बिरसा मुंडा -माधुरी
पाठ में से
1. मुंडा कौन हैं? वे कहाँ रहते थे?
उत्तर - मुंडा आदिवासी लोग हैं। वे बिहार के दक्षिणी पहाड़ी इलाके में रहते हैं।
2. किस आंदोलन को 'सरदारी लडाई' के नाम से जाना जाता है?
उत्तर -ज़मींदारों द्वारा ज़मीन हथिया लिए जाने के कारण मुंडाओं ने ज़मींदारों के खिलाफ़ जो आंदोलन चलाया वह 'सरदारी लड़ाई' के नाम से जाना जाता है।
3. मुंडा आदिवासी जंगलों की किस प्रकार रक्षा करते थे?
उत्तर -.मुंडा आदिवासी जंगलों में सूखी टहनियों,पत्तियों तथा गिरी हुई डालियों को एकत्र करने के अलावा कोई भी पेड़ नहीं काटता था।इस प्रकार वे जंगलों को सुरक्षित रखते थे।
4. अंग्रेजी राज समाप्त करने के लिए बिरसा मुंडा ने क्या-क्या किया?
उत्तर -अंग्रेज़ी राज समाप्त करने के लिए बिरसा मुंडा ने सभी मुंडाओं के सलाह दी कि वे किसी को भी लगान नहीं देंगे और अंग्रेज़ी हुक्म को नहीं मानेंगे। उन्होंने लोगों को बताया कि महारानी विक्टोरिया का राज खत्म हो गया है और मुंडा राज शुरू हो गया है।भाषा की बात
1.नुक्ता वाले शब्द -
आज़ादी गिरफ़तारी अंग्रेज़ ज़मीन तीरंदाज़ सज़ा खलाफ़ फ़ैसला
2.संयुक्त क्रिया-
क)अंग्रेज़ सरकार परेशान हो गई।
ख)उनके कुछ साथियों पर मुकदमा चलाया गया।
3.शब्दों मे 'र' का प्रयोग कीजिए-
दुर्भाग्यपूर्ण अंग्रेज़ों क्रांतिकारी विद्रोह दर्ज
कुछ करने के लिए
1. राज्य का नाम आदिवासी जनजाति
झारखंड मुंडा
बिहार सांथाली
ओडिशा कंध
आंध्रप्रदेश गोंड
अरुणाचल प्रदेश गारो
No comments:
Post a Comment