Sunday, August 31, 2025

पाठ 9 अजंता की सैर माधुरी

     पाठ 9 अजंता की सैर माधुरी



पाठ में से

1.अजंता की गुफाएँ किसने और क्यों बनवाई?
अजंता की गुफाएँ अजंता के  आस-पास के शहरों के  धनी व्यापारियों और किसानों ने मिलकर बौद्ध भिक्षुओं  के रहने,उपासना,पठन-पाठन और ध्यान लगाने के लिए  बनावाई थीं।

2.अजंता के चित्रों में नज़र आने वाले रंग इतने दिनों तक कैसे टिक पाए?
अजंता के बने चित्रों के रंग खनिजों से बने हैं।ये गेरू,प्योढ़ी और चूना को पीसकर गोंद के साथ मिलाकर तैयार किया जाता था।इसलिए वे आज भी कुछ समय पुराने लगते हैं और इतने दिनों तक टिक पाए हैं।

 3. उचित उत्तर पर सही (सही ) का निशान लगाइए 

(क) अनुपमा दशहरे की छुट्टियों में कहाँ गई? 

चेन्नई शिमला महाराष्ट्र 

(ख) अनुपमा सपरिवार अपने मामाजी के घर कैसे गई? 

- बस से रेलगाड़ी से . हवाई जहाज़ से


 4. पाठ के आधार पर नीचे लिखे कथनों के सामने सही (V) या गलत (x) का निशान 

लगाइए

 (क) अजंता की गुफाएँ एक अत्यंत रमणीक जगह पर बनी हुई हैं। सही

 (ख) वे लोग लंबी और पतली आँख को सुंदर नहीं मानते थे।  नहीं

(ग) अजंता के चित्र अनेक कलाकारों की मिली-जुली प्रतिभा के उत्कृष्ट नमूने हैं। सही

 (घ) हमारी संस्कृति कितनी समृद्ध है-अजंता इस बात का प्रमाण है। सही

 (ङ) अजंता में सबसे अधिक लाल रंग का प्रयोग हुआ है।  नहीं

भाषा की बात 

1. पाठ में आए इन शब्दों में उचित स्थान पर नुक्ता (.) लगाकर शब्द को दोबारा 

लिखिए 

(क) मजे (ख) हजार (ग) लेपिज (घ) ज्यादा  (ङ) सफेद

उत्तर - मज़े हज़ार लेपिज़ ज़्यादा सफ़ेद

2. नीचे पाठ में से कुछ वाक्यों के अंश दिए गए हैं। इनमें रेखांकित शब्दों का लिंग 

पहचानकर लिखिए

 वाक्य का अंश                     लिंग

 (क) तुम्हारा पत्र मिला          पुल्लिंग

.ख) सपनों की दुनिया             स्त्रीलिंग

(ग) हज़ार साल पुरानी             स्त्रीलिंग

(घ) आस-पास के शहरों         पुल्लिंग

(ङ) ध्यान लगाना              पुल्लिंग

 (च) हमारी संस्कृति            स्त्रीलिंग


3. नीचे लिखे शब्दों के विलोम शब्द पाठ में से ढूँढकर लिखिए 

(क) धीरे - तेज़

 (ख) गाँव - शहर

(ग) निर्जीव -सजीव

(घ) बाहर - अंदर

1. सांस्कृतिक धरोहरों के साथ लोग किस प्रकार का व्यवहार करते हैं? हमें किस तरह का व्यवहार करना चाहिए? नीचे दी गई तालिका में भरिए-

DAV Class 5 Hindi Chapter 9 Ajanta Ki Sair Solutions

 

जीवन मूल्य 

• आप प्रकृति का ध्यान किस प्रकार रखते हैं? 

उत्तर: मैं प्रकृति का ध्यान रखने के लिए  प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग नहीं करता हूँ और  कूड़ा इधर-उधर नहीं फेंकता हूँ।  मैं ज़्यादा से ज़्यादा पौधे लगाता हूँ।


खनिजों से बनने वाले रंग 


GERU.jpgगेरू

GLU.jpg ग्लूकोनाइट

LAPIZ.jpg लेपीज़ लजूली

क्या आप जानते हैं ?


  • अजंता की गुफाएँ कहाँ पर स्थित है ?

  • अजंता की गुफाओं का निर्माण किसने किया था ?

  • गुफाओं का आकार किसके समान प्रतीत होता है ?

  • गुफाओं में बने चित्रों का संबंध किससे है ?

  • अजंता की गुफाओं की संख्या लगभग कितनी हैं?

