Thursday, January 2, 2025

कोशिश करने वालों की हार नहीं होती माधुरी interactive lesson

 निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर उत्तर दीजिए।


लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती। 

कोशिश करने वालों की हार नहीं होती। 

नन्हीं चींटी जब दाना लेकर चलती है, 

चढ़ती दीवारों पर सौ बार फिसलती है। 

मन का विश्वास रंगों में साहस भरता है, 

चढ़कर गिरना गिरकर चढ़ना न अखरता है। 

आखिर उसकी मेहनत बेकार नहीं होती, 

कोशिश करने वालों की हार नहीं होती।


1.कठिनाइयों से डरने वालों से ------- दूर चली जाती है।

असफलता  साहस  सफलता कायरता


2.कौन बार-बार गिरती और चढ़ती है?

मकड़ी,  छिपकली,  चींटी, तितली


3.किसकी मेहनत बेकार नहीं जाती ?

किसान , चींटी, शेर, पेड़


4.विश्वास का  विलोम शब्द -

साहस, भरोसा, अविश्वास, डर


5.कठिनाई का वचन बदलिए।

कठीनाइयाँ , कठिनाइयाँ, कठिनाइयां

6. एक विशेषण शब्द लिखिए।

उत्साह, अखरता, दुना, नौता.नन्हीं

7.अखरता का अर्थ क्या है?

अच्छा लगना,बुरा लगना,सफलता, साहस

8. नौका का पर्यायवाची शब्द लिखिए।

पवन, डोंगी, मल्लाह, नौका,संघर्ष


निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर उत्तर दीजिए।


डुबकियाँ सिंधु में गोताखोर लगाता है, 

जा जाकर खाली हाथ लौट आता है। 

मिलते न सहज ही मोती गहरे पानी में, 

बढ़ता दूना उत्साह इसी हैरानी में। 

मुट्ठी उसकी खाली हर बार नहीं होती. 

कोशिश करने वालों की हार नहीं होती ॥


1.समुद्र में मोती की खोज कौन करता है?

2.मोती की खोज कहाँ होती है?

3.समुद्र में डुबकी लगाने वाले को क्या कहते हैं?

4.वचन बदलो-

मुट्ठी -                                 डुबकियाँ -

5. दो विशेषण शब्द लिखिए।

6. एक प्रत्यय वाला शब्द चुनिए।

7.दो स्त्रीलिंग शब्द चुनिए।


निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर उत्तर दीजिए।


असफलता एक चुनौती है-स्वीकार करो, 

क्या कमी रह गई देखो और सुधार करो। 

जब तक न सफल हो नींद चैन को त्यागो तुम, 

संघर्षों का मैदान छोड़कर मत भागो तुम। 

कुछ किए बिना ही जय-जयकार नहीं होती, 

कोशिश करने वालों की हार नहीं होती।


1.असफलता को हमें किस रूप में  स्वीकर करना चाहिए?


2.असफलता का विलोम शब्द क्या है?


3.संघर्ष का अर्थ क्या है?


4.स्वीकार,सफल,हार,जय  का विलोम शब्द -


5.ऐसा शब्द लिखिए जिसमें उपसर्ग और प्रत्यय दोनों लगा हो।

कोशिस,सफलता,असफलता,गोताखोर


6. एक सर्वनाम शब्द लिखिए।

बेकार,साहस,तुम,खाली,कुछ,


7. नींद का पर्यायवाची शब्द लिखिए।


8.नींद का विलोम शब्द लिखिए।




-सोहनलाल द्विवेदी

शब्दार्थ: सिंधु- समुद्र, संघर्ष-युद्ध




No comments:

Post a Comment

ANNUAL Q/A MADHURI

    अगर न नभ में बादल होते- कविता में से   1. बादल कहाँ से जल भरकर लाते हैं?  बादल सिंधुं से जल भरकर लाते हैं। 2. नभ में बादल आने पर मोर और ...