प्रिय पौधा भाषा अभ्यास
http://bit.ly/472Mcxx
1. पाठ 'प्रिय पौधा' में आए 'र' के विभिन्न रूपों के तीन-तीन शब्द लिखिए
आकर्षक सर्वश्रेष्ठ स्पर्श विद्यार्थी
प्रदर्शनी प्रयोग क्रिया सर्वश्रेष्ठ
वृक्ष नृत्य दृष्टि
2. दिए गए संज्ञा शब्दों को विशेषण शब्दों में बदलिए
संज्ञा शब्द विशेषण शब्द
(क) सरलता. सरल
(ख) प्रसन्नता प्रसन्न
(ग) सुख सुखी
(घ) दया दयालु
3. नीचे दिए गए शब्दों में कुछ शब्द उपसर्गों के योग से बने है
और कुछ प्रत्ययों के योग से बने हैं।
इन्हें छाँटकर सही वर्गों में लिखिए
भरपेट, मिलावट, हरघड़ी, प्रतिदिन, कपूत, मोरनी, चाँदनी, अपमान,
बदहाल, मधुरता, दवाखाना, गाड़ीवान
उपसर्ग से बने शब्द - भरपेट हरघड़ी प्रतिदिन कपूत अपमान बदहाल,,
प्रत्यय से बने शब्द - मिलावट मोरनी चाँदनी मधुरता गाड़ीवान दवाखाना,
टी- चार्ट के माध्यम से उपसर्ग और प्रत्यय से बने शब्दों की जानकारी
4. पढ़िए और समझिए वह धीरे-धीरे चलता है। वह धीरे-धीरे चलती है। - वह क्यों गया? वे क्यों गए।
. कपड़े पसंद थे, लेकिन मेरे पास पैसे कम थे।
• वह आई थी, परंतु तुम नहीं मिले।
कुछ शब्दों के रूप किसी भी दशा में परिवर्तित नहीं होते। हर जगह एक ही
रूप में प्रयुक्त होता है। ऐसे शब्दों को 'अव्यय' कहते हैं।
जैसे- कब, तब, धीरे-धीरे, कित, परंतु आजकल आदि।
4.नीचे दिए गए अव्यय शब्दों का प्रयोग करते हुए एक-एक वाक्य बनाइए
(क) इसलिए - वह बीमार है इसलिए स्कूल नहीं आया।
(ख) और - माता और पिता मिलकर हमारी देखभाल करते हैं
(ग) तथा - हरित के माता-पिता ताऊ-ताई तथा बहन भी वहाँ पहुँच गए।
(घ) किंतु - गाय मोटी है किंतु बछड़ा दुबला है।
5. नीचे दी गई पंक्तियों को कहानी के क्रम अनुसार लिखिए
1. हरित प्रतिदिन पौधे की देखभाल करता था।
2.प्रदर्शनी के एक दिन पहले उसका पौधा चोरी हो गया।
3. हरित ने संयोजक को बताया कि उसका पौधा संगीत पर झूमता है।
4.सर्वश्रेष्ठ पौधे का पुरस्कार हरित को मिला।
6. नीचे लिखे शब्दों के विलोम बनाइए
(क) सहयोग असहयोग
(ख) निश्चय अनिश्चय
(ग) शांत अशांत
(घ) धर्म अधर्म
(ङ) सहयोग असहयोग
(च) स्वीकार अस्वीकार
7. दिए गए वाक्यों के सामने काल का नाम लिखिए
वाक्य काल
(क) हरित का पौधा बड़ा हो गया था। भूतकाल
(ख) हरित का पौधा नृत्य जैसी क्रिया करता है। वर्तमानकाल
(ग) हरित पौधे के सामने गिटार बजाएगा। भविष्यतकाल
(घ) बच्चों ने कहानी सुनी थी। भूतकाल
(ङ) हम कल बाजार जाएँगे। भविष्यतकाल
(च) दुकानदार फल बेच रहा है। वर्तमानकाल
(छ) गाँव में एक कुआँ था। भूतकाल
8. नीचे दो-दो शब्दों के जोड़े दिए गए हैं। यदि दोनों के अर्थ समान हैं
तो (स) पर और विपरीत हैं तो (वि) पर घेरा लगाइए -
(क) कम-ज्यादा वि
(घ) शत्रु-मित्र वि
(ख) आदर सम्मान स
(ङ) हर्ष-प्रसन्नता स
(ग) नवीन पुरातन वि
(च) जन्मभूमि मातृभूमि स
9. पेड़ों को सुरक्षित रखने के लिए कोई तीन उपाय लिखिए ।
कीटनाशक दवाइयाँ डालना
खाद-पानी देना
पेड़ों को जानवरों से बचाने के लिए घेरा-बंदी करना

10.आज की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए बताइए यदि पेड़-पौधे बोल पाते तो
हमसे क्या-क्या कहते? एक अनुछेद लिखिए-
आज की विषम परिस्थितियों को देखते हुए, यदि पेड़-पौधे बोल पाते, तो वे शायद बहुत दुख और वेदना
के साथ हमसे अपनी बात कहते।
"प्रिय मनुष्य, हम प्रकृति का वह अटूट हिस्सा हैं जो तुम्हें जीवन देता है, पर आज हमारी व्यथा सुनो।
क्या तुम्हें ज्ञात है कि तुम हमें कितनी तेज़ी से काट रहे हो? हमारे जंगल सिकुड़ते जा रहे हैं और तुम
अपने 'विकास' के नाम पर हमें ज़मीन से मिटा रहे हो। हमारी साँसें, जो तुम्हारी प्राणवायु हैं—
ऑक्सीजन—वह दूषित हो रही है क्योंकि तुम वायुमंडल में धुआँ और ज़हर भर रहे हो।
हम तुम्हें छाया देते हैं, फल देते हैं, तुम्हारी धरती को टूटने से बचाते हैं, फिर भी तुम हमारी कद्र क्यों
नहीं करते? जब बाढ़ आती है या गर्मी असहनीय हो जाती है, तब तुम्हें हमारी याद आती है।
हम तुमसे भीख नहीं माँग रहे, बस इतना कह रहे हैं कि हमें जीने दो। हमें काटना बंद करो,
हमारी देखभाल करो, और इस धरती को उस हरित चादर से फिर से ढँक दो जिसे हमने सदियों से
सँभाला है। हमारा जीवन तुम्हारे जीवन से जुड़ा है—हमें बचाओ, और तुम खुद को बचा लोगे।"
No comments:
Post a Comment