Monday, October 28, 2024

बुद्धिमान राजा Q/A

 1.चीन का राजा भारत जाने की दिशी और रास्ता क्यों जानना चाहता था?

चीन का राज भारत पर आक्रमण करने के लिए इसकी दिशा और रास्ता जानना चाहता था।

2.चीन के राजा ने सैनिकों की भर्ती क्यों शुरू कर दी?

चीन के राजा ने  अपने राज्य का विस्तार करने के लिए सैनिकों की भर्ती शुरू कर दी। 

3.वृद्ध के साथी ज़ोर-ज़ोर से क्यों रोन लगे?

वृद्ध के साथियों को जब यह लगा कि वे अब इस जन्म में अपनी मातृभूमि भारत को कभी नहीं देख सकेंगे तब यह सोचकर वे ज़ोर-ज़ोर से रोने लगे।

4.कलिंग के राजा ने गुप्त बैठक क्यों बुलाई?

कलिंग के राजा ने अपने राज्य को चीन के राजा के आक्रमण से बचाने के लिए बुद्दिमान व्यक्तियों से विचार-विमर्श करने के लिए गुपत बैठक बुलाई।

5.क ) बुद्दिमान व्यक्तियों ने किलिंग के राजा से कहा।

ख) चीन के राजा ने बंदियों से कहा।

ग) दूसरे वृद्ध व्यक्ति ने चीन के राजा से कहा।






Friday, October 18, 2024

जगदीश चंद्र बसु

 साल 1901 में 10 मई को भारतीय वैज्ञानिक सर जगदीश चंद्र बोस ने साबित कर दिया था कि पेड़-पौधों में भी जीवन होता है.


plants
साल 1901 में 10 मई को भारतीय वैज्ञानिक सर जगदीश चंद्र बोस ने साबित कर दिया था कि पेड़-पौधों में भी जीवन होता है.
1. बोस ने आविष्‍कार क्रेस्‍कोग्राफ के जरिए ये करके दिखाया, जिसमें बाहरी तब्‍दीली पर पेड़-पोधों की 
प्रतिक्रिया रिकॉर्ड की गई.
2. पौधों में जीवन साबित करने का ये प्रयोग लंदन की रॉयल सोसाइटी में हुआ और दुनिया बोस का लोहा मान गई.
3. एक पौधे की जड़ ब्रोमाइड में डाली गई. पौधे की धड़कन स्‍क्रीन पर एक चिन्‍ह के रूप में दिख रही थी. जिसे उपकर ण के जरिए देखा गया. कुछ देर बाद ही ये अनियमित होने लगी.

4. थोड़े वक्‍त के बीतते ही पौधे की जान दिखाने वाला चिन्‍ह कांपने लगा और अचानक रुक गया जो इस बात का संकेत था कि पौधे की मौत हो चुकी है.



Jagdish Chandra Bose/Inventions
Crescograph
Image result for जगदीश चंद्र बोस के आविष्कार

Description

A crescograph is a device for measuring the growth in plants. It was invented in the early 20th century by Sir Jagadish Chandra Bose. The Bose crescograph uses a series of clockwork gears and a smoked glass plate to record the movement of the tip of a plant at magnifications of up to 10,000. Wikipedia
plants

प्रिय पौधा माधुरी Q/A

   प्रिय पौधा माधुरी Q/A  

1.हरित पौधों की देखभाल किस प्रकार की?

