Thursday, January 5, 2023

राष्ट्रीय ध्वज / हमारा झंडा

 राष्ट्रीय ध्वज / हमारा झंडा 

हमारा राष्ट्रीय झंडा तिरंगा है। यह हमारे देश की शान है। इसके तीन रंग अपनी-अपनी कहानी कहते हैं। तिरंगा हमें वीरता, शांति और समृद्धि का संदेश देता है।झंडे का केसरिया रंग वीरता का प्रतीक है और सफ़ेद रंग हमें शांति का संदेश देता है। हरा रंग हमारे खेतों की खुशहाली के गीत गाता है। झंडे के बीच अशोक का धर्म चक्र बना है।  हमारा देश शांति में विश्वास रखता है। हमारा देश खेती प्रधान है। यहाँ किसान मेहनत करके धरती में अनाज उत्पन्न (पैदा) करते हैं।हमारे देश में हर धर्म और जाति के लोग प्रेम से रहते हैं। सब मिलजुल कर देश की उन्नति के लिए काम करते हैं। तिरंगा झंडा हमारे देश की शान है। हम सब इसका आदर करते हैं। 


No comments:

Post a Comment

Activity लौह पुरुष पेज 13 शब्दार्थ

https://studio.frameworkconsulting.com/activity/99511/shared