Tuesday, November 22, 2022

अँधेर नगरी Q /A

 

अँधेर नगरी Q /A
1.अँधेर नगरी में सारी चीज़ें कितने में मिलती थीं?
अँधेर नगरी में सारी चीज़ें टके  सेर  में मिलती थीं।
2. गोवर्धन दास अँधेर नगरी में ही क्यों रहना चाहता था?
गोबर्धनदास अँधेर नगरी में ही रहना चाहता था क्योंकि और जगह दिन भर भीख माँगो तो भी पेट नहीं भरता मगर यहाँ सारी चीज़ें टके सेर और सस्ती मिलती थीं।
3. फरियादी राजा के पास क्या फरियाद लेकर आया?
फरियादी राजा के पास यह फरियाद लेकर आया कि कल्लू बनिया की दीवार गिर जाने के कारण उसकी बकरी दबकर मर गई । इसलिए उसे न्याय चाहिए।
4. सिपाही गोबर्धनदास को क्यों पकड़ लेते हैं?
सिपाही गोबर्धनदास को पकड़ लेते हैं क्योंकि कोतवाल को फाँसी देने को ले गए तो फाँसी का फंदा बड़ा निकला । इस पर राजा ने हुक्म दिया कि किसी तंदरुस्त आदमी को सज़ा दी जाए ।नहीं तो न्याय नहीं होगा।
5. महंत ने गोवर्धन दास को कैसे बचाया?
महंत ने गोबर्धनदास को अपनी बुद्धिमत्ता से बचाया। उसने राजा से कहा कि इस समय ऐसी शुभ घड़ी है जो इस समय मरेगा,सीधा स्वर्ग जाएगा। तब यह सुनकर राजा फाँसी पर चढ़ गया और गोबर्धनदास बच गया।

Thursday, November 10, 2022

बुद्धिमान राजा QA

  बुद्धिमान राजा 



1.चीन का राजा भारत जाने की दिशा और रास्ता क्यों जानना चाहता था ?
चीन का राजा भारत के कलिंग प्रदेश पर आक्रमण करने के लिए उसकी दिशा और रास्ता जानना चाहता था।
2.चीन के राजा ने सैनिकों की भर्ती क्यों शुरू कर दी?
चीन  का राजा अपने राज्य का विस्तार करने के लिए सैनिकों की भर्ती शुरू कर दी।
3.वृद्ध के साथी ज़ोर-ज़ोर से क्यों रोने लगे?
वृद्ध के साथी ज़ोर-ज़ोर से  रोने लगे  क्योंकि वे चीन के राजा को यह विश्वास दिलाना चाहते थे  कि वे इस जन्म में अपनी मातृभूमि को कभी नहीं देख सकेंगे।
4.कलिंग के राजा ने गुप्त बैठक क्यों बुलाई?
कलिंग के राजा ने अपने राज्य एवं  प्रजा को चीन के राजा के आक्रमण से बचाने के लिए बुद्धिमान व्यक्तियों से विचार-विमर्श करने के लिए  एक गुप्त बैठक बुलाई।

Thursday, November 3, 2022

प्रिय पौधा भाषा अभ्यास

  प्रिय पौधा  भाषा अभ्यास

1. पाठ 'प्रिय पौधा' में आए 'र' के विभिन्न रूपों के तीन-तीन शब्द लिखिए 
आकर्षर्वश्रेष्ठ स्पर्श विद्यार्थी
प्रदर्शनी प्रयोग क्रिया सर्वश्रेष्ठ
वृक्ष नृत्य दृष्टि 
2. दिए गए संज्ञा शब्दों को विशेषण शब्दों में बदलिए 
संज्ञा शब्द       विशेषण शब्द 
(क) सरलता.  सरल
(ख) प्रसन्नता  प्रसन्न
(ग) सुख  सुखी
(घ) दया  दयालु
3. नीचे दिए गए शब्दों में कुछ शब्द उपसर्गों के योग से बने है और कुछ प्रत्ययों के योग से बने हैं। 
इन्हें छाँटकर सही वर्गों में लिखिए
 भरपेट, मिलावट, हरघड़ी, प्रतिदिन, कपूत, मोरनी, चाँदनी, अपमान, बदहाल, मधुरता, दवाखाना, गाड़ीवान 
उपसर्ग से बने शब्द - भरपेट  हरघड़ी प्रतिदिन कपूत अपमान   बदहाल,, 
प्रत्यय से बने शब्द -  मिलावट मोरनी चाँदनी   मधुरता गाड़ीवान दवाखाना, 
4. पढ़िए और समझिए 
- वह और धौर चलता है।    वह धीरे धीरे चलती है। 
. कपड़े पसंद थे, लेकिन मेरे पास पैसे कम थे। 
• वह आई थी, परंतु तुम नहीं मिले। 
कुछ शब्दों के रूप किसी भी दशा में परिवर्तित नहीं होते। हर जगह एक ही रूप में प्रयुक्त होता है। ऐसे शब्दों को 'अव्यय' कहते हैं। जैसे- कब, तब, धीरे-धीरे, कित, परंतु आजकल आदि। नीचे दिए गए अव्यय शब्दों का प्रयोग करते हुए एक-एक वाक्य बनाइए 
(क) इसलिए - वह बीमार है इसलिए स्कूल नहीं आया।
(ख)  और - माता और पिता मिलकर हमारी देखभाल करते हैं
(ग) तथा -  हरित के माता-पिता ताऊ-ताई तथा बहन भी वहाँ पहुँच गए।
(घ) किंतु -  गाय मोटी है किंतु बछड़ा दुबला है।

