Friday, January 3, 2025

वाक्यांशों के लिए एक शब्द-1-15 क्वीज

वाक्यांशों के लिए एक शब्द-1-15 क्वीज

https://quizizz.com/embed/quiz/5feff35c89a964001b89a27a


https://quizizz.com/admin/quiz/5feff35c89a964001b89a27a?order=desc&sortBy=createdAt&contentType=all&quizStatus=published&term=%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%B6&searchLocale= 



कोशिश करने वालों की हार नहीं होती - भाअ

 1.खाली हाथ लौटना - असफल होना

वाक्य- पूरे दिन दूकान में काम करने के बाद भी श्याम को घर खाली हाथ लौटना पड़ा

मोहन ने परीक्षा में इतनी मेहनत की और परिणाम के दिन उसे खाली हाथ लौटना पड़ा।

किसान ने इतनी मेहनत की और अंत में उसे घर खाली हाथ लौटना पड़ा।

2.समान अर्थ वले शब्दों का मिलान कीजिए-

असफलता - हार

सिंधु - सागर

उत्साह -- उमंग

संघर्ष - युद्ध

3.पर्यायवाची शब्द लिखिए-

सिंधु - सागर समुद्र अर्नव

नौका - नाव नैया डोंगी

संघर्ष - समर रण युद्ध

4.विशेषणों का वाक्य में  प्रयोग करना-

नन्हीं -नन्हीं बच्ची को सब प्यार करते हैं।

नन्हीं चींटी दाना लेकर दीवार पर चलती है।

गहरा- यह कुआँ बहुत गहरा है। 

समुद्र बहुत गहरा है।

खाली - भिखारी को आज खाली हाथ लौटना पड़ा।

5. ई प्रत्यय लगाकर नए शब्द बनाइए-

उत्साह +ई= उत्साही         साहस  +ई=  साहसी 

बलिदान +ई= बलिदानी     परक्रम+ई=   पराक्रमी

परिश्रम+ई= परिश्रमी          उद्यम+ई= उद्यमी

6.

7.अनेक शब्दों  के लिए एक शब्द में लिखिए-

समुद्र में डुबकी लगाने वाला - गोताखोर

जो विमान चलाता है - पायलट

नाव को चलाने वाला - नाविक

जो संगीत का विशेषज्ञ हो - संगीतज्ञ 


Thursday, January 2, 2025

कोशिश करने वालों की - माधुरी

    कोशिश करने वालों की हार नहीं होती - माधुरी

कविता में से

1.कैसा व्यक्ति कभी हार नहीं सकता?

लगातार कोशिश करने वाला व्यक्ति कभी हार नहीं सकता।

2.नन्हीं चींटी से मनुष्य क्या सीख सकता है?

नन्हीं चींटी से मनुष्य यह सीख सकता है कि बार-बार असफल

होने पर उसे कभी भी निराश नहीं होना चाहिए।

3.सफलता प्राप्त करने के लिए क्या आवश्यक है?

सफलता प्राप्त करने के लिए मन का विश्वास,उत्साह और संघर्ष आदि गुण आवश्यक है।

4. गोताखोर कब सफल होता है?

