Sunday, June 29, 2025

पेड़- भाषा अभ्यास

   पेड़-  भाषा अभ्यास

  1. पेड़ कविता में से कोई पाँच संज्ञा शब्द छाँटकर लिखिए-

बिस्तर, चाय, चिड़िया, थाली, बीज

2. काम वाले शब्द - क्रिया शब्द

भागेंगे, पिएँगे, नाचेंगे, खाएँगे, खुजाएगी, खेलेंगे

3.क) आसमान में पतंग उड़ रहा है ।

ख) एक आदमी बारिश में छाता लेकर जा रहा है ।

ग) किसान हल चला रहा है ।

4. सर्वनाम शब्द-  मैं, वे, तू ,तुम, मुझे, तुम्हें ,उस, यह

5. वचन बदलिए-  क) चादर- चादरें   ख) आँखें -आँख

ग) तारों की- तारे की       घ) सपने में -सपनों में

6. विपरीत अर्थ वाले शब्द लिखिए-

क) सुंदर- कुरूप    ख) नई -पुरानी    ग) नम - शुष्क

घ) छाव -धूप     

7. पर्यायवाची शब्द लिखिए-

क) घर- मकान गृह भवन      ख) पक्षी- खग चिड़िया पंछी

ग) पेड़ -वृक्ष तरु पादप       घ) धरती-ज़मीन,धरा,भूमि     

ङ) आँख- चक्षु नेत्र नयन 

8.परसर्ग(कारक चिह्न) -वाक्य में संज्ञा  शब्दों का क्रिया से संबंध बताने के लिए कुछ चिह्नों का जैसे को,में,के से 

का प्रयोग  किया जाता है। इन्हें परसर्ग(कारक चिह्न) कहते हैं।

क) पंछी घर को लौटेंगे।

ख) अपने बिस्तर में पड़े हुए हैं।

ग) धरती के रोशनदानों से चोरी-चोरी झाँकेंगे।

9. नीचे दिए गए वाक्यों को पढ़िए और लिखिए कि काम को कौन कर रहा है-

      वाक्य                          काम /क्रिया                 करने वाला

क) बच्चे छाँव में खेलेंगे ।     बच्चे                                  खेलेंगे                                                                            

ख) सभी पेड़ सो जाएँगे ।    पेड़                                      जाएँगे                                             

ग)सूरज ने बीजों को उठाया ।   सूरज                              उठाया                                       


10. नीचे दिए गए वाक्यों में कर्ता कारक के नीचे रेखा खींची है-

क)हवा  कहेगी झूम-झूम ।

ख) पंछी घर को लौटेंगे ।

ग) गइया ने पीठ खुजाई ।

घ) चंदा चमकेगा ।

ह) बच्चे छाँव में खेलेंगे ।


Friday, June 27, 2025

पेड़ कविता Q/A

     पेड़ कविता Q/A

बीज से पौधे बनने की प्रक्रिया 
https://www.facebook.com/watch/?v=483882878633175

1.कविता में किसकी दिनचर्या का वर्णन किया गया है?
कविता में पेड़ की दिनचर्या का वर्णन किया गया है।

2.हज़ारों बीज आँखें मींचकर क्या कर रहै हैं?
हज़ारों बीज आँखें मींचकर नम मिट्टी की चादर ओढ़कर अपने बिस्तर पर सो रहे हैं।

3.पेड़ किस समय कैसे खाना खाएँगे?
पेड़ दोपहर के समय भरी धूप में पत्तों की थाली से खाना खाएँगे।
4.शाम होने पर पक्षी क्या करते हैं?
शाम होने पर पक्षी अपने- अपने घोंसले में लौट आते हैं और सुख -दुख के किस्से बतियाकर सो जाते हैं।

5. रात को सोते समय पेड़ कौन-से सपनों  में खो जाएँगे?
रात को सोते समय पेड़ हरी-भरी धरती के सुंदर सपनों में खो जाएँगे।

7. क) चादर तानना- मिट्टी के नीचे सोना
ख)महटियाए से -   मिट्टी से ढके हुए 
ग)जुगनू की लपर-झपर - जुगनू की तरह टिमटिम करती रोशनी
घ)पत्तों की थाली से खाना खाना- सूरज की किरण से पत्ते पेड़ के लिए खाना बनाते हैं।

बीज पेड़ कैसे बन जाते हैं?
Image result for बीज से पेड़


अलग-अलग तरह के पेड़ के चित्र-

Image result for पेड़ का चित्र और नाम  बरगद  Image result for पेड़ का चित्र और नाम Image result for पेड़ का चित्र और नाम

