https://studio.frameworkconsulting.com/activity/64954/shared
Thursday, May 9, 2024
लौह पुरुष Q/A
1.वल्लभ भाई को देश किस नाम से याद करता है? क्यों ?
वल्लभ भाई को देश लौह पुरुष के नाम से याद करता है क्योंकि वह बचपन से ही बहुत दृढ़ निश्चयी थे। जो बात एक बार ठान लेते थे,उसे पूरा करके ही दम लेते थे।
2.वल्लभ भाई पटेल ने अपने जीवन के विषय में कब निर्णय ले लिया था?
दसवीं कक्षा तक आते-आते सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अपने जीवन के विषय में निर्णय ले लिया था।
3.वल्लभ भाई स्वतंत्रता संग्राम से किस प्रकार जुड़े?
वल्लभ भाई गाँधी जी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों से प्रभावित होकर घर-परिवार तथा वकालत छोड़कर स्वतंत्रता संग्राम में कूद पड़े।
4.सरदार पटेल ने अहमदाबाद की सभा में क्या कहा?
"अगर कल सब नेता बंदी बना लिए जाएँ तब भी स्वतंत्रता संग्राम जारी रखना।मर जाना पर आगे बढ़ाया हुआ कदम पीछे नहीं हटाना।"
5.स्वतंत्र भारत में सरदार पटेल का सबसे बड़ा योगदान क्या है?
वल्लभ भाई ने प्रेम,दृढ़ता और संकल्प शक्ति से 562 रियासतों को भारत में विलय के लिए मना लिया।उनके प्रयासों से एक नए और सुदृढ़ राष्ट्र का निर्माण हुआ। उनकी महानता और लौह के समान दृढ़ता के लिए देश उन्हें याद करता है।
6.किसने , किससे कहे ?
क)काका ने वल्लभ से
ख)वल्लभ ने पिता से
ग)विट्ठल ने वल्लभ से
घ)वल्लभ ने विट्टल से
7.वाक्य पूरे कीजिए-
क) खेत ख)बचपन ग) उद्देश्य घ)बड़ा ङ)लिफ़ाफ़ा च) सरदार
Friday, May 3, 2024
CRAB WOKSHEET लौह पुरुष
CRAB WOKSHEET
C- CHALLENGING
1.
2. अभिकथन और कारण को ध्यान से पढ़कर सही उत्तर चुनिए।
i) अभिकथन – वल्लभ भाई ने इंगलैंड जाने का टिकट अपने बड़े भाई विट्ठल को दे दिया।
कारण – इंगलैंड जाने का उनका इरादा बदल गया था।
अभिकथन सत्य है किंतु कारण असत्य है।
अभिकथन और कारण दोनों असत्य है।
अभिकथन असत्य है कारण सत्य है ।
अभिकथन और कारण दोनों सत्य है।
ii) अभिकथन – वल्लभ भाई को देश ‘लौह पुरुष’ के नाम से याद करता है।
कारण – उनमें बचपन से ही लोहे के समान दृढ़ता थी।
अभिकथन सत्य है किंतु कारण असत्य है।
अभिकथन और कारण दोनों असत्य है।
अभिकथन असत्य है कारण सत्य है ।
अभिकथन और कारण दोनों सत्य है।
R- RECAP
1) मुख्तारी की परीक्षा पास करके वल्लभ भाई कहाँ वकालत करने लगे ?
2) वल्लभ भाई का जन्म कहाँ हुआ ?
3) वल्लभ भाई पटेल के बड़े भाई का क्या नाम था?
4) लिफ़ाफे पर अंग्रेज़ी में क्या लिखा था?
5) वल्लभ भाई कानून की पढ़ाई करने कहाँ गए ?
6) देश कब स्वतंत्र हुआ?
7) स्वतंत्र रियासतों की संख्या कितनी थी?
8) वल्लभ भाई पटेल को सरदार की उपाधि किसने दी ?
9) किसानों पर होने वाले अत्याचारों के विरोध में सत्याग्रह कहाँ से प्रारंभ हुआ?
10) वल्लभ भाई पटेल की मृत्यु कब हुई ?
ADVANCED
1) वल्लभ भाई पटेल ने अपने जीवन में आई हर मुश्किल परिस्थिति का सामना दृढ़ता से किया? आप अपने जीवन में आई मुश्किल परिस्थिति का सामना कैसे करेंगे?
2) इस पाठ का शीर्षक ‘लौह पुरुष’ है। क्या इस पाठ का कोई और शीर्षक हो सकता है? अपने उत्तर के पक्ष में अपना मत भी प्रकट करें।
3) यदि वल्लभ भाई अपने पिता के काम-काज में हाथ बँटाते तो क्या उन्हें सरदार की उपाधि मिल पाती?
4) कल्पना कीजिए कि आप वल्लभ भाई की जगह होते तो आप क्या करने फैसला लेते और क्यों?
5) वल्लभ भाई पटेल के जीवन से आपको क्या प्रेरणा मिलती है?
B- BASIC
1) दिए गए शब्दों के अर्थ लिखकर उनसे वाक्य बनाइए ।
आज्ञाकारी, अनुमति, दृढ़ता, आजीवन, उत्तीर्ण, हितैषी, परिश्रम
2) दिए गए शब्दों के लिंग पहचानकर लिखिए।
सज्जनता, पढ़ाई, उपाधि, संग्राम, वाणी, आँसू, कहानी
3) पाठ में आए अनुस्वार तथा अनुनासिक वाले शब्द चुन कर लिखिए ।
4) पाठ में आए मुहावरों को ढूँढिए एवं उनका अर्थ लिखिए।
5) पाठ में आए दो व्यक्तिवाचक संज्ञा और दो जातिवाचक संज्ञा शब्द चुनकर लिखिए।
ANNUAL Q/A MADHURI
अगर न नभ में बादल होते- कविता में से 1. बादल कहाँ से जल भरकर लाते हैं? बादल सिंधुं से जल भरकर लाते हैं। 2. नभ में बादल आने पर मोर और ...
-
https://quizizz.com/join?gc=62186180
-
प्रिय पौधा माधुरी शब्दार्थ: https://studio.frameworkconsulting.com/activity/91548/shared अधिकांश- अधिकतर अनुपस्थिति- गैरहा...
-
लौह पुरुष लौह पुरुष को क्लिक कीजिए- पाठ में से 1.वल्लभ भाई को देश किस नाम से याद करता है? क्यों ? वल्लभ भाई को देश लौह पुरुष के नाम से...