5. नीचे दी गई पंक्तियों को कहानी के क्रम अनुसार लिखिए 
 1. हरित प्रतिदिन पौधे की देखभाल करता था। 
 2.प्रदर्शनी के एक दिन पहले उसका पौधा चोरी हो गया।
3. हरित ने संयोजक को बताया कि उसका पौधा संगीत पर झूमता है। 
4.सर्वश्रेष्ठ पौधे का पुरस्कार हरित को मिला। 


6. नीचे लिखे शब्दों के विलोम बनाइए 
(क) सहयोग असहयोग
(ख) निश्चय  अनिश्चय 
(ग) शांत  अशांत 
(घ) धर्म  अधर्म 
(ङ) सहयोग  असहयोग 
(च) स्वीकार  अस्वीकार 
7. दिए गए वाक्यों के सामने काल का नाम लिखिए 
वाक्य काल
 (क) हरित का पौधा बड़ा हो गया था। भूतकाल
 (ख) हरित का पौधा नृत्य जैसी क्रिया करता है। वर्तमानकाल
 (ग) हरित पौधे के सामने गिटार बजाएगा।  भविष्यतकाल
(घ) बच्चों ने कहानी सुनी थी।  भूतकाल
(ङ) हम कल बाजार जाएँगे।  भविष्यतकाल
(च) दुकानदार फल बेच रहा है।  वर्तमानकाल
(छ) गाँव में एक कुआँ था।  भूतकाल

8. नीचे दो-दो शब्दों के जोड़े दिए गए हैं। यदि दोनों के अर्थ समान हैं
तो (स) पर और विपरीत  हैं तो (वि) पर घेरा लगाइए -
(क) कम-ज्यादा         वि 
(घ) शत्रु-मित्र          वि 
(ख) आदर सम्मान         स  
(ङ) हर्ष-प्रसन्नता          
(ग) नवीन पुरातन         वि 
(च) जन्मभूमि मातृभूमि   स 
9. पेड़ों को सुरक्षित रखने के लिए कोई तीन उपाय लिखिए ।
कीटनाशक दवाइयाँ डालना
खाद-पानी देना
पेड़ों को जानवरों से बचाने के लिए घेरा-बंदी करना

Wednesday, November 2, 2022

प्रिय पौधा माधुरी Q/A

 प्रिय पौधा माधुरी Q/A  

1.हरित पौधों की देखभाल किस प्रकार की?

 हरित पौधों की देखभाल बहुत लगन से की। समय पर खाद-पानी देता ।
गरमी,सरदी और तेज़ धूप से उनकी रक्षा करता था।
शाम के वक्त पौधों के पास बैठकर गिटार भी बजाया करता था।
2. ताई ने हरित को पौधों के विषय में क्या जानकारी दी?
ताई ने हरित को पौधों के बारे में यह बताया कि भारतीय
वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बसु ने अपने प्रयोगों से यह सिद्ध
कर दिया था कि पेड़-पौधों में भी मनुष्य के
समान जीवन है। वह भी मनुष्य की तरह स्पर्श इत्यादि का अनुभव करते हैं और
उनमें भी सुनने की शक्ति होती है।
3.हरित क्यों उदास दिखाई दे रहा था?
हरित उदास दिखाई दे रहा था क्योंकि उसका प्रिय
पौधा उसे दिखाई नहीं दिया , किसी ने उसे चुरा लिया था। जिसे वह पुष्प प्रदर्शनी में प्रदर्शित करने वाला था,
प्रदर्शनी से एक दिन पहले ही चोरी हो गया था। 
4.ताई ने हरित को क्या समझाया?
 ताई ने हरित को समझाया कि जिसने भी पौधा चुराया है वह उसे पुष्प प्रदर्शनी में ज़रूर लेकर आएगा हम उसे
वहाँ पकड़ लेंगे। 
5.वाक्य पूरे करो-
क. पेड़-पौधों 
ख. नृत्य 
ग. स्पर्श 

घ. पुरस्कार


शब्दार्थ: 
अधिकांश-अधिकतर, 
अनुपस्थिति- गैरहाज़िरी,
 पीठ थपथपाना-शाबासी देना,
 दृष्टि-नजर, 
वैज्ञानिक-विज्ञान के क्षेत्र में काम करने वाला,
 स्पर्श-छूना, 
पुरस्कार-ईनाम, 
विश्वास-भरोसा, 
आयोजक-प्रबंध करने वाला, 
सर्वश्रेष्ठ-सबसे अच्छा। 

ANNUAL Q/A MADHURI

    अगर न नभ में बादल होते- कविता में से   1. बादल कहाँ से जल भरकर लाते हैं?  बादल सिंधुं से जल भरकर लाते हैं। 2. नभ में बादल आने पर मोर और ...