उत्तर
  • अजंता की गुफाएँ महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के  105 किलो मीटर दूर उत्तर में स्थित है |

  • अजंता की गुफाओं का निर्माण सातवाहन वंश एवं वाकाटक वंश के   राजाओं ने करवाया था |

  • अजंता की गुफाएँ घोड़े की नाल के समान प्रतीत होती है |

  •  गुफाओं में बने चित्रों का बौद्ध धर्म से हैं |

  • अजंता की गुफाओं की संख्या लगभग 30 हैं  |

बिरसा मुंडा -माधुरी

   बिरसा मुंडा -माधुरी 

                                              
                                            पठार plateau

                                                                              
पाठ में से 


1. मुंडा कौन हैं? वे कहाँ रहते थे?

उत्तर - मुंडा आदिवासी लोग हैं। वे झारखंड के छोटा नागपुर पठारी क्षेत्र में  रहते थे।

2. किस आंदोलन को 'सरदारी लडाई' के नाम से जाना जाता है?उत्तर -ज़मींदारों द्वारा ज़मीन हथिया लिए जाने के कारण मुंडाओं ने ज़मींदारों के खिलाफ़ जो आंदोलन चलाया वह 'सरदारी लड़ाई' के नाम से जाना जाता है।

3. मुंडा आदिवासी जंगलों की किस प्रकार रक्षा करते थे? उत्तर -.मुंडा आदिवासी जंगलों में सूखी टहनियों,पत्तियों तथा गिरी हुई डालियों को एकत्र करने के अलावा कोई भी पेड़ नहीं काटता था।इस प्रकार वे जंगलों को सुरक्षित रखते थे।

4. अंग्रेजी राज समाप्त करने के लिए बिरसा मुंडा ने क्या-क्या किया? उत्तर -अंग्रेज़ी राज समाप्त करने के लिए बिरसा मुंडा ने सभी मुंडाओं को सलाह दी कि वे किसी को भी लगान नहीं देंगे और अंग्रेज़ी हुक्म को नहीं मानेंगे। उन्होंने लोगों को बताया कि महारानी विक्टोरिया का राज खत्म हो गया है और मुंडा राज  शुरू हो गया है। 


भाषा की बात 
1.नुक्ता वाले शब्द - 
आज़ादी  गिरफ़तारी  अंग्रेज़  ज़मीन तीरंदाज़ सज़ा खलाफ़ फ़ैसला
2.संयुक्त क्रिया- 
क)अंग्रेज़ सरकार परेशान हो गई।
ख)उनके कुछ साथियों पर मुकदमा चलाया गया।
3.शब्दों मे  'र' का प्रयोग कीजिए-
दुर्भाग्यपूर्ण  अंग्रेज़ों  क्रांतिकारी  विद्रोह दर्ज

कुछ करने के लिए 
1. राज्य का नाम            आदिवासी जनजाति
 झारखंड                        मुंडा
बिहार                             सांथाली
ओडिशा                            कंध
आंध्रप्रदेश                         गोंड
अरुणाचल प्रदेश                 गारो


मुंडा
Image result for मुंडा आदिवासीImage result for मुंडा आदिवासी

सांथाली

Image result for सांथाली  Image result for सांथाली

कंध आदिवासी
Image result for कंध आदिवासी  Image result for कंध आदिवासी
Image result for कंध आदिवासी  Image result for कंध आदिवासी

गोंड आदिवासी
Image result for गोंड आदिवासी  Image result for गोंड आदिवासी


गारो आदिवासी
Image result for गारो आदिवासी Image result for गारो आदिवासी

Image result for गारो आदिवासी  Image result for गारो आदिवासी

काला पानी की सज़ा

Image result for काला पानी की सजा क्या होता है  Image result for काला पानी की सजा क्या होता है Image result for काला पानी की सजा क्या होता है Image result for काला पानी की सजा क्या होता है  Image result for काला पानी की सजा क्या होता है  Image result for काला पानी की सजा क्या होता है Image result for काला पानी की सजा क्या होता है Image result for काला पानी की सजा क्या होता है

