20 कोशिश करने वालों की हार नहीं होती
प्रश्न 1.
ध्यानपूर्वक पढ़िए-
डुबकियाँ सिंधु में गोताखोर लगाता है। जा जाकर खाली हाथ लौट आता है। ‘खाली हाथ लौटना’ एक मुहावरा है, जिसका अर्थ है ‘असफल होना’। ऐसे दो वाक्य बनाइए जिनमें ‘खाली हाथ लौटना’ मुहावरे का प्रयोग हो-
उत्तर:
(क) सुरेश नौकरी की तलाश में शहर गया किंतु उसे खाली हाथ लौटना पड़ा।
(ख) पुलिस ने चोरों का पीछा किया किंतु वे भाग गए और पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा।
प्रश्न 2.
समान अर्थ वाले शब्दों का मिलान कीजिए-
प्रश्न 3.
निम्न शब्दों के पर्यायवाची लिखिए
सागर, नाव, रण, समर, समुद्र, डोंगी, अर्नव, नैया, युद्ध
(क) सिंधु – ____ ____ ____
(ख) नौका – ____ ____ ____
(ग) संघर्ष – ____ ____ ____
उत्तर:
(क) सागर समुद्र अर्नव
(ख) नाव नैया डोंगी
(ग) रण समर युद्ध
प्रश्न 4.
कविता ‘कोशिश करने वालों की हार नहीं होती’ में से किन्हीं चार विशेषण शब्दों को छाँटकर वाक्य प्रयोग कीजिए-
उत्तर:
(क) नन्हीं – नन्हीं चींटी दाना लेकर चलती है।
(ख) खाली - गोताखोर कभी-कभी खाली हात लौटता है।
(ग) दूना– असफल होने पर हमें दूना उत्साह से संघर्ष करना चाहिए।
(घ) गहरे – गहरे पानी में ही मोती मिलती है।
प्रश्न 5.
‘ई’ प्रत्यय जोड़कर विशेषण शब्द बनाइए-
उत्तर:
(क) उत्साह + ई = उत्साही
(ख) साहस + ई = साहसी
(ग) बलिदान + ई = बलिदानी
(घ) पराक्रम + ई = पराक्रमी
(ङ) परिश्रम + ई = परिश्रमी
(च) उद्यम + ई = उद्यमी
प्रश्न 6.
नीचे दी गई कविता को सही शब्दों से पूरा कीजिए-
परेशानी, नादानी, मेहनत, बात
उत्तर:
करती मेहनत चींटी रानी
कभी न करती वह नादानी
बात अगर हमने भी मानी
होगी नहीं कभी परेशानी
प्रश्न 7.
अनेक शब्दों के लिए एक शब्द लिखिए-
उत्तर:
(क) समुद्र में डुबकी लगाने वाला – गोताखोर
(ख) जो विमान चलाता है – पायलट,हवाबाज़
(ग) नाव को चलाने वाला – नाविक,मल्लाह
(घ) जो संगीत का विशेषज्ञ हो – संगीतज्ञ
प्रश्न 8.
प्रकृति से भी हमें कुछ-न-कुछ प्रेरणा मिलती रहती है। उनकी एक सूची तैयार कीजिए-
(क) सूरज – हमें समय पर जगना/उठना सिखाता है और सबके जीवन में शक्ति और प्रकाश लाता है।
(ख) नदी - नदी हमें जीवन में आगे बढ़ना सिखाती है।
(ग) फूल-फूल हमें जीवन में सुगंध फैलाना सिखाता है।
(घ) पेड़-पेड़ हमें परोपकारी बनने की सीख देता है।
प्रश्न 9.
आप अपने मित्रों के साथ मैदान में खेलते हैं और कई बार हार भी जाते हैं। तब आपको कैसा लगता है और आप अपने मन को कैसे समझाते हैं? एक अनुच्छेद के रूप में लिखिए-
उत्तर:
जब मैं अपने मित्र के साथ मैदान में खेलता हूँ तो यह सोचता हूँ कि जीत मेरी ही होगी क्योंकि हारना हमें पसंद नहीं। किंतु कभी-कभी मैं खेल में हार जाता हूँ तब मुझे बुरा लगता है। वैसी स्थिति में हम यह सोचकर मन को समझाते हैं कि खेल में हार-जीत तो होती ही रहती है। दूसरों की जीत पर हमें खुश होना चाहिए और इसी उम्मीद में रहना चाहिए कि अगली बार मेरी जीत अवश्य होगी।
No comments:
Post a Comment