Tuesday, December 23, 2025

बेट्टिना का साहस भाषा अभ्यास

 
 
अस्पताल के बिस्तर पर लेटे-लेटे वह छत को निहारती और सोचती कि शायद अब वह कभी नृत्य नहीं कर पाएगी। अक्सर उसके मन में यह विचार आता कि संकल्प और अभ्यास से एक दिन फिर वह पहले की तरह नृत्य नाटिकाओं में नृत्य कर पाएगी।
प्रश्न 1.
ऊपर दी पंक्तियों में से संयुक्त अक्षर वाले शब्द छाँटकर लिखिए और दो अन्य शब्द लिखिए-
स्त – ___, ____, ____
त्य – ___, ____, ___
क्स – ___, ____, ___
ल्प – ___, ____, ___
उत्तर:
स्त – बिस्तर, स्तर, अस्त,सस्ता,मस्त
त्य – त्याग, सत्य, मार्ग नृत्य,प्रत्येक
क्स – अक्सर बक्सर, बक्सा, टैक्सी
ल्प – संकल्प, अल्प, विकल्प कल्पना।
प्रश्न 2.
नीचे दिए गए शब्दों के बहुवचन रूप लिखिए-
(क) शुभकामनाए = ______
(ख) ताली = ______
(ग) खिड़की = ______
(घ) शंका = ______
(ङ) चिंता = ______
(च) स्त्री = ______
उत्तर:
(क) शुभकामनाए = शुभकामनाएँ
(ख) ताली = तालियाँ
(ग) खिड़की = खिड़कियाँ
(घ) शंका = शंकाएँ
(ङ) चिंता = चिंताएँ
(च) स्त्री = स्त्रियाँ
प्रश्न 3.
नीचे दो वर्गों के शब्दों को जोड़कर सार्थक शब्द बनाइए-
जैसे- कक्षा + कक्ष = कक्षाकक्ष
उत्तर:
जन्म + भूमि = जन्मभूमि
कर्म + वीर = कर्मवीर
पाठ्य + पुस्तक = पाठ्यपुस्तक
चाल + चलन = चालचलन
कक्षा + कक्ष = कक्षाकक्ष
सेना + पति = सेनापति
रसोई + घर = रसोईघर
पान + दान = पानदान
प्रश्न 4.
अनेक शब्दों के लिए एक शब्द ढूँढकर लिखिए-
(क) आविष्कार करने वाला – _____
(ख) जहाँ छपाई होती है – _____
(ग) जो साथ घर में रहे – _____
(घ) साथ पढ़ने वाला – _____
(ङ) जो समाचार संबंधी काम करे – _____
(च) रूई इससे बनती है। – _____
(छ) लोगों का प्रिय – _____
उत्तर:
(क) आविष्कारक
(ख) छापाखाना
(ग) पड़ोसी
(घ) सहपाठी
(ङ) पत्रकार
(च) कपास
(छ) लोकप्रिय
प्रश्न 5.
उदाहरण को समझकर संज्ञा से विशेषण बनाइए-
(क) भाग्य = भाग्यशाली
(ख) शक्ति = ______
(ग) गौरव = ______
(घ) प्रतिभा = ______
(ङ) प्रभाव = ______
(च) बल = ______
उत्तर:
(क) भाग्य = भाग्यशाली
(ख) शक्ति = शक्तिशाली
(ग) गौरव = गौरवशाली
(घ) प्रतिभा = प्रतिभावान
(ङ) प्रभाव = बलशाली
(च) बल = प्रभावशाली
आप देखेंगे कि ‘शाली’ प्रत्यय लगने से सभी संज्ञा शब्द विशेषण बन गए।
प्रश्न 6.
नीचे दिए गए शब्दों का लगभग समान रूप से उच्चारण होता है परंतु दोनों के अर्थ भिन्न होते हैं। ऐसे शब्दों को ‘श्रुति समभिन्नार्थक शब्दों’ के नाम से जानते हैं, जैसे-
(क) दिन – दिवस
दीन – गरीब
(ख) शाम – सायं
श्याम – काला
इन शब्दों का वाक्य में प्रयोग कीजिए-
उत्तर:
(क) दिन – आज का दिन शुभ है।
दिवस – आज बाल दिवस है।
दीन-दीन पर दया करनी चाहिए।
गरीब – रामू गरीब है।
(ख) शाम – शाम को बच्चे मैदान में खेलते हैं।
सायं – हम सायंकाल आरती करते हैं।
श्याम – कृष्ण श्याम वर्ण के थे।
काला – बाल काला है।
प्रश्न 7.