सेल्युलर जेल का निर्माण 
सेल्युलर जेल का निर्माण पोर्ट ब्लेयर में जो की अंडमान निकोबार द्वीपसमूह की राजधानी हैं यहीं पर सेल्युलर बनाई गई थी. इस जेल को बनाने में किसी हिन्दुस्तानी का नहीं बल्कि अंग्रेजो का हाथ था. साल 1857 की पहली क्रांति के दौरान अंग्रेजो के दिमाग में सेल्युलर जेल बनाने की योजना आई थी. दरअसल इस जेल का बनाने का मकसद स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों को कैद कर यहाँ बंदी बानाने का मकसद था. पूरी योजना के साथ इस जेल का निर्माण किया गया था. सन्न 1896 में इस जेल को बनाने का काम शुरू किया गया था. इस जेल को बनाने में लगभग 10 लगे थे. इस के बाद सन्न 1906 में यह जेल पूरी तरह से बन कर तैयार हो गई थी.
इस 3 मंजिल और 7 शाखाएँ वाली जेल में 696 सेल मौजूद थे. इस जेल के हर सेल का आकार 4.5 मीटर × 2.7 मीटर था. इस जेल के हर सेल के 3 मीटर ऊँची एक खिड़की भी बनाई गई थी. बैसे तो इस खिड़की का आकार इतना है की कोई भी आसानी से इस खिड़की से भाग सकता है. लेकिन जेल के चारों तरफ पानी होने के कारण यह असंभव था. इस जेल के 7 शाखाओं के बीच में एक टावर बनाया गया था जिस पर से इस जेल के कैदियों पर नज़र रखी जा सके इसी के साथ इस टावर पर एक घंटा भी लगाया गया था इस घंटे को कोई ख़तरा होने पर बजाया जाता था. इस जेल को बनाने में लाल ईंटो का उपयोग किया गया था इन ईंटो को बर्मा से लाया गया था. सेल्युलर जेल को बनाने में 5 से 17 लाख रूपये का खर्चा आया था.सेल्युलर जेल को काला पानी की साजा की जेल क्यों कहा जाता है 
दरअसल सेल्युलर जेल में जिस भी कैदी को सजा भुगतने के लिए भेजा जाता था. उसे बोल-चाल की भाषा में कहते थे की इसे काला पानी की सजा दि गई है. अब आप के मन में प्रश्न अ रहा होगा की इसे काला पानी की सजा क्यों कहते हैं. दरअसल यह जेल भारत की भूमि से हजारों किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. इसी के साथ इस जेल के चारों तरफ पानी ही पानी है. इस जेल में हर कैदी के लिए एक सेल था इस लिए इस जेल को सेल्युलर जेल कहते हैं इससे होता यह की कोई भी कैदी आपस में बात न कर पाए. इसी के साथ इस जेल में कैदियों को बेड़ियों से बांध कर रखा जाता था. साथ ही कैदियों से कोलुओ द्वारा तेल भी पिलवाया जाता था.
देश के इन क्रांतिकारीयों को मिली थी काले पानी की सजा
सेल्युलर जेल में सजा काटने वाले क्रांतिकारियों में से गोपाल भाई परमानन्द, वामन राव जोशी, दीवान सिंह, एस.
चंद्र चटर्जी, मौलाना फजल ए हक खैराबादी, योगेंद्र शुक्ला, मौलाना अहमदुल्लाह, मौलवी अब्दुल रहीम सादिकपूरी, सोहन सिंह, अहमदुल्लाह, विनायक दामोदर सावरकर, और दत्तबटुकेश्वर  के नाम शामिल हैं.
भारत सरकार ने सन्न 1979 में सेल्युलर जेल को एक राष्टीय स्मारक घोषित कर दिया था. वर्तमान में कोई भी भारतीय इस जेल में घूमने जा सकता है और देश के क्रांतिकारियों पर हुए जुल्म को भी देख सकतें हैं.

