Friday, August 21, 2020

अपने दादाजी को अपने नए विद्यालय के बारे में पत्र

 अपने  दादाजी को अपने नए विद्यालय के बारे में पत्र


 'शिवाजी सदन' छात्रावास

 बिरला विद्या मंदिर, 

नैनीताल।

 तिथि : 


पूजनीय दादाजी,

 सादर चरण स्पर्श ! 

कल आपका पत्र मिला। घर की कुशलता का समाचार जानकर प्रसन्नता हुई। आपको भी यह जानकर प्रसन्नता होगी कि अपने नए विद्यालय में मेरा मन अच्छी प्रकार लग गया है। विद्यालय का वातावरण बहुत अच्छा है। पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ यहाँ खेल-कूद तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। विद्यालय के सभी आचार्य बहुत अनुभवी और योग्य हैं। शीतकालीन अवकाश में आपसे मिलूँगा। मेरी ओर से दादीजी, पिताजी और माताजी  को चरण स्पर्श और नेहा को ढेर सारा प्यार। 


आपका आज्ञाकारी पोता

 संजीव 


1 comment:

ANNUAL Q/A MADHURI

    अगर न नभ में बादल होते- कविता में से   1. बादल कहाँ से जल भरकर लाते हैं?  बादल सिंधुं से जल भरकर लाते हैं। 2. नभ में बादल आने पर मोर और ...