सिंधु में बार-बार डुबकियाँ लगाने पर गोताखोर सफल होता है। 

भाषा की बात

1.समान अर्थ वाले शब्दों का मिलान कीजिए

कोशिश -- प्रयास, नौका ---नाव, मोती --- माणिक, रगों--- नसों

2.कविता में संयुक्त व्यंजनों का प्रयोग हुआ है-

विश्वास,स्वीकार,त्याग,उत्साह,मुट्ठी

3.चार-चार शब्द लिखिए-

संज्ञा -- नौका,चींटी,पानी,मोती,मैदान,गोताखोर,दाना,सिंधु

सर्वनाम - तुम ,इसी, उसकी,कुछ

क्रिया -- फिसलती है,चलती है,अखरता हैं,लगता है,भरता है,डर,मिलते,

विशेषण -- गहरे ,नन्हीं,दूना,खाली

कोशिश करने वालों की हार नहीं होती माधुरी interactive lesson

 निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर उत्तर दीजिए।


लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती। 

कोशिश करने वालों की हार नहीं होती। 

नन्हीं चींटी जब दाना लेकर चलती है, 

चढ़ती दीवारों पर सौ बार फिसलती है। 

मन का विश्वास रंगों में साहस भरता है, 

चढ़कर गिरना गिरकर चढ़ना न अखरता है। 

आखिर उसकी मेहनत बेकार नहीं होती, 

कोशिश करने वालों की हार नहीं होती।


1.कठिनाइयों से डरने वालों से ------- दूर चली जाती है।

असफलता  साहस  सफलता कायरता


2.कौन बार-बार गिरती और चढ़ती है?

मकड़ी,  छिपकली,  चींटी, तितली


3.किसकी मेहनत बेकार नहीं जाती ?

किसान , चींटी, शेर, पेड़


4.विश्वास का  विलोम शब्द -

साहस, भरोसा, अविश्वास, डर


5.कठिनाई का वचन बदलिए।

कठीनाइयाँ , कठिनाइयाँ, कठिनाइयां

6. एक विशेषण शब्द लिखिए।

उत्साह, अखरता, दुना, नौता.नन्हीं

7.अखरता का अर्थ क्या है?

अच्छा लगना,बुरा लगना,सफलता, साहस

8. नौका का पर्यायवाची शब्द लिखिए।

पवन, डोंगी, मल्लाह, नौका,संघर्ष


निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर उत्तर दीजिए।


डुबकियाँ सिंधु में गोताखोर लगाता है, 

जा जाकर खाली हाथ लौट आता है। 

मिलते न सहज ही मोती गहरे पानी में, 

बढ़ता दूना उत्साह इसी हैरानी में। 

मुट्ठी उसकी खाली हर बार नहीं होती. 

कोशिश करने वालों की हार नहीं होती ॥


1.समुद्र में मोती की खोज कौन करता है?

2.मोती की खोज कहाँ होती है?

3.समुद्र में डुबकी लगाने वाले को क्या कहते हैं?

4.वचन बदलो-

मुट्ठी -                                 डुबकियाँ -

5. दो विशेषण शब्द लिखिए।

6. एक प्रत्यय वाला शब्द चुनिए।

7.दो स्त्रीलिंग शब्द चुनिए।


निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर उत्तर दीजिए।


असफलता एक चुनौती है-स्वीकार करो, 

क्या कमी रह गई देखो और सुधार करो। 

जब तक न सफल हो नींद चैन को त्यागो तुम, 

संघर्षों का मैदान छोड़कर मत भागो तुम। 

कुछ किए बिना ही जय-जयकार नहीं होती, 

कोशिश करने वालों की हार नहीं होती।


1.असफलता को हमें किस रूप में  स्वीकर करना चाहिए?


2.असफलता का विलोम शब्द क्या है?


3.संघर्ष का अर्थ क्या है?


4.स्वीकार,सफल,हार,जय  का विलोम शब्द -


5.ऐसा शब्द लिखिए जिसमें उपसर्ग और प्रत्यय दोनों लगा हो।

कोशिस,सफलता,असफलता,गोताखोर


6. एक सर्वनाम शब्द लिखिए।

बेकार,साहस,तुम,खाली,कुछ,


7. नींद का पर्यायवाची शब्द लिखिए।


8.नींद का विलोम शब्द लिखिए।




-सोहनलाल द्विवेदी

शब्दार्थ: सिंधु- समुद्र, संघर्ष-युद्ध




ANNUAL Q/A MADHURI

    अगर न नभ में बादल होते- कविता में से   1. बादल कहाँ से जल भरकर लाते हैं?  बादल सिंधुं से जल भरकर लाते हैं। 2. नभ में बादल आने पर मोर और ...