 हरित पौधों की देखभाल बहुत लगन से की। वह समय पर पौधों को खाद-पानी देता ।
गरमी,सरदी और तेज़ धूप से उनकी रक्षा करता था।
2. ताई ने हरित को पौधों के विषय में क्या जानकारी दी?
ताई ने हरित को पौधों के बारे में यह बताया कि
पेड़-पौधों में भी मनुष्य के समान जीवन है। वह भी मनुष्य की तरह स्पर्श इत्यादि का अनुभव करते हैं और
उनमें भी सुनने की शक्ति होती है।
3.हरित क्यों उदास दिखाई दे रहा था?
हरित उदास दिखाई दे रहा था क्योंकि उसका प्रिय
पौधा उसे दिखाई नहीं दिया। किसी ने उसे चुरा लिया था,
जिसे वह पुष्प प्रदर्शनी में प्रदर्शित करने वाला था।
4.ताई ने हरित को क्या समझाया?
 ताई ने हरित को समझाया कि जिसने भी
पौधा चुराया है वह उसे पुष्प प्रदर्शनी में ज़रूर लेकर
आएगा हम उसे वहाँ पकड़ लेंगे। 
5.वाक्य पूरे करो-
क. पेड़-पौधों 
ख. नृत्य 
ग. स्पर्श 
घ. पुरस्कार
शब्दार्थ: 
अधिकांश-    अधिकतर, 
अनुपस्थिति-     गैरहाज़िरी,
 पीठ थपथपाना-    शाबासी देना,
 दृष्टि-    नजर 
वैज्ञानिक-    विज्ञान के क्षेत्र में काम करने वाला,
 स्पर्श-    छूना, 
पुरस्कार-    ईनाम, 
विश्वास-    भरोसा, 
आयोजक-    प्रबंध करने वाला, 
सर्वश्रेष्ठ-    सबसे अच्छा। 

Thursday, October 17, 2024

अगर न नभ में बादल होते- कविता में से

  अगर न नभ में बादल होते- कविता में से  

1. बादल कहाँ से जल भरकर लाते हैं? 

बादल सिंधुं से जल भरकर लाते हैं।

2. नभ में बादल आने पर मोर और मेंढक क्या करते हैं?
नभ में बादल आने पर मोर खुश होकर शोर मचाते हैं और मेंढक  तान सुनाते हैं।

 3. नभ में बादलों के न आने के कारण किसान क्या नहीं कर पाएंगे? 
नभ में बादलों के न आने के कारण किसान खेती-बाड़ी नहीं कर पाएगा औ बीज नहीं बो  पाएँगे।

4. कौन-सी ऋतु न आने पर हम रिमझिम बूंदों के लिए रोते हैं?
वर्षा ऋतु  ग्रीष्म ऋतु  बसंत ऋतु
सही उत्तर पर गोला लगाइए 
वर्षा ऋतु

5. रिक्त स्थान भरिए 
नहीं .......................... फिर घहराती, 
नहीं ......................... फिर छहराती 
सब ............ से गाल भिगोते,
अगर न नभ में बादल ---------
उत्तर - घटाएँ ,छटाएँ,आँसू,होते

6. यदि साल भर वर्षा नहीं होगी तो क्या होगा?
यदि साल भर वर्षा न हो तो जीवन जीना मुश्किल हो जाएगा। जीव-जंतु पानी के अभाव से
मर जाएँगे। फसलें सूख जाएँगी।
7. आपको कौन-सा मौसम अच्छा लगता है और क्यों?
मुझे वसंत का मौसम अच्छा लगता है । इस मौसम में न ज़्यादा जाड़ा पड़ता है ने ज़्यादा गर्मी। मौसम अत्यंत सुहावना
रहता है।

Thursday, October 3, 2024

अगर न नभ में बादल होते (भाषा अभ्यास)

  अगर न नभ में बादल होते  (भाषा अभ्यास)

