Tuesday, November 28, 2023

pt2 RW PRACTICE PAPER माधुरी

  अगर न नभ में बादल होते- कविता में से  

1. बादल कहाँ से जल भरकर लाते हैं? 

बादल सिंधु से जल भरकर लाते हैं।

2. नभ में बादल आने पर मोर और मेंढक क्या करते हैं?
नभ में बादल आने पर मोर खुश होकर शोर मचाते हैं और मेंढक  तान सुनाते हैं।

 3. नभ में बादलों के न आने के कारण किसान क्या नहीं कर पाएंगे?
नभ में बादलों के न आने के कारण किसान खेती-बाड़ी नहीं कर पाएगा और बीज नहीं बो  पाएँगे।

प्रिय पौधा माधुरी Q/A  

1.हरित पौधों की देखभाल किस प्रकार की?

 हरित पौधों की देखभाल बहुत लगन से की। वह समय पर खाद-पानी देता ।
गरमी,सरदी और तेज़ धूप से उनकी रक्षा करता था।
2. ताई ने हरित को पौधों के विषय में क्या जानकारी दी?
ताई ने हरित को पौधों के बारे में यह बताया कि
पेड़-पौधों में भी मनुष्य के समान जीवन है। वह भी मनुष्य की तरह स्पर्श इत्यादि का अनुभव करते हैं और
उनमें भी सुनने की शक्ति होती है।
3.हरित क्यों उदास दिखाई दे रहा था?
हरित उदास दिखाई दे रहा था क्योंकि उसका प्रिय
पौधा उसे दिखाई नहीं दिया। किसी ने उसे चुरा लिया था,
जिसे वह पुष्प प्रदर्शनी में प्रदर्शित करने वाला था।
4.ताई ने हरित को क्या समझाया?
 ताई ने हरित को समझाया कि जिसने भी
पौधा चुराया है वह उसे पुष्प प्रदर्शनी में ज़रूर लेकर
आएगा हम उसे वहाँ पकड़ लेंगे। 

 बुद्धिमान राजा 

1.चीन का राजा भारत जाने की दिशा और रास्ता क्यों जानना चाहता था ?
चीन का राजा भारत के कलिंग प्रदेश पर आक्रमण करने के लिए उसकी दिशा और रास्ता जानना चाहता था।
2.चीन के राजा ने सैनिकों की भर्ती क्यों शुरू कर दी?
चीन  का राजा अपने राज्य का विस्तार करने के लिए सैनिकों की भर्ती शुरू कर दी।
3.वृद्ध के साथी ज़ोर-ज़ोर से क्यों रोने लगे?
वृद्ध के साथी ज़ोर-ज़ोर से  रोने लगे  क्योंकि वे चीन के राजा को यह विश्वास दिलाना चाहते थे  कि वे इस जन्म में अपनी मातृभूमि को कभी नहीं देख सकेंगे।
4.कलिंग के राजा ने गुप्त बैठक क्यों बुलाई?
कलिंग के राजा ने अपने राज्य एवं  प्रजा को चीन के राजा के आक्रमण से बचाने के लिए बुद्धिमान व्यक्तियों से विचार-विमर्श करने के लिए  एक गुप्त बैठक बुलाई।

No comments:

Post a Comment

ANNUAL Q/A MADHURI

    अगर न नभ में बादल होते- कविता में से   1. बादल कहाँ से जल भरकर लाते हैं?  बादल सिंधुं से जल भरकर लाते हैं। 2. नभ में बादल आने पर मोर और ...