Wednesday, November 2, 2022

प्रिय पौधा माधुरी Q/A

 प्रिय पौधा माधुरी Q/A  

1.हरित पौधों की देखभाल किस प्रकार की?

 हरित पौधों की देखभाल बहुत लगन से की। समय पर खाद-पानी देता ।
गरमी,सरदी और तेज़ धूप से उनकी रक्षा करता था।
शाम के वक्त पौधों के पास बैठकर गिटार भी बजाया करता था।
2. ताई ने हरित को पौधों के विषय में क्या जानकारी दी?
ताई ने हरित को पौधों के बारे में यह बताया कि भारतीय
वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बसु ने अपने प्रयोगों से यह सिद्ध
कर दिया था कि पेड़-पौधों में भी मनुष्य के
समान जीवन है। वह भी मनुष्य की तरह स्पर्श इत्यादि का अनुभव करते हैं और
उनमें भी सुनने की शक्ति होती है।
3.हरित क्यों उदास दिखाई दे रहा था?
हरित उदास दिखाई दे रहा था क्योंकि उसका प्रिय
पौधा उसे दिखाई नहीं दिया , किसी ने उसे चुरा लिया था। जिसे वह पुष्प प्रदर्शनी में प्रदर्शित करने वाला था,
प्रदर्शनी से एक दिन पहले ही चोरी हो गया था। 
4.ताई ने हरित को क्या समझाया?
 ताई ने हरित को समझाया कि जिसने भी पौधा चुराया है वह उसे पुष्प प्रदर्शनी में ज़रूर लेकर आएगा हम उसे
वहाँ पकड़ लेंगे। 
5.वाक्य पूरे करो-
क. पेड़-पौधों 
ख. नृत्य 
ग. स्पर्श 

घ. पुरस्कार


शब्दार्थ: 
अधिकांश-अधिकतर, 
अनुपस्थिति- गैरहाज़िरी,
 पीठ थपथपाना-शाबासी देना,
 दृष्टि-नजर, 
वैज्ञानिक-विज्ञान के क्षेत्र में काम करने वाला,
 स्पर्श-छूना, 
पुरस्कार-ईनाम, 
विश्वास-भरोसा, 
आयोजक-प्रबंध करने वाला, 
सर्वश्रेष्ठ-सबसे अच्छा। 

No comments:

Post a Comment

Activity लौह पुरुष पेज 13 शब्दार्थ

https://studio.frameworkconsulting.com/activity/99511/shared