Tuesday, April 14, 2020

लौह पुरुष Q/A

लौह पुरुष को क्लिक कीजिए-
पाठ में से
1.वल्लभ भाई को देश किस  नाम से याद करता है? क्यों ?
वल्लभ भाई को देश लौह पुरुष के नाम से याद करता है क्योंकि वह बचपन से ही बहुत दृढ़ निश्चयी थे। जो बाद एक बार ठान लेते थे,उसे पूरा करके ही दम लेते थे।

2.वल्लभ भाई पटेल ने अपने जीवन के विषय में कब  निर्णय ले लिया था?
दसवीं कक्षा तक आते-आते सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अपने जीवन के विषय में निर्णय ले लिया था।

3.वल्लभ भाई स्वतंत्रता संग्राम से किस प्रकार जुड़े?
वल्लभ भाई गाँधी जी  के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों से प्रभावित होकर घर-परिवार तथा वकालत छोड़कर स्वतंत्रता संग्राम में कूद पड़े।

4.सरदार पटेल ने अहमदाबाद की सभा में क्या कहा?
"अगर कल सब नेता बंदी बना लिए जाएँ तब भी स्वतंत्रता संग्राम जारी रखना।मर जाना पर आगे बढ़ाया हुआ कदम पीछे नहीं हटाना।"

5.स्वतंत्र भारत में सरदार पटेल का सबसे बड़ा योगदान क्या है?
वल्लभ भाई ने प्रेम,दृढ़ता और संकल्प शक्ति से उन 562 रियासतों को भारत में विलय के लिए मना लिया।उनके प्रयासों से एक नए और सुदृढ़ राष्ट्र का निर्माम हुआ। उनकी महानता और लौह के समान दृढ़ता के लिए देश उन्हें याद करता है।
6.किसने , किससे कहे ?
क)काका ने वल्लभ से
ख)वल्लभ ने पिता से
ग)विट्ठल ने वल्लभ से
घ)वल्लभ ने विट्टल से
7.वाक्य पूरे कीजिए-
क) खेत  ख)बचपन  ग) उद्देश्य  घ)बड़ा  ङ)लिफ़ाफ़ा   च) सरदार


 
Image result for लौह पुरुष

Saturday, April 4, 2020

दिमागी लड़ाई भाषा अभ्यास

दिमागी लड़ाई भाषा अभ्यास


1संयुक्त व्यंजन वाले शब्द-
सल्तनत
जल्दी
ताज्जुब
तुम्हारा
बच्चे
छुट्टी
2.नीचे लिखे वाक्यों को सही शब्दों से पूरा कीजिए-
क)गणित के सवाल  हल करना ---------- खीर है।
टेढ़ी

ख)मेरे घर के पीछे आम का एक ------------- पेड़ है।
बड़ा

ग)रवि ने दीवार में कील ------------।
गाड़ी

घ)रंग का घोल काफ़ी  ---------- हो गया है।

गाढ़ा

ङ)मैं दो कदम आगे -----------।
बढ़ा

3.वाक्य बनाइए-
सल्तनत-होजा सल्तन का सबसे सयाना आदमी था।
जल्दी-वह बहुत जल्दी अपना काम पूर कर लेता है।
ताज्जुब -मुझे ताज्जुब है कि उसने यह काम कैसे कर दिया?
तुम्हारा-तुम्हारा गाँव कहाँ है?
छुट्टी-कोरोना के लिए  सारे स्कूल मेें छुट्टी थे
4.सल्तनत से जुड़ी कुछ चित्र दिए गए हैं ।इनके नाम लिखिए-
तख़्त/सिंहासन
  किला
 वज़ीर
सिपाही 
 ताज/मुकुट
  तोप
5.पाठ से विशेषण शब्द लिखिए-
------------ लकीर
-------------खिलौने
-------------लड़ाई
-------------दरबारियों
-------------आदमी
-------------सामान
उत्तर-
गोल
छोटे-छोटे
दिमागी
अकलमंद
सयाना
कुछ

