Tuesday, December 31, 2024
राष्ट्रीय ध्वज / हमारा झंडा (अनुच्छेद लेखन)
राष्ट्रीय ध्वज / हमारा झंडा
हमारा राष्ट्रीय झंडा तिरंगा है। यह हमारे देश की शान है। इसके तीन रंग अपनी-अपनी कहानी कहते हैं। तिरंगा हमें वीरता, शांति और समृद्धि का संदेश देता है। झंडे का केसरिया रंग वीरता का प्रतीक है और सफ़ेद रंग हमें शांति का संदेश देता है। हरा रंग हमारे खेतों की खुशहाली के गीत गाता है। झंडे के बीच अशोक का धर्म चक्र बना है। हमारा देश शांति में विश्वास रखता है। हमारा देश खेती प्रधान है। यहाँ किसान मेहनत करके धरती में अनाज उत्पन्न (पैदा) करते हैं। हमारे देश में हर धर्म और जाति के लोग प्रेम से रहते हैं। सब मिलजुल कर देश की उन्नति के लिए काम करते हैं। तिरंगा झंडा हमारे देश की शान है। हम सब इसका आदर करते हैं।
क) किसे हमारे देश की शान कहा गया है?अ
ख) तिरंगा झंडा हमें क्या संदेश देता है?
ग) झंडे के बीच में क्या बना है?
घ) हमारे देश में लोग कैसे रहते हैं?
ङ) हरा रंग किसका प्रतीक है?
Monday, December 30, 2024
स्वामी दयानंद सरस्वती (अनुच्छेद )
स्वामी दयानंद सरस्वती (अनुच्छेद )
स्वामी दयानंद सरस्वती का जन्म सन् 1824 ई. को गुजरात टंकरा नामक स्थान पर हुआ था । स्वामी जी का बचपन का नाम मूल शंकर था । स्वामी जी ने अपनी प्रारभिक शिक्षा संस्कृत भाषा में ग्रहण की। उस समय भारत विदेशी शासन के अधीन था ।समाज में फैली कुरीतियों एवं अंधविश्वास को देखकर उनका मन विचलित हो जाता था । स्वामी जी ने 21 वर्ष की आयु में ही अपने घर-परिवार को छोड़कर वैराग्य धारण कर लिया । इसी दौरान मथुरा में सन्त विरजानंद जी से इनकी मुलाकात हुई । स्वामी दयानंद उन्हें अपना गुरु मान लिया। उन्होंने समस्त वेदों व उपनिषदों का अध्ययन किया । अपने देश-भ्रमण के दौरान ही उन्होंने आर्य-समाज की स्थापना की। उनमें देश-प्रेम व राष्ट्रीय भावना कूट-कूटकर भरी हुई थी।समाज में व्याप्त बाल-विवाह जैसी कुरीतियों का उन्होंने खुले शब्दों में विरोध किया।स्वामी दयानंद सरस्वती जी को अपनी मातृभाषा हिंदी से विशेष लगाव था।उनका संपूर्ण जीवन तप और साधना पर आधारित था। उन्हें राष्ट्र कभी भी भूला नहीं पाएगा।
अपठित गद्यांश - समय का महत्व
समय का महत्व
प्र.5 निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्नों के उत्तर लिखिए:-
संत कबीर ने ठीक ही कहा था ‘काल करे सो आज कर, आज करे सो अब” क्योंकि समय किसी की प्रतीक्षा नहीं करता। जो व्यक्ति आज का काम कल के लिए टाल देता है. वह बाद मैं पछताता ही रह जाता है। बुद्धिमान व्यक्ति समय का मूल्य जानते हैं। वे अपने सभी कार्य समय पर करते हैं और सफलता की सीढ़ियाँ चढ़ते जाते है। आलसी और मूर्ख व्यक्ति कल की प्रतीक्षा करते रहते हैं पर उनका कल कभी नहीं आता। समय मुट्ठी में बन्द रेत की तरह होता है. जिसे जितना पकड़ो उतना ही हाथ से फिसलता चला जाता है। समय की परवाह न करने वाले विद्यार्थी भी बाद में पछताते हैं। अतः हमें समय का सदुपयोग करना चाहिए।
(1)समय किसकी पतीक्षा करता है?
(2) कल की प्रतीक्षा कोन करते
(3) “मूर्ख” शब्द का विलोम लिखे।
(4) समय की परवाह न करने वाले बाद में________है।
(5) समय को किसके साथ तुलना किया गया है?
(6) समय का मूल्य कौन जानता है?
(1)समय किसकी पतीक्षा करता है?
