Tuesday, December 23, 2025

मुहावरे -अमोलिका

 16

मुहावरे (Idioms)

मुहावरा एक ऐसा वाक्यांश होता है, जो अपना विशेष अर्थ प्रकट करता है। यह भाषा को रोचक और प्रभावशाली बनाता है; जैसे- आँखों का तारा- बहुत प्यारा।

1. अंग-अंग ढीला होना- बहुत थक जाना

वाक्य- दिनभर काम करने से मेरा अंग-अंग ढीला हो गया है।

2. अँगूठा दिखाना- साफ़ इनकार करना

वाक्य- मैंने जब राम से उधार दिए हुए रुपए माँगे, तो उसने अँगूठा दिखा दिया।

3. अक्ल पर पत्थर पड़ना- छोटी-सी बात भी न समझना

वाक्य- आप इतनी छोटी-सी बात भी नहीं समझ सके, क्या आपकी अक्ल पर पत्थर पड़ गए हैं।

4. ईद का चाँद होना- बहुत समय के बाद मिलना

वाक्य- माधवन! कहाँ थे? तुम तो ईद के चाँद हो गए हो।

5. आग-बबूला होना- क्रोध में आना

वाक्य- नरेंद्र मेरी बात को सुनते ही आग-बबूला होने लगता है।

6. चार चाँद लगाना- शोभा बढ़ाना

वाक्य- प्रत्येक व्यक्ति अपने व्यक्तित्व में चार चाँद लगाना चाहता है।

7. कमर कसना - तैयार करना

वाक्य- सचिन की परीक्षा निकट आ रही थी, उसने पहले से ही कमर कस ली थी।

8. फूला न समाना- बहुत प्रसन्न होना

वाक्य- उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थी परिणाम सुनकर फूले नहीं समाते ।

9. छक्के छुड़ाना- बुरी तरह हराना

वाक्य- कारगिल में भारतीय वीरों ने पाक सैनिकों के छक्के छुड़ा दिए थे।

47


No comments:

Post a Comment

ANNUAL Q/A MADHURI

    अगर न नभ में बादल होते- कविता में से   1. बादल कहाँ से जल भरकर लाते हैं?  बादल सिंधुं से जल भरकर लाते हैं। 2. नभ में बादल आने पर मोर और ...