बातचीत के लिए
3.क्रांतिकारियों के बारे में जानकारी

१८५७ के क्रांतिकारियों की सूची

Jump to navigationJump to search


विषय सूची

Image result for मंगल पांडे  मंगल पांडे 1857 की क्रांति के महानायक थे। ये वीर पुरुष आज़ादी के लिये हंसते-हंसते फ़ंासी पर लटक गये। इनके जन्म स्थान को लेकर शुरू से ही वैचारिक मतभेद हैं। कुछ इतिहासकारों का मानना है कि इनका जन्म जुलाई 1827 में उत्तर प्रदेश (बालिया) जिले के सरयूपारी (कान्यकुब्ज) ब्राह्मण परिवार में हुआ। कुछ इतिहासकार अकबरपुर को इनका जन्म स्थल मानते हैं। इनके पिता का नाम दिवाकर पांडे था जो कि भूमिहार ब्राह्मण थे।
बड़े होकर वे कलकत्ता के बैऱकपुर की नेटिव इनफ़ेन्ट्री में सिपाही के पद पर नियुक्त हुए। वहां से 1849 में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की सेना में भर्ती हुए। उस समय इनकी आयु 22 साल की थी। मंगल पांडे शुरू से ही स्वतंत्रता प्रिय व धर्मपरायण व्यक्ति थे। वे इनकी रक्षा के लिये अपनी जान भी देने के लिये तैयार रहते थे।
जब वे सेना में थे तो एक दिन दमदम के निकट कुएं से पानी भर रहे थे तब एक निम्न जाति के व्यक्ति (अछूत) ने उनसे लोटा मांगा तो उन्होंने देने से इंकार कर दिया तब उस निम्न जाति के व्यक्ति ने कहा की आप मुझे (अछूत होने के कारण) लोटा मत दो लेकिन जब फ़ौज में गाय व सूअर की चर्बी वाले कारतूसों का उपयोग करना पड़ेगा तो आप अपने धर्म को कैसे बचाओगे। ये बात सुनकर मंगल पांडे का दिमाग ठनका। उन्होंने सोचा अब या तो धर्म छोड़ना पडे़गा या विद्रोह करना पड़ेगा। फ़िर तय किया की प्राण भले ही जाये पर धर्म नहीं छोडूंगा। फ़लस्वरू प नेताओं द्वारा निश्चित तिथि से पहले ही उन्होंने विद्रोह का बिगुल बजा दिया। अंत में 31 मई को सारे देश में क्रांति की शुरू आत हो गई। इस क्रांति की शुरू आत परेड़ मैदान में हुई थी। 29 मार्च की एक शाम को बैरकपुर में मंगल पांडे ने अपनी रेजिमेंट के लेफ़्टिनेन्ट पर हमला कर दिया। सेना के जनरल ने सब सिपाहियों को मंगल पांडे़ को गिरफ़्तार करने का आदेश दिया, परन्तु किसी ने आदेश नहीं माना। इस पर मंगल पांडे़ ने अपने साथियों को विद्रोह करने के लिये कहा, लेकिन किसी ने भी उनका साथ नहीं दिया।
इस क्रांति में मंगल पांडे ने कई ब्रितानी सिपाहियों व अधिकारियों को मौत के घाट उतारा व हिम्मत नहीं हारी। जब अंत में अकेले हो गये तो उन्होंने ब्रितानियों के हाथ से मरने के बजाय खुद मरना स्वीकार किया। उन्होंने खुद को गोली मार दी और बुरी तरह से घायल हो गये। कुछ समय तक अस्पताल में उनका इलाज चला।
ब्रिटिश सरकार ने 8 अप्रैल 1857 को मंगल पांडे का कोर्ट मार्शल किया व उनको फ़ांसी पर चढ़ा दिया। रेजिमेन्ट के जिन सिपाहियों ने मंगल पांडे का विद्रोह में साथ दिया ब्रिटिश सरकार ने उनको सेना से निकाल दिया और पूरी रेजिमेन्ट को खत्म कर दिया। अन्य सिपाहियों ने इस निर्णय का विरोध किया। वे इस अपमान का बदला लेना चाहते थे। इसी विरोध ने 1857 की क्रांति को हवा दी धीरे -धीरे ये लहर हर जगह फ़ैलती गई। इलाहाबाद, आगरा आदि स्थानों पर तोड़फ़ोड़ व आगजनी की घटनाएँ हुई। नेताओं द्वारा तय की गई तिथि से पहले क्रांति की शुरू आात करने के कारण शायद यह क्रांति विफ़ल हो गई। फ़िर भी हम शहीद मंगल पांडे के बलिदान को कभी भी भुला नहीं पायेंगे ।
Bhagat Singh 1929 140x190 भगत सिंह (जन्म: २८ सितम्बर १९०७[a] , मृत्यु: २३ मार्च १९३१) भारत के एक प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी क्रांतिकारी थे। चन्द्रशेखर आजाद व पार्टी के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर इन्होंने देश की आज़ादी के लिए अभूतपूर्व साहस के साथ शक्तिशाली ब्रिटिश सरकार का मुक़ाबला किया। पहले लाहौर में साण्डर्स की हत्या और उसके बाद दिल्ली की केन्द्रीय संसद (सेण्ट्रल असेम्बली) में बम-विस्फोट करके ब्रिटिश साम्राज्य के विरुद्ध खुले विद्रोह को बुलन्दी प्रदान की। इन्होंने असेम्बली में बम फेंककर भी भागने से मना कर दिया। जिसके फलस्वरूप इन्हें २३ मार्च १९३१ को इनके दो अन्य साथियों, राजगुरुतथा सुखदेव के साथ फाँसी पर लटका दिया गया। सारे देश ने उनके बलिदान को बड़ी गम्भीरता से याद किया।


ANNUAL Q/A MADHURI

    अगर न नभ में बादल होते- कविता में से   1. बादल कहाँ से जल भरकर लाते हैं?  बादल सिंधुं से जल भरकर लाते हैं। 2. नभ में बादल आने पर मोर और ...