1. ध्यानपूर्वक पढ़िए 
कौन सिंधु से जल भर लाता? 
उमड़-घुमड़, जग में बरसाता?
 मोर न खुश हो शोर मचाते, 
मेंढक कभी न तान सुनाते।
 सूखी होती नदियाँ-नहरें, 
होती कहीं न सुंदर लहरें। 
नहीं घटाएँ फिर घहरातीं, 
नहीं छटाएँ फिर छहरातीं। 
1.नीचे लिखे शब्दों के समान लय वाले शब्द ऊपर लिखी पंक्तियों में से छाँटकर लिखिए.
 (क) लाता - बरसाता 
ख) मचाते-  सुनाते 
(ग) नहरें -लहरें। 
 (घ) घहरातीं -छहराती
2. नीचे लिखे शब्दों के समानार्थक शब्द कविता 'अगर न नभ में बादल होते' में से ढूँढकर लिखिए
 (क) अश्रु- आँसू 
(ख) संसार - दुनिया 
(ग) नीर - जल 
 (घ) दामिनी - बिजली 
(ङ) मेघ - बादल 
(च) अम्बर - नभ 
3. निम्न वाक्यों में फलों/सब्जियों के नाम ढूँढकर लिखिए और वाक्य का काल भी बताइए
फल/सब्जी            काल
(क) वह अकेला गया था। ...... केला        भूतकाल 
(ख) अरे! सीता फल ला रही है।  सीताफल  वर्तमानकाल 
(ग) न जाने मिली चीख क्यों रही है? लीची वर्तमानकाल 
(घ) चिड़ियाघर में मरकट हल चलाएगा।  कटहल भविष्यतकाल
(ङ) कुटिया में बैठा संत राम-राम बोल रहा होगा। संतरा भविष्यतकाल
(च) नीरज भैया हम सबसे बड़े हैं।  सेब वर्तमानकाल
(छ) विष्णु! आप पीताम्बर में शोभित होते हैं। पपीता वर्तमानकाल

 4. दिए गए शब्दों के विलोम शब्द चुनकर लिखिए 
(क) विशेष - साधारण  
(ख) सुविधा =असुविधा  
(ग) शक्तिहीन = शक्तिशाली   
(घ) जय - पराजय 

5. नीचे दिए हुए शब्द-जोड़ों को पूरा कीजिए और उनका वाक्य में प्रयोग कीजिए 
(क) उछल -कूद   (बच्चे कक्षा में उछल-कूद कर रहे हैं।)
(ख) लपक -झपक (बंदर लपक-झपक कर डाली को पकड़ लिया।
(ग) कूद -फाँद   (हिरन कूद-फाँद कर जंगल की ओर भाग गया।
(घ) उलट- पलट  (वह किताबों को उलट-पलट कर देखने लगा।

6. 'आर्मस्ट्राँग और एडविन आल्ड्रिन चाँद से पृथ्वी को देखकर खुशी से उछल पड़े। 
'खुशी से उछल पड़ना' एक मुहावरा है जिसका अर्थ है - बहुत खुश होना। 
'खुशी' से जुड़े कुछ मुहावरों से वाक्य बनाइए 
(क) मन-ही-मन लड्डू फूटना - कक्षा में प्रथम आने की खबर सुनकर सुरेश के मन-ही -मन लड्डू फूटने लगा।
(ख) घी के दीए जलाना  - पुत्र के विदेश से लौटने पर परिवार वालों ने घी के दिए जलाकर उनका स्वागत किया।
(ग) फूला न समाना = दिवाली के दिन बच्चे फूले नहीं समाते।

7. कविता 'अगर न नभ में बादल होते' में से उचित शब्दों को छाँटकर निम्न तालिका पूर्ण कीजिए 
युग्म-शब्द - तप-खप,चिड़िया-तोते,नदियाँ-नहरें,खेती-बारी,
संज्ञा - सिंधु ,नभ बादल बिजली मोर मेंढक चिड़िया तोते
सर्वनाम - कौन हम सब        
क्रिया  - बरसाता खोते होते दिखाती सोते मचाते सनाते बोते घहरातीं छपहरातीं भिगोते आती रोते

ANNUAL Q/A MADHURI

    अगर न नभ में बादल होते- कविता में से   1. बादल कहाँ से जल भरकर लाते हैं?  बादल सिंधुं से जल भरकर लाते हैं। 2. नभ में बादल आने पर मोर और ...