Thursday, May 20, 2021

पेड़- भाषा अभ्यास

 1. पेड़ कविता में से कोई पाँच संज्ञा शब्द छाँटकर लिखिए-

बिस्तर, चाय, चिड़िया, थाली, बीज

2. काम वाले शब्द - क्रिया शब्द

भागेंगे, पिएँगे, नाचेंगे, खाएँगे, खुजाएगी, खेलेंगे

3.क) आसमान में पतंग उड़ रहा है

ख) एक आदमी बारिश में छाता लेकर जा रहा है

ग) किसान हल चला रहा है

4. सर्वनाम शब्द-

मैं, वे, तू ,तुम, मुझे, तुम्हें ,उस, यह

5. वचन बदलिए-

क) चादर- चादरें

ख) आँखें -आँख

ग) तारों की- तारे की

घ) सपने में -सपनों में

6. विपरीत अर्थ वाले शब्द लिखिए-

क) सुंदर- कुरूप

ख) नई -पुरानी

ग) नम - शुष्क

घ) छाव -धूप

7. पर्यायवाची शब्द लिखिए-

क) घर- मकान गृह भवन

ख) पक्षी- खग चिड़िया पंछी

ग) पेड़ -वृक्ष तरु पादप

ङ) आँख- चक्षु नेत्र नयन

8.

9. नीचे दिए गए वाक्यों को पढ़िए और लिखिए कि काम को कौन कर रहा है-

      वाक्य                                                              काम /क्रिय                                      करने वाला

क) बच्चे छाँव में खेलेंगे ।                                           खेलेंगे                                             बच्चे                                   

ख) सभी पेड़ सो जाएँगे ।                                            जाएँगे                                             पेड़

ग)सूरज ने बीजों को उठाया ।                                        उठाया                                       सूरज 


10. नीचे दिए गए वाक्यों में कर्ता कारक के नीचे रेखा खींची है-

क)हवा  कहेगी झूम-झूम ।

ख) पंछी घर को लौटेंगे ।

ग) गइया ने पीठ खुजाई ।

घ) चंदा चमकेगा ।

ह) बच्चे छाँव में खेलेंगे ।


Saturday, May 15, 2021

पेड़ कविता Q/A

 पेड़ कविता Q/A

https://drive.google.com/file/d/1Zw1NzfX2h72qIlFfnpSn9WxveysC8dlh/view?usp=sharing

1.कविता में किसकी दिनचर्या का वर्णन किया गया है?
कविता में पेड़ की दिनचर्या का वर्णन किया गया है।

2.हज़ारों बीज आँखें मींचकरक्या कर रहै हैं?
हज़ारों बीज आँखें मींचकर नम मिट्टी की चादर ओढ़कर अपने बिस्तर पर सो रहे हैं।

3.पेड़ किस समय कैसे खाना खाएँगे?
पेड़ दोपहर के समय भरी धूप में पत्तों की थाली से खाना खाएँगे।
4.शाम होने पर पक्षी क्या करते हैं?

शाम होने पर पक्षी अपने- अपने घोंसले में लौट आते हैं और सुख -दुख के किस्से बतियाकर सो जाते हैं।

5. रात को सोते समय पेड़ कौन-से सपनों  में खो जाएँगे?

रात को सोते समय पेड़ हरी-भरी धरती के सुंदर सपनों में खो जाएँगे।

बीज पेड़ कैसे बन जाते हैं?
Image result for बीज से पेड़


अलग-अलग तरह के पेड़ के चित्र-

Image result for पेड़ का चित्र और नाम  बरगद  Image result for पेड़ का चित्र और नाम Image result for पेड़ का चित्र और नाम

चिनार Image result for पेड़ का चित्र और नाम

बबूल Image result for पेड़ का चित्र और नाम


Friday, May 7, 2021

लौह पुरुष Q/A

 

लौह पुरुष को क्लिक कीजिए-
पाठ में से
1.वल्लभ भाई को देश किस  नाम से याद करता है? क्यों ?
वल्लभ भाई को देश लौह पुरुष के नाम से याद करता है क्योंकि वह बचपन से ही बहुत दृढ़ निश्चयी थे। जो बात एक बार ठान लेते थे,उसे पूरा करके ही दम लेते थे।

2.वल्लभ भाई पटेल ने अपने जीवन के विषय में कब  निर्णय ले लिया था?
दसवीं कक्षा तक आते-आते सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अपने जीवन के विषय में निर्णय ले लिया था।

3.वल्लभ भाई स्वतंत्रता संग्राम से किस प्रकार जुड़े?
वल्लभ भाई गाँधी जी  के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों से प्रभावित होकर घर-परिवार तथा वकालत छोड़कर स्वतंत्रता संग्राम में कूद पड़े।

4.सरदार पटेल ने अहमदाबाद की सभा में क्या कहा?
"अगर कल सब नेता बंदी बना लिए जाएँ तब भी स्वतंत्रता संग्राम जारी रखना।मर जाना पर आगे बढ़ाया हुआ कदम पीछे नहीं हटाना।"

5.स्वतंत्र भारत में सरदार पटेल का सबसे बड़ा योगदान क्या है?
वल्लभ भाई ने प्रेम,दृढ़ता और संकल्प शक्ति से  562 रियासतों को भारत में विलय के लिए मना लिया।उनके प्रयासों से एक नए और सुदृढ़ राष्ट्र का निर्माम हुआ। उनकी महानता और लौह के समान दृढ़ता के लिए देश उन्हें याद करता है।
6.किसने , किससे कहे ?
क)काका ने वल्लभ से
ख)वल्लभ ने पिता से
ग)विट्ठल ने वल्लभ से
घ)वल्लभ ने विट्टल से
7.वाक्य पूरे कीजिए-
क) खेत  ख)बचपन  ग) उद्देश्य  घ)बड़ा  ङ)लिफ़ाफ़ा   च) सरदार


 
Image result for लौह पुरुष

ANNUAL Q/A MADHURI

    अगर न नभ में बादल होते- कविता में से   1. बादल कहाँ से जल भरकर लाते हैं?  बादल सिंधुं से जल भरकर लाते हैं। 2. नभ में बादल आने पर मोर और ...