नीचे दी गई स्थितियों के लिए उपयुक्त लोकोक्ति को छाँटकर लिखिए-
एक मछली सारे तालाब को गंदा करती है, एक ही थाली के चट्टे-बट्टे, अंधा क्या चाहे दो आँखें, अंधों में काना राजा
(क) रवि पिताजी के साथ सब्जी खरीदने बाज़ार गया। वहाँ उसे एक अंकल मिले और उसे चॉकलेट दी।
उत्तर:
अंधा क्या चाहे दो आँखें।
(ख) मुकेश कक्षा में वीडियो गेम खेलता था। कुछ समय बाद सभी बच्चे वीडियो गेम खेलने लगे और पढ़ना भूल गए।
उत्तर:
एक मछली सारे तालाब को गंदा करती है।
(ग) रश्मि को थोड़ा-सा कंप्यूटर आता है लेकिन पड़ोस के बाकी बच्चे कंप्यूटर के बारे में कुछ नहीं जानते।
उत्तर:
अंधों में काना राजा।
(घ) दिनेश और सुहेल दोनों ही बहुत शरारती हैं।
उत्तर:
एक ही थाली के चट्टे-बट्टे
प्रश्न 8.
नीचे दी गई लोकोक्तियों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए-
(क) आसमान से गिरा खजूर पर अटका =
(ख) खोदा पहाड़ निकली चुहिया =
(ग) अब पछताए होत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत =
उत्तर:
(क) राम एक मुसीबत से निकलकर दूसरी मुसीबत में फँस गया इसे कहते हैं आसमान से गिरा खजूर पर लटका।
(ख) पढ़ाई में अत्यधिक परिश्रम करने के बाद भी उसे बहुत कम अंक प्राप्त हुए। इसे कहते हैं खोदा पहाड़ निकली चुहिया।
(ग) उचित वक्त पर रमेश काम नहीं किया अब वह पश्चाताप कर रहा है। इसे कहते हैं। अब पछताए होत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत।
प्रश्न 9.
‘कड़क’ में दार शब्दांश ‘कड़कदार’ शब्द बना है। इसी प्रकार नीचे दिए गए शब्दों में ‘बार’ जोड़कर नए शब्द बनाइए और उनके अर्थ भी लिखिए-
उत्तर:
10. पत्र लिखकर अपने नानाजी / दादाजी को बताइए कि बेट्टिना किस प्रकार फिर से सफलता प्राप्त कर सकी-
उत्तर:
डी०ए०वी० पब्लिक स्कूल, दिल्ली
दिनांक 25/12/20XX
आदरणीय दादाजी
सादर चरण स्पर्श।
मैं यहाँ ठीक हूँ। आशा करती हूँ कि आप भी वहाँ ठीक होंगे। दादाजी, आज मैं बेट्टिना की सफलता के बारे में बताने के लिए आपको पत्र लिख रही हूँ। बेट्टिना उन्नीस वर्ष की एक लड़की है। जिसके लिए नृत्य शौक और आय दोनों के साधन हैं। एक बार वह भयानक दुर्घटना की शिकार हो जाती है। वह जीवित बच तो जाती है किंतु उसका शरीर किसी काम का नहीं रह जाता है। एक बार उसकी एक सेविका ने उसे प्यार से समझाया कि तुम्हारा नया जन्म एक विशेष उद्देश्य के लिए हुआ है। उसकी इन बातों ने बेट्टिना की सोचने की दिशा बदल दी। वह हिम्मत जुटाकर लगातार प्रयास करती रही। उसके इसी प्रयास ने उसे उस मोड़ पर पहुँचा दिया जहाँ वह दुर्घटना से पहले थी। घर में सभी बड़ों को प्रणाम तथा छोटों को प्यार।
आपकी पोती
मधुबाला।


No comments:

Post a Comment

ANNUAL Q/A MADHURI

    अगर न नभ में बादल होते- कविता में से   1. बादल कहाँ से जल भरकर लाते हैं?  बादल सिंधुं से जल भरकर लाते हैं। 2. नभ में बादल आने पर मोर और ...