Wednesday, August 28, 2024

पेड़-पौधे के महत्त्व ( अनुच्छेद)

  पेड़-पौधे के महत्त्व  ( अनुच्छेद) 

पेड़-पौधों का मनुष्य से बहुत गहरा संबंध है। इनके बिना हम जीवित नहीं रह सकते। ये हमें साँस लेने के लिए शुद्ध वायु देते हैं। ये अशुद्ध वायु  को ग्रहण करते हैं और उसके बदले हमें शुद्ध वायु (ऑक्सीजन)देते हैं। जहाँ पेड़-पौधे अधिक होते हैं, वहाँ की वायु शुद्ध होती है और वर्षा भी अधिक होती है। पेड़-पौधों से हमें लकड़ियाँ,अन्न,सब्जियाँ,फल,फूल आदि मिलते हैं। ये हमारी धरती को हरा-भरा बनाते हैं। ये हमारे लिए और पशु-पक्षियों के लिए भी बहुत उपयोगी हैं। ये बाढ़ों को भी रोकते हैं। पेड़ हमारे बहुत काम आते हैं; इसलिए हमारा कर्त्तव्य है कि हम अधिक से अधिक पेड़ लगाएँ और पेड़ों को काटे जाने से रोकें।

 

No comments:

Post a Comment

ANNUAL Q/A MADHURI

    अगर न नभ में बादल होते- कविता में से   1. बादल कहाँ से जल भरकर लाते हैं?  बादल सिंधुं से जल भरकर लाते हैं। 2. नभ में बादल आने पर मोर और ...