Sunday, December 28, 2025

Bettina का साहस माधुरी

 

Bettina का साहस

पाठ में से (पृष्ठ संख्या – 102 )

प्रश्न 1.किन शब्दों ने बेट्टिना की सोचने की दिशा बदल दी?
उत्तर:“तुम्हारा नया जन्म एक विशेष उद्देश्य के लिए हुआ है। ”बेट्टिना की एक सेविका के इन शब्दों ने बेट्टिना की सोचने की दिशा बदल दी।

प्रश्न 2.बिस्तर पर पड़े पड़े बेट्टिना की आँखों से आँसू क्यों बहने लगते थे?
उत्तर:दुर्घटना के बाद बेट्टिना को लगता था कि वह अब कभी नृत्य नहीं कर पाएगी। इसी बात को सोचकर बिस्तर पर पड़े पड़े उसकी आँखों से आँसू बहने लगते थे।

प्रश्न 3.बेट्टिना सफलता के शिखर पर फिर से किस प्रकार पहुँची ?
उत्तर:दृढ़ संकल्प,कठोर साधना और निरंतर प्रयास के कारण बेट्टिना सफलता के शिखर पर पहुँची ।

प्रश्न 4.नृत्य के बिना बेट्टिना का जीवन अधूरा था। कैसे?
उत्तर:नृत्यु बेट्टिना के शौक और आय दोनों के साधन थे। इसलिए इसके बिना उसका जीवन अधूरा था।

प्रश्न 5.
उचित उत्तर पर सही (✓) का निशान लगाइए-
(क) बेट्टिना लगभग कितने मीटर ऊपर उछली?
(a) तीन(b) पाँच(c) आठ
उत्तर:तीन

(ख) टेरेंस लेविस कौन थे?

(a) अध्यापक(b) नर्तक(c) चिकित्सक
उत्तर:(c) चिकित्सक

(ग) बेट्टिना के माता-पिता उसे मालिश के लिए कहाँ ले जाते थे?
(a) अस्पताल(b) तरण ताल(c) सिनेमा हाल
उत्तर:(b) तरण ताल

प्रश्न 6.

रिक्त स्थान भरकर वाक्य पूरे कीजिए।
(क) बेट्टिना _____ में प्रमुख भूमिकाएँ निभाती है।
(ख) शिक्षक बैरी उसकी _____ और दृढ़ संकल्प शक्ति से परिचित थे।
(ग) अधिक दवाओं के कारण उसके ______ में खराबी आ गई।
उत्तर:
(क) बेट्टिना नृत्य नाटिकाओं में प्रमुख भूमिकाएँ निभाती है।
(ख) शिक्षक बैरी उसकी प्रतिभा और दृढ़ संकल्प शक्ति से परिचित थे।

(ग) अधिक दवाओं के कारण उसके गुर्दों। में खराबी आ गई।

No comments:

Post a Comment

ANNUAL Q/A MADHURI

    अगर न नभ में बादल होते- कविता में से   1. बादल कहाँ से जल भरकर लाते हैं?  बादल सिंधुं से जल भरकर लाते हैं। 2. नभ में बादल आने पर मोर और ...