8.वाक्यों को सामान्य  हिंदी वाक्य-रचना के अनुसार लिखिए-
क)भला उसने ऐसा क्यों किया?
ख)यह आपके तख़्त के चारों ओर लकीर खींचने का मतलब था।
ग)पर वह तो कुछ न समझ सका?
घ)आखिर क्या हो गया?
9.शब्द -सीढ़ियों को चित्र की सहायत से पूरा कीजिए- 
अनार
दीवार
दीपक
पालक
 चाँदनी
चासनी
सवाल





Friday, March 27, 2020

दिमागी लड़ाई पाठ में से

पाठ में से
1.होजा ने चलते समय अपने साथ क्या-क्या सामान लिया?
उत्तर-होजा ने चलते समय छोटे-छोटे खिलौने और एक पालतू चूज़ा अपने  साथ में लिया।

2.बादशाह होजा को क्या बनाना चाहता था ?
बादशाह होजा को अपना वज़ीर बनाना चाहता था क्योंकि वह उनकी सल्तनत का सबसे सयाना आदमी था।उसने घेरे की पहेली को आसानी से सुलझा दिया।

3.होजा ने बादशाह के प्रस्ताव को क्यों ठुकरा दिया?
होजा ने बादशाह के प्रस्ताव को ठुकरा दिया क्योंकि वह हमेशा आराम करने में मशगूल रहता था।

4. चित्र कथा के अनुसार नीचे दिए गए कामों का क्या मतलब है, लिखिए-
क) तख्त के चारों ओर घेरा लगाना-
राज्य को चारों ओर से घेर लेना
ख) चावल के दाने फेंकना-
बेशुमार सिपाही
ग) चूजे द्वारा चावल के दाने अचूक लेना-
एक भी सिपाही का जिंदा न बचना
5. उचित उत्तर पर सही चिन्ह का निशान लगाइए-
क) पड़ोसी सुल्तान के दूत ने अपनी जेब से क्या निकालकर सुल्तान के तक के चारों और गोल लकीर खींच दी?
खड़िया
   ख) घेरे की पहेली सुलझाने के लिए किसे बुलाया गया?
होजा


पढ़ने के लिए -
Image result for नसीरूद्दीन होजा की कहानी Image result for नसीरूद्दीन होजा की कहानी Image result for नसीरूद्दीन होजा की कहानी

Wednesday, March 18, 2020

DIMAGEE LADAI शब्दार्थ (WORD MEANING)


DIMAGEE LADAI शब्दार्थ (WORD MEANING)
शब्दार्थ (Word Meaning)
  1. दिमागी –  दिमाग से जुड़ी हुई
  2. लड़ाई  झगड़ा
  3. बगदाद – इराक की राजधानी
  4. तख़्त –  सिंहासन
  5. टोना-टोटका –  जादू
  6. अकलमंद –  समझदार
  7. सलाह-मशविरा  –  विचार-विमर्श
  8. बारीकी –  ध्यान से
  9. निरीक्षण –  जाँच 
  10. मुद्दा –  मामला,विषय
  11. मगज़  दिमाग  
  12. सयाना –  चालाक
  13. ताज्जुब – आश्चर्य
  14. हरकारा – डाकिया
  15. फ़ौरन  तुरंत
  16. हाज़िर  उपस्थित
  17. चूज़ा मुर्गी का बच्चा
  18. इनाम  पुरस्कार
  19. डरपोक  कायर
  20. ताकतवर –  बलशाली
  21. लफ़्ज़– शब्द
  22. निरे –  मामूली
  23. बेशुमार –  जिसकी गिनती नहीं की जा सकती,बहुत ज़्यादा
  24. ज़िंदा – जीवित
  25. शुक्रिया – धन्यवाद
  26. वज़ीर –  मंत्री
  27. मशगूल  व्यस्त 
  28. सलामत  सुरक्षित
फ़ौरन  शीघ्र 
      •  




Activity लौह पुरुष पेज 13 शब्दार्थ

https://studio.frameworkconsulting.com/activity/99511/shared