बातचीत कीजिए।
उत्तर:
छात्र / छात्राएँ स्वयं करें।

अनुमान और कल्पना (पृष्ठ संख्या – 16)

प्रश्न 1.
यदि वल्लभ भाई अपने पिता के काम-काज में हाथ बँटाते तो वे क्या होते?
उत्तर:
यदि वल्लभ भाई अपने पिता के काम-काज में हाथ बँटाते तो एक अच्छे किसान होते।

प्रश्न 2.
यदि आप वल्लभ भाई की जगह होते तो क्या करने का फैसला लेते और क्यों?
उत्तर:
यदि हम वल्लभ भाई की जगह होते तो हम भी वही करते जो वल्लभ भाई ने किया क्योंकि राष्ट्र की सेवा सर्वोपरि है।

भाषा की बात (पृष्ठ संख्या-16-17)

प्रश्न 1.
मुहावरे भाषा को सुंदर बनाते हैं। नीचे दिए गए मुहावरों का अर्थ लिखकर वाक्य बनाइए।
(क) मुँह लटकाना, (ख) ईंट से ईंट बजाना।
उत्तर:
(क) मुँह लटकाना – ( उदास होना)।
वाक्य- वल्लभ भाई ने अपने भाई को जब पूरी बात बताई तो उनका मुँह लटक गया।

(ख) ईंट से ईंट बजाना – (मुँहतोड़ जवाब देना)।
वाक्य- किसानों ने संघर्ष करके अंग्रेज़ी साम्राज्य की ईंट से ईंट बजा दी।

प्रश्न 2.
पाठ में आए कोई चार व्यक्तिवाचक और चार जातिवाचक संज्ञा शब्द लिखिए।

उत्तर:

व्यक्तिवाचक संज्ञाजातिवाचक संज्ञा
1. वल्लभ भाईदेश
2. विट्ठल भाईबालक
3. महात्मा गाँधीपिता
4. भारतवकील

प्रश्न 3.
नीचे वाक्यों के अंश दिए गए हैं। इनमें रेखांकित शब्दों का लिंग पहचान कर लिखिए-

उत्तर:

वाक्य का अंशलिंग
(क) कानून की पढ़ाई  “स्त्रीलिंग”
(ख) अपनी सज्जनता स्त्रीलिंग
(ग) स्वतंत्रता संग्राम पुल्लिग
(घ) ‘सरदार’ की उपाधि  स्त्रीलिंग
(ङ) ओजस्वी वाणी स्त्रीलिंग
(च) आँखों से आँसू पुल्लिग
(छ) अद्भुत कहानी  स्त्रीलिंग

जीवन मूल्य (पृष्ठ संख्या – 17)

स्वतंत्रता सेनानियों के महानायक महात्मा गाँधी ने सत्य व अहिंसा का पालन किया। इसी तरह सरदार वल्लभ भाई पटेल का जीवन त्याग और दृढ़ता की कहानी कहता है।

प्रश्न 1.
हमारे लिए त्याग, दृढ़ता, परिश्रम, संघर्ष, सत्य, अहिंसा, जैसे जीवन मूल्यों को अपनाना जरूरी है, क्यों?
उत्तर:
इन मूल्यों में मानवता का संदेश छिपा है। इन्हें अपनाकर हम मानव मात्र की उन्नति सुनिश्चित कर सकते हैं।


प्रश्न 2.
प्रत्येक भारतीय को सच्चा देशभक्त बनकर राष्ट्र की उन्नति के लिए काम करना चाहिए, क्यों?
उत्तर:
प्रत्येक भारतीय को सच्चा देशभक्त बनकर राष्ट्र की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए तभी राष्ट्र की उन्नति संभव है। क्योंकि राष्ट्र की उन्नति किसी एक व्यक्ति के योगदान पर निर्भर नहीं करता अपितु इसके लिए भारतीयों को मिलकर काम करना होगा।

कुछ करने के लिए (पृष्ठ संख्या – 17)

प्रश्न 1.
पाठ में आया मुहावरा -मुँह लटकाना-‘ – ‘मुँह ‘ शब्द से जुड़ा है। मुँह शब्द से जुड़े अन्य मुहावरे ढूँढ़कर उन्हें पर्चियों पर लिखकर एक डिब्बे में डालिए। फिर कक्षा में आप डिब्बे में से एक पर्ची उठाकर उसके अनुसार मुहावरे का अभिनय करें और बाकी बच्चे उस मुहावरे को पहचानें।
उत्तर:
छात्र / छात्राएँ स्वयं करें।

प्रश्न 2.
सरदार पटेल के जीवन से जुड़ी घटना ढूँढ़िए और कक्षा में सुनाइए।
उत्तर:
छात्र / छात्राएँ स्वयं करें।

प्रश्न 3.
सरदार पटेल की तरह किसी अन्य स्वतंत्रता सेनानी के जीवन के बारे में जानकारी इकट्ठी करके लिखिए व उनका चित्र चिपकाइए।
उत्तर:
छात्र / छात्राएँ स्वयं करें।


No comments:

Post a Comment

Activity लौह पुरुष पेज 13 शब्दार्थ

https://studio.frameworkconsulting.com/activity/99511/shared