(क) व्यक्ति की (ख) अवसर की
(ग) छात्र की (घ) किसी की नहीं
(2). कल की प्रतीक्षा कोन करते है?
(क) आलसी (ख) मुर्ख
(ग) उपरोक्त दोनों (घ) इनमें से कोई नहीं
(3) “मूर्ख” शब्द का विलोम लिखे।
(क) साहसी। (ख) बलवान,
(ग) बुद्धिमान (घ) आलसी
(4). समय की परवाह न करने वाले बाद में________है।
(क) खुश रहते (ख) पछताते
(ग) भ्रम में रहते (घ) सोते है
Saturday, December 28, 2024
MARK DISTRIBUTION AND PORTION FOR ANNUAL EXAMINATION (2024-25)
MARK DISTRIBUTION AND PORTION FOR ANNUAL EXAMINATION (2024-25)
ANNUAL
EXAM (F.M. 50) 2ndWeek of February 2025
भाषा माधुरी-5 (पाठ-10 और पाठ - 12
से 20 ) अक्टूबर से फरवरी तक के पढ़ाए गए पाठ ।
पत्र लेखन, अपठित गद्यांश, अनुच्छेद लेखन,
व्याकरण-विशेषण,वचन,मुहावरे-16-30,क्रिया,कारक,वाक्यांशों के लिए एक शब्द,
|
खंड-क (पठन-5अंक) |
||||||||||||||||
|
1. अपठित गद्यांश-(100 से 120 शब्दों में)
5 अंक |
||||||||||||||||
|
|
||||||||||||||||
|
खंड -ख(लेखन -10
अंक) |
||||||||||||||||
|
2.(क) अनुच्छेद लेखन -
5 अंक
|
||||||||||||||||
|
(ख) पत्रलेखन-
5 अंक |
||||||||||||||||
|
खंड-ग (व्याकरण -15
अंक) |
||||||||||||||||
|
ANNUAL EXAM |
||||||||||||||||
|
|
|
खंड-घ (पाठ्यपुस्तक-20 अंक |
|
|
10 |
कविता से लघु उत्तरीय प्रश्न कविता से जुड़े ३ सवाल होंगे ।
प्रत्येक प्रश्न 1-1 अंक के होंगे।
|
(3) |
|
11 |
गद्य पाठ से लघु उत्तरीय
प्रश्न -
इसमें गद्य से जुड़े किन्ही 6 सवालों से छात्रों को 5 सवालों के उत्तर देने होंगे । इनमें से एक प्रश्न HOTS का होना चाहिए। हर प्रश्न 2 अंक के होंगे। |
(10) |
|
12 |
खाली स्थान भरिए । (भाषा माधुरी से)
|
(4) |
|
13 |
मूल्य परक प्रश्न
इसमें गद्य से जुड़े दो मूल्य
परक प्रश्न दिए जाएँगे । छात्रों को एक उत्तर लिखना होगा । |
(3) |
V Higher Hindi
सामान्य निर्देश
• इस प्रश्नपत्र में चार पेज़
में कुल 13 प्रश्न हैं ।
·
इस प्रश्नपत्र में पाँच खंड हैं ।
• खंड-क 5 अंक का ,खंड-ख 5 अंक का ,खंड-ग 15 अंक का ,खंड-घ
25 अंक का तथा खंड-ङ 04 अंक का है ।
• प्रश्नों के सभी उपभागों के उत्तर साफ और सुंदर अक्षरों में लिखिए ।
• आंतरिक विकल्प प्रश्न – प्रश्न संख्या 2,8,12,13
• अनिवार्य प्रश्न - प्रश्न संख्या 1,3 से 7,10 से 11 ।
• उत्तर लिखने से पहले सभी प्रश्नों को ध्यान से पढ़िए ।
·
peeB®e ues efkeÀ Fme ÒeMve he$e ceW kegÀue
efceuee keÀj ______heVes nQ ~
ANNUAL Q/A MADHURI
अगर न नभ में बादल होते- कविता में से 1. बादल कहाँ से जल भरकर लाते हैं? बादल सिंधुं से जल भरकर लाते हैं। 2. नभ में बादल आने पर मोर और ...
-
https://quizizz.com/join?gc=62186180
-
प्रिय पौधा माधुरी शब्दार्थ: https://studio.frameworkconsulting.com/activity/91548/shared अधिकांश- अधिकतर अनुपस्थिति- गैरहा...
-
लौह पुरुष लौह पुरुष को क्लिक कीजिए- पाठ में से 1.वल्लभ भाई को देश किस नाम से याद करता है? क्यों ? वल्लभ भाई को देश लौह पुरुष के नाम से...