Wednesday, July 3, 2024

स्वतंत्रता दिवस अपठित गद्यांश

 अपठित   गद्यांश स्वतंत्रता दिवस

 स्वतंत्रता दिवस को भारत का राष्ट्रीय त्योहार के रूप में मनाया जाता है । यह 15 अगस्त को सारे भारत में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है । इस दिन हमें अंग्रेजों से आजादी प्राप्त हुई थी । इस  दिन पूरे देश में सार्वजनिक अवकाश रहता है । इस दिन देश की राजधानी में लालकिले की प्राचीर पर प्रधानमंत्री द्वारा झंडा फहराया जाता है । प्रधानमंत्री देशवासियों को लाल किले से देश के नाम अपना संदेश देते हैं । तीनों सेनाओं के जवान राष्ट्रध्वज को 21 तोपों की सलामी देते हैं । इस दिन सरकारी कार्यालयों, भवनों और स्कूलों पर भी झंडा फहराया जाता है । रात में इन भवनों पर बिजली के रंग- बिरंगे बल्बों से रोशनी क्या जाता है। यह दिन शहीदों की स्मृति कराने वाला दिन है । हमें देश की आजादी की रक्षा करने का व्रत लेना चाहिए ।

क)भारत में क्या बड़े घूमधाम से मनाया जाता है?

ख) स्वतंत्रता दिवस एक कैसा त्योहार है?

ग)हम कब स्वतंत्र हुए थे?

घ)कहाँँ-कहाँ झंडा फहराया जाता है?

ङ)हमें क्या व्रत लेना चाहिए?


No comments:

Post a Comment

ANNUAL Q/A MADHURI

    अगर न नभ में बादल होते- कविता में से   1. बादल कहाँ से जल भरकर लाते हैं?  बादल सिंधुं से जल भरकर लाते हैं। 2. नभ में बादल आने पर मोर और ...