चिनार Image result for पेड़ का चित्र और नाम

बबूल Image result for पेड़ का चित्र और नाम


Monday, June 23, 2025

लौह पुरुष - शब्दार्थ

                                 लौह पुरुष - शब्दार्थ

दृढ़ता - मज़बूती

क्षण - पल,लम्हा

काम-काज  - कार्य

उदास - मायूस,दुखी

बटोर -समेट

आशा -उम्मीद

आज्ञाकारी - बात मानने वाला

बाधा - अड़चन

अनुमति - आज्ञा

स्वर - वाणि

प्रसिद्ध - विख्यात

आजीवन - पूरा जीवन

लौह पुरुष - भाषा अभ्यास

  लौह पुरुष - भाषा अभ्यास 

1. संज्ञा शब्द -

क) विट्ठल, मंबई, पिता, देश, सरदार,  पटेल 

2.व्यक्तिवाचक संज्ञा - विट्ठल, मुंबई सरदार पटेल

3.     जातिवाचक संज्ञा       व्यक्ति वाचक संज्ञा

क)   नदी                             गंगा      यमुना

ख) पेड़                                आम      केला

ग) आदमी                             रमेश     सुरेश

घ)लड़की                              गीता    चम्पा

ङ)गाँव                                 हरिपुर   गोविंदपुर

4. नीचे दी गई वर्ग पहेली में से उचित संज्ञा शब्द छाँटकर वाक्य पूरे कीजिए-

क) कमल सदा कीचड़ में ही खिलता है ।

ख) फूल के साथ काँटे भी होते हैं ।

ग) राहुल ने गेंद ऊपर उछाली ।

घ) भवन पर रोशनी की ।

ङ) भारतीय सेना ने विजय प्राप्त की ।

च) मुझे लीची खाना अच्छा लगता है ।

5. नीचे दिए गए अनेक शब्दों के स्थान पर एक संज्ञा शब्द लिखिए-

जिसके आने की तिथि निश्चित ना हो-अतिथि

जो भारत में रहता हो-                 भारतीय

जहां छात्र रहते हो -                     छात्रावास

नगर में रहने वाला-                     नागरिक

एक माह में होने वाला -                मासिक

6. सर्वनाम शब्द को छाँटकर लिखिए-

मैं आगे पढ़ना चाहता हूं ।

मुझे पढ़ने की अनुमति दे दीजिए ।

मेरे आने के बाद तुम चले जाना ।

देश उन्हें लौह पुरुष के नाम से याद करता है ।

वह दिन आया ।

उत्तर- मैं मुझे मेरे तुम उन्हें वह

7. नीचे दिए गए अनुच्छेद को सही सर्वनाम शब्दों से पूरा कीजिए-

 एक दिन खुश होकर पेड़ ने चिड़िया को दो फूल दिए । वे बहुत सुंदर थी । चिड़िया ने सोचा," मैं एक फूल माली को दे दूँगी ।" वह पंख फड़फड़ाए और उड़ चली, माली के पास। उड़ते -उड़ते उसे एक बगीचा नजर आया। उसमें भी सुंदर फूल खिले थे। उनकी खुशबू से पूरा बगीचा महक रहा था। तभी उसे माली नजर आया। वह माली के पास पहुँची और पूछा," आप कैसे हैं? मैं आपके लिए फूल लाई हूँ। उसने चिड़िया से फूल लिया और उसे धन्यवाद कहा ।

8.सही जगह पर  बंदु  (ं) या चंद्रबिंदु  (ँ)  लगाइए-

करूँगा     स्वतंत्रता     पहुँचा     संबंध     आशाएँ     प्रारंभ     गाँधी     आँसू

9.बहुवचन रूप से वाक्य पूरा कीजिए-

क) मेरी दोनों आँखों में जलन हो रही है ।

ख) नानी मुझे कहानियाँ सुनाती है ।

ग) राहुल की परीक्षाएँ चल रही हैं ।

घ) नेता जी ने अनेक सभाओं में भाषण दिए ।

च) बच्चे पढ़ रहे हैं ।


Friday, June 20, 2025

लौह पुरुष Q/A

    

लौह पुरुष को क्लिक कीजिए-
पाठ में से
1.वल्लभ भाई को देश किस  नाम से याद करता है? क्यों ?
वल्लभ भाई को देश लौह पुरुष के नाम से याद करता है क्योंकि वह बचपन से ही बहुत दृढ़ निश्चयी थे। जो बात एक बार ठान लेते थे,उसे पूरा करके ही दम लेते थे।

2.वल्लभ भाई पटेल ने अपने जीवन के विषय में कब  निर्णय ले लिया था?
दसवीं कक्षा तक आते-आते सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अपने जीवन के विषय में निर्णय ले लिया था।

3.वल्लभ भाई स्वतंत्रता संग्राम से किस प्रकार जुड़े?
वल्लभ भाई गाँधी जी  के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों से प्रभावित होकर घर-परिवार तथा वकालत छोड़कर स्वतंत्रता संग्राम में कूद पड़े।

4.सरदार पटेल ने अहमदाबाद की सभा में क्या कहा?
"अगर कल सब नेता बंदी बना लिए जाएँ तब भी स्वतंत्रता संग्राम जारी रखना।मर जाना पर आगे बढ़ाया हुआ कदम पीछे नहीं हटाना।"

5.स्वतंत्र भारत में सरदार पटेल का सबसे बड़ा योगदान क्या है?
वल्लभ भाई ने प्रेम,दृढ़ता और संकल्प शक्ति से  562 रियासतों को भारत में विलय के लिए मना लिया।उनके प्रयासों से एक नए और सुदृढ़ राष्ट्र का निर्माण हुआ। उनकी महानता और लौह के समान दृढ़ता के लिए देश उन्हें याद करता है।

6.किसने , किससे कहे ?
क)काका ने वल्लभ से
ख)वल्लभ ने पिता से
ग)विट्ठल ने वल्लभ से
घ)वल्लभ ने विट्टल से

7.वाक्य पूरे कीजिए-
क) खेत  ख)बचपन  ग) उद्देश्य  घ)बड़ा  ङ)लिफ़ाफ़ा   च) सरदार

ANNUAL Q/A MADHURI

    अगर न नभ में बादल होते- कविता में से   1. बादल कहाँ से जल भरकर लाते हैं?  बादल सिंधुं से जल भरकर लाते हैं। 2. नभ में बादल